रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी में कुछ बदलाव किया है। जब से यह बदलाव हुआ है तब से यात्री उलझन में है। क्योंकि जब स्टेशन पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि ट्रेन 10 से 15 मिनट पहले ही छूट चुकी है। हालांक रेलवे ने नई समय सारिणी जारी की है। परंतु ज्यादातर यात्रियों को अभी इसके बारे में जानकारी नहीं है। बार-बार रेलवे पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेनों के बारे में यात्री जानकारी जुटा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरमोहन ने बताया कि…
Author: faridabadnews24
अक्सर ऐसा होता है कि शादी के बाद कुछ लोगों का भाग्योदय हो जाता है, उन्हें जीवन में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है। शादी के बाद कुछ लोग अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शादी के बाद लड़के और लड़की की किस्मत आपस में जुड़ जाती है, जिसका कुछ लोगों को शुभ परिणाम मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है, जिसका असर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र…
आपने अक्सर सुना होगा कि बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में लोग खासतौर पर भूरे रंग का मिलने वाला सूखा बादाम खाना पसंद करते हैं। मगर क्या आपने कभी हरे रंग का बादाम खाया है? जी हां, सूखे बादाम की तरह हरे रंग का बादाम भी पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह कच्चे बादाम का ही एक रूप माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर, विटामिन, फ्लेवेनॉइड्स, एंटीऑकसीडेंट्स आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट, दिल, दिमाग,…
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,058 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,94,373 हो गई। पिछले 231 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 164 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,52,454 हो गई। इधर केरल में भी हालात सुधरते हुए नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों पर नजर डालें तो सिर्फ 6 हजार 676 कोरोना संक्रमण के मामले पूरे प्रदेश से सामने…
हरियाणा : लगातार दो दिन बिन मौसम हुई बरसात की वजह से खरीफ की फसल धान कपास बाजरे को बहुत नुकसान पहुंचा है. कुंवर राजू तोमर लीखी प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा भारतीय किसान यूनियन भानु ने सरकार से मांग की है सरकार को बारिश से हुए फसल नुकसान की जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी आर्थिक रूप से भरपाई करनी चाहिए.कुंवर राजू तोमर लीखी प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा भारतीय किसान यूनियन भानु ने बताया की किसान साल भर मेहनत करके फसल उगाता है. किंतु जो बिन मौसम बरसात होती है जिसके कारण फसल को नुकसान हो जाता…
नई दिल्ली: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए आदेशों के बाद मेट्रो के यात्रियों को मायूसी जरूर हुई है। डीडीएमए ने जारी आदेश में साफ कर दिया है कि मेट्रो में 31 अक्तूबर तक कोरोना नियम लागू रहेंगे। अगर आप मेट्रो से दिवाली के लिए शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखें कि कोरोना नियम लागू होने के कारण अभी ट्रेन में ही नहीं स्टेशनों पर भी भारी भीड़ है। कोरोना के खतरे और प्रभाव को देखते हुए 31 अक्तूबर तक सभी प्रतिबंध रहेंगे। इस बाबत डीडीएमए ने आदेश जारी कर स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट किया…
नई दिल्ली : देश के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। जल्द ही ई-नॉमिनेशन का फॉर्म भरे और 7 लाख तक का इंश्योरेंस, पेंशन और PF का फायदा उठाएं।अगर किसी EPFO सदस्य मौत हो जाती है तो नॉमिनी लाइफ इन्श्योरेंस (life insurance) की राशि क्लेम कर सकता है। वही पीएफ खाताधारकों को मिलने वाले इस इंश्योरेंस का दावा सिर्फ नौकरी दौरान ही किया जा सकता है, रिटायरमेंट के बाद इसका फायदा नहीं मिलता है, आपकी पेंशन (Pension) और पीएफ का पैसा भी अटक सकता है। EPFO के सब्सक्राइबर्स को 7 लाख रुपए का…
अहमदाबाद : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है।गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Gujarat Metro Recruitment 2021 GMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर समेत 29 पदों पर भर्ती निकाली है। GMRC के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आखरी तारीख 12 नवंबर 2021 है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- gujaratmetrorail.com पर जाना होगा।यह भर्ती अहमदाबाद और सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट विंग व अहमदाबाद मेट्रो के ऑपरेशन, मैनेजमेंट व सिविल विंग के लिए हो रही है। GMRC Recruitment…
लंदन: आराम पसंद लोगों के लिए नौकरी (Job) का एक गजब ऑफर है. आपको बस आराम से लेटे-लेटे टीवी पर अपना पसंदीदा प्रोग्राम देखना है और सैलरी आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी. सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन ये पूरी तरह सच है. खास बात ये है कि आप घर से ही यह नौकरी कर सकते हैं, इसके लिए आपको किसी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. सालाना मिलेगी मोटी रकम ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, लग्जरी बेड कंपनी ‘क्राफ्टेड बेड्स’ मैट्रेस टेस्टर (Mattress Tester) की नियुक्ति कर रही है. यानी वो लोग जो इस्तेमाल करके…
त्योहारी सीजन में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें (LPG Booking Offer) लगातार बढ़ती जा रही हैं. इससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ा है. लेकिन, इसी बीच आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आपको एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर निश्चित कैशबैक मिल रहा है. फिलहाल 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 रुपये है. आज हम आपको एक ऐसे शानदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर आपको निश्चित कैशबैक मिलेगा. डिजिटल पेमेंट की सुविधा प्रदान करने वाले पॉकेट्स ऐप (Pockets App) के जरिए ग्राहक गैस सिलेंडर की…
