Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: जारी किए दिशा निर्देश, गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सतर्क

फरीदाबाद: जारी किए दिशा निर्देश, गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सतर्क

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2022Updated:January 18, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक एवं क्राइम ब्रांच को आदेश जारी किए हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि साइबर कैफे के मालिक प्रत्येक व्यक्ति का डाटा रजिस्टर में दर्ज करें। बिना आइडी के किसी भी व्यक्ति को साइबर कैफे में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। सभी अपने सीसीटीवी कैमरा के रिकार्ड को कम से कम 30 दिन तक बरकरार रखें। साइबर कैफे मालिक को अगर किसी व्यक्ति पर शक होता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। ड्रोन रखने वाले लोगों को अपना ड्रोन नजदीकी थाने में जमा कराना होगा। सभी गेस्ट हाउस, होटल संचालक रुकने वालों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा है कि पुराने वाहन बेचने वाले डीलर प्रत्येक ग्राहक के बारे में जानकारी प्राप्त करें। केवल उसी को वाहन बेचें जिसके पास खुद की असली आइडी हो और सही पता हो। जिस किसी को भी वाहन बेचे गए हैं उनका रिकार्ड डीलर के पास होना अति आवश्यक है। सुरक्षा के मद्देनजर सिम कार्ड और मोबाइल फोन बेचने वाले दुकानदारों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह बिना फोटो और असली पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को सिम कार्ड और फोन न दें। माल्स, मार्केट, बाजार, भीड़ भाड़ वाली जगह पर क्राइम ब्रांच कर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे। उन्हें निर्देश दिया गया है कि अपराधिक प्रवृत्ति एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें एवं उनकी धरपकड़ करें।

यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें और वाहनों की निरंतर चेकिग करें। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

शहर को सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन पुलिस के मददगार बनें। किसी भी व्यक्ति को कोई भी संदिग्ध वाहन, वस्तु, व्यक्ति के बारे में पता चलता है अथवा सूचना मिलती है तो तुरंत इस बारे में डायल 112 पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना में सूचना दें।

– नितिश अग्रवाल, डीसीपी मुख्यालय।

Source News: jagran

 

Faridabad: Guidelines issued faridabadnews faridabadnews24 police alert regarding Republic Day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.