फरीदाबाद : केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एत्मादपुर से मवई तक के रास्ते में बनने वाले 4 पुलों का शिलान्यास किया। जिस पर 16 करोड़ 92 लाख की लागत का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि एत्मादपुर से मवई तक ऐसे चार पुल बनेंगे और जिससे लोगों का आवागमन सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि संकरा रास्ता होने की वजह से यहाँ लोग घंटो-घंटो जाम में फसे रहते थे और लोग यहाँ दुर्घटनाओं के शिकार होकर नाले में गिर जाते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी दुर्घटनाए नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आगरा कैनाल पर पुल…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : जिलाधीश जितेंद्र यादव ने कहा कि आगामी 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसका मुख्य समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, सभी राज्यों की राजधानियों व जिला स्तर पर भी मनाया जाएगा। इस पर्व पर आतंकी व आपराधिक किस्म के व्यक्ति सीमावर्ती इलाकों, शहरों में छुपे होने की आशंका बनी रहती है। जिला फरीदाबाद भी दिल्ली के सीमावर्ती शहरों में से एक है। यहां पर अलग-अलग जिला, शहरों व राज्यों से आए भिन्न-भिन्न प्रकार के लोग रहते हैं जो इस तरह की गतिविधियों को पनाह देने में सहायता कर सकते हैं। इस प्रकार की गतिविधियों को समय…
फरीदाबाद : देशभर में 10 जनवरी से शुरू हुए बूस्टर डोज़ अभियान के साथ ही साइबर ठगों ने ठगी का अब नया तरीका अपनाया है। साइबर ठग लोगों को फोन कर कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए टीके का बूस्टर डोज लगवाने का झांसा दे रहे हैं। पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजते हैं। यह ओटीपी बताते ही खाते से पैसे निकाल लिए जा रहे है। ऐसे में सभी जिला वासियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में कोविड 19 की रोकथाम के…
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने वाहन चोर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्की उर्फ गूना है जो फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को कल चोरी के ऑटो सहित फरीदाबाद के गांव मुजेड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता…
फरीदाबाद : फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज एक नई पिडियाट्रिक आईसीयू सुविधा और शहर का पहला वीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। फरीदाबाद के जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने वरिष्ठ अधिकारीगणों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। अस्पताल ने ऑक्सीजन की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 500 एलपीएम क्षमता का वीएसए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट खोला है। यह नवीनतम टैक्नोलॉजी पर आधारित है तथा फरीदाबाद में अपनी किस्म की पहली सुविधा है। इसके अलावा, अस्पताल ने सीएसआर प्रोग्राम ऑफ गुडइयर के तहत्, अपने पिडियाट्रिक वार्ड को उन्नत बनाकर उसे पिडियाट्रिक…
अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे ने कुल 2422 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इच्छुक और योग्य हैं, वे आधिकारिक साइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 16 फरवरी, 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर दें, क्योंकि आखिरी वक्त…
अपनी कार की देखरेख के लिए आपको ऑटो एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। बस कुछ बातों का ध्यान रखकर आप कार को पूरी तरह से परफेक्ट रख सकते हैं। हालांकि यह अलग बात है कि जब गाड़ी में कोई बड़ी समस्या आएगी तो उसका समाधान सिर्फ सर्विस सेंटर पर कोई मकैनिक ही कर पाएगा। लेकिन अगर कार की देखभाल में नियमित रूप से थोड़ा समय देंगे, तो ऐसे बहुत कम मौके आएंगे, जब गाड़ी सही करवाने के लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं कार की देखभाल के आसान फंडे। ऐसे करें ड्राइविंग बार-बार रेस…
अपने आपको फिट रखना पुरुष और महिला दोनों को पसंद होता है. पुरुष तो कई बार समय निकालकर जिम चले जाते हैं, लेकिन अगर घर की महिलाओं की बात की जाए तो घर की जिम्मेदारियों के कारण वे काफी कम घर से भी बाहर निकल पाती हैं. वहीं बच्चों की देखभाल, घर का काम, खाना बनाना आदि जिम्मेदारी के कारण अपनी सेहत पर भी ध्यान नहीं दे पाती हैं. लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्होंने अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के बाद भी अच्छा मुकाम कर लेती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही घरेलू महिला के बारे में…
लंबे समय से लोग कोरोना के कहर का सामना कर रहे हैं और अभी भी इससे किसी प्रकार की राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इसी बीच स्वीडन के कुछ शोधकर्ताओं ने एक खोज में बड़ा दावा किया है. शोधकर्ताओं ने एक खास जीन वैरिएंट का पता लगाया है जो गंभीर कोरोना संक्रमण से बचा सकता है. स्वीडन में करोलिंस्का इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने विभिन्न मूल के लोगों का अध्ययन करके इस वैरिएंट का पता लगाया है. इस अध्ययन को ‘नेचर जर्नल’ नाम की पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. जिसमें…
फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक एवं क्राइम ब्रांच को आदेश जारी किए हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि साइबर कैफे के मालिक प्रत्येक व्यक्ति का डाटा रजिस्टर में दर्ज करें। बिना आइडी के किसी भी व्यक्ति को साइबर कैफे में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। सभी अपने सीसीटीवी कैमरा के रिकार्ड को कम से कम 30 दिन तक बरकरार रखें। साइबर कैफे मालिक को अगर किसी व्यक्ति पर शक होता…
