देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कोरोना के रोजाना आने वाले मामले अब तीन लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के नए मामले तीन लाख से ज्यादा आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 491 लोगों की मौत हो गई जबकि 2,23,990 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक,…
Author: faridabadnews24
दुनिया भर में कोरोना महामारी ने लोगों को कई तरह से नुकसान पहुंचाया है। कोविड-19 वायरस की चपेट में आए लोग इससे काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं इसकी वजह से लोगों की लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया, जिसकी वजह से कुछ बीमारियां बढ़ी हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, कोविड महामारी के दौरान रहन-सहन की बदली आदतों की वजह से लोगों में बड़े पैमाने पर ब्लड प्रेशर की बीमारी बढ़ी है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में से समस्या ज्यादा देखी गई है। ओहियो की क्लीवलैंड क्लिनिक में सेंटर फॉर…
फरीदाबाद : नगर निगम के पूर्व एसडीओ ओमप्रकाश वर्मा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना व संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। ओपी वर्मा 37 वर्षों तक नगर निगम में सेवारत रहे हैं और उनकी छवि स्वच्छ रही है। ओपी वर्मा ने कहा कि उन्होंने अरविद केजरीवाल की नीतियों से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा, मुलकराज मल्ले, सलीम खान, महेश अहलूवालिया, संदीप शर्मा, महेश…
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees State Insurance Corporation, ESIC) चेन्नई ने 10वीं,12वीं पास के लिए भर्ती निकाली है। ईएसआईसी ने अपर डिवीजन क्लर्क, यूडीसी (Upper Division Clerk (UDC), स्टेनोग्राफर, स्टेनो (Stenographer, Steno) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ, एमटीएस (Multi-Tasking Staff, MTS)के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 385 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट @esic.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से…
रोहतक : यदि आपका पैन नंबर है तो यह जानकारी आपके काम की है। किन्हीं कारणों से पैन कार्ड गुम हो गया या फिर दूसरा किन्हीं कारणों से बनवाया है तो आप विशेष तौर से सतर्क रहे। यदि आयकर विभाग चाहे तो बैंक खाते को फ्रीज यानी बंद किया जा सकता है। इसी तरह से संबंधित पैन कार्ड धारक पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए कर विशेषज्ञ कहते हैं कि आमजन इन नियमों को जान लें। जिससे लोग जुर्माने या फिर दूसरी तकनीकी समस्याओं से बच सकें। कर विशेषज्ञ अशोक कुमार जांगड़ा ने आयकर…
नई दिल्ली : Tax Exemption In Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को आम बजट (Budget 2022) पेश करेंगी. इस बार वह चौथी बार बजट पेश करेंगी. बजट आने से पहले अलग-अलग सेक्टर ने उनसे काफी उम्मीदें लगा रखी हैं. एग्रीकल्चर हो या रियलएस्टेट सेक्टर, हेल्थ सेक्टर हो या फिर नौकरीपेशा सभी को इस बार के बजट से काफी उम्मीदें हैं. कई साल से टैक्स छूट में इजाफा नहीं नौकरीपेश लोगों को मोदी सरकार की तरफ टैक्स छूट की लिमिट (Tax Exemption limit) बढ़ाए जाने की उम्मीद है. पिछले कई साल से टैक्स छूट की लिमिट में कोई…
नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने बुधवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पाबंदियां कम करने से पहले संक्रमण दर की प्रवृत्ति की पुष्टि के लिए तीन से चार दिन तक कोविड-19 संबंधी स्थिति का आंकलन करेगी. बुधवार को ये आंकड़ा रहने का अनुमान उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 13 हजार के करीब मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 24% रह सकती है. मंत्री ने शहर में पाबंदियां हटाने के सवाल पर कहा, ‘कोविड-19 की संक्रमण दर 30 प्रतिशत से घट कर 22.5 प्रतिशत पर आ गई है. संक्रमण…
नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में पुलिस को दो लावारिस बैग मिले हैं। पुलिस बैग की जांच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जहां बैग मिले हैं, पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। बैग में क्या है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है पुलिस को कुछ देर पहले ही लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली है, जांच की जा रही है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इससे पहले 14…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पुरानी सरकार के दौरान शुरू हुई समाजवादी पेंशन योजना (Samajwadi Pension Scheme) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि यूपी की सत्ता में आने पर समाजवादी पेंशन बहाल की जाएगी. ‘इस बार 6000 की जगह 18 हजार रुपये पेंशन’ अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज के दिन समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि जिस तरीके से UP में हमने समाजवादी पेंशन की योजना शुरू की थी. उसी पेंशन योजना के तहत गरीब महिलाओं की मदद हम करते…
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तगड़ा झटका लगा है और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अपर्णा को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. अपर्णा ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव (Aparna Yadav joined BJP) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)…
