कोरोना के मामले आए दिन बढ़ रहे हैं. ऐसे में हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और राज्य के 3 अन्य जिलों में सिनेमा हॉल, खेल परिसर, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क बंद कर दिए. साथ ही सरकारी और निजी कार्यालय 50% कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे. 5 जिलों में पाबंदियां शनिवार को लगाई गई ये पाबंदियां हरियाणा के 5 जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत) में लागू रहेंगी. यह प्रतिबंध 12 जनवरी तक के लिए लगाया गया है. इससे पहले से भी हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लागू कर रहेगा. इससे पहले 24 दिसंबर को एक ऐलान करके…
Author: faridabadnews24
माता वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में 13 लोगों की मौत हो गई है. मौके पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया l 09:08 AM माता वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 8 लोगों की पहचान हो गई है. इस घटना में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा राजौरी के रहने वाले धीरज कुमार, यूपी के गाजियाबाद की निवासी श्वेता सिंह, दिल्ली के विनय कुमार और सोनू पांडे, हरियाणा के झज्जर की ममता, यूपी के सहारनपुर के धर्मवीर सिंह और विनीत कुमार व गोरखपुर के अरुण…
फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण पर अकुंश के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। कुछ सर्दी और कुछ पुलिस की सख्ती की वजह से नाइट कर्फ्यू फिलहाल सफल नजर आ रहा है। रात 11 बजे के बाद शहर में विभिन्न मार्गों पर इक्का-दुक्का लोग और वाहन ही दिखाई देते हैं। एनआइटी-3 का ईएसआइ चौक शहर के व्यस्त चौराहों में से एक है। बुधवार रात 11 बजे के बाद यहां सड़क पूरी तरह खाली दिखाई दी। एक-दो लोग ही वाहनों पर आते जाते दिखाई दिए। शहर में लगभग…
नया साल शुरु होने में अब केवल एक या दो दिन का ही समय बाकी है। आप इस नए साल पर अपनी बेटी या बहन को डाकघर की स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना का तोहफा दे सकते हैं। डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों को कई तरह के लाभ हासिल होते हैं। डाकघर की इस योजना को खास तौर पर बेटियों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। आप एक पिता या एक भाई के तौर पर अपनी बेटी या बहन के लिए इस योजना में उसका खाता खुलवा सकते हैं। डाकघर के तहत नौ…
नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है. अगर कभी इमरजेंसी में आपको ट्रेन में सफर करना पड़े और आपके पास रिजर्वेशन नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. आइए बताते हैं कैसे. प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा Indian Railways के एक खास नियम के मुताबिक, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket Rules) लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं. आप बहुत ही आसानी से…
Horoscope December 31 2021: एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए साल 2021 का आखिरी दिन कैसा रहने वाला है. मीन (Pisces) राशि वाले लोग कार्यस्थल पर बहुत ऊर्जावान रहेंगें. वहीं कुंभ (Aquarius) राशि वाले लोगों का मन थोड़ा विचलित हो सकता है. तुला (Libra) राशि वाले लोगों की निजी जिन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा. मेष (Aries): इस शुक्रवार आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप दूसरों पर बहुत अधिक प्रभाव डालेंगे. अगर आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचे रहें, तो आप व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं. आपके दुश्मन…
साल 2022 को लेकर लोगों के मन में ढेर सारी आशाएं हैं. सभी चाहते हैं कि उन्हें इस साल वो सब मिले, जिससे वे अब तक महरूम रहे. उनके जीवन में यह साल बहुत सफलतादायक साबित हो. आर्थिक स्थिति, तरक्की, रिश्तों की बेहतरी के मामले में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएं. लाल किताब में इन सारी इच्छाओं को पूरी करने के अचूक तरीके बताए गए हैं. जिन्हें सही तरीके से करने पर हर इच्छा का पूरा होना तय है. हर तरह की समस्याएं खत्म करने के अचूक उपाय – साल के पहले दिन एक नारियल को खुद पर…
नई दिल्ली : आज यदि अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की गिनती विश्व के अग्रणी देशों में होती है, तो इसका श्रेय डा. विक्रम अंबालाल साराभाई को जाता है। उन्होंने भारत को अंतरिक्ष की बुलंदियों पर पहुंचाने का सपना देखा था। आज भारत सिर्फ चांद ही नहीं, बल्कि मंगल ग्रह तक पहुंच चुका है। यह उनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि भारत अंतरिक्ष में नये-नये कीर्तिमान गढ़ता जा रहा है। भारत जब स्वाधीन हुआ था, तो कोई भी इस उभरते हुए देश से उम्मीद नहीं कर रहा था कि यह इतनी जल्दी अंतरिक्ष में एक बड़ा मुकाम हासिल कर…
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को नववर्ष का तोहफा देते हुए उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने 31 दिसंबर 2021 से आंगनबाड़ी वर्कर्स की रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये तथा हेल्पर को 50 हजार रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही, मासिक मानदेय में सितंबर 2020 से 400 रुपये और सितंबर 2021 से 450 रुपये की बढ़ोतरी करने और दो साल (वर्ष 2019-20 और 2020-21) का एरियर देने की भी घोषणा की है। कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम करने के लिए सभी आंगनबाड़ी…
तीन बार के किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन फ्रेडरिक सिनिस्ट्रा का 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया. फ्रेडरिक सिनिस्ट्रा को अंडरटेकर के नाम से भी जाना जाता था. फ्रेडरिक सिनिस्ट्रा कोरोना वायरस से जूझ रहे थे और उन्होंने अपनी जिद में तय किया कि वह अपनी शारीरिक शक्ति से ही कोरोना को हरा देंगे. समझा जाए तो एक तरह से फ्रेडरिक सिनिस्ट्रा ने खुले तौर पर कोरोना को चुनौती दे रखी थी. कोरोना को हलके में लेना पड़ा भारी फ्रेडरिक सिनिस्ट्रा ने इसी जिद की वजह से वैक्सिन नहीं लिया था. फ्रेडरिक सिनिस्ट्रा पहले से ही कोरोना गाइड लाइनों…
