Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिमाग भी होगा तेज, हरा बादाम खाने से बढ़ेगी आंखों की रोशनी

दिमाग भी होगा तेज, हरा बादाम खाने से बढ़ेगी आंखों की रोशनी

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

आपने अक्सर सुना होगा कि बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में लोग खासतौर पर भूरे रंग का मिलने वाला सूखा बादाम खाना पसंद करते हैं। मगर क्या आपने कभी हरे रंग का बादाम खाया है? जी हां, सूखे बादाम की तरह हरे रंग का बादाम भी पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह कच्चे बादाम का ही एक रूप माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर, विटामिन, फ्लेवेनॉइड्स, एंटीऑकसीडेंट्स आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट, दिल, दिमाग, हड्डियों आदि का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं हरा बादाम खाने से बेमिसाल फायदे…

स्मरण शक्ति होगी तेज

हरा बादाम दिल व दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति तेज होती है। एक्सपर्ट के अनुसार, अल्जाइमर और डिमेंशिया के मरीजों को इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। यह दिमागी विकास में मदद करता है। ऐसे में दिमाग सही तरीके से काम करता है।

दिल रखें दुरुस्त

इसमें फ्लेवेनॉइड्स और बायोफ्लेवेनॉइड्स की मात्रा अधिक होती है। ये दिल की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने से बचाती है। इसके सेवन से दिल में सही तरीके से खून का संचार होता है। ऐसे में वॉल्व्यूलर हार्ट डिजीज, कोरोनरी आर्टरी डिजिज समेत कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाव रहता है। ऐसे में हेल्दी हार्ट के लिए हरे बादाम का जरूर सेवन करें।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इसे डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

खून साफ करने में फायदेमंद

इसमें आयरन, कैल्शियम, अन्य पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। खून साफ होने के साथ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

हरा बादाम पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से तेजी से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

हड्डियां होगी मजबूत

हरा बादाम कैल्शियम से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों का बेहतर तरीके से विकास होता है। इसके सेवन से स्लिप डिस्क, ओस्टियोपोरोसिस आदि का खतरा कम रहता है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका सेवन करना चाहिए।

पेट संबंधी रोगों से बचाव

हरा बादाम खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद

हरा बादाम सेहत के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को गहराई से पोषित करते हैं। इसके सेवन से फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद डिटॉक्सिफाइंग गुण स्किन से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। ऐसे में हरा बादाम का सेवन करने से पिंपल्स, दाग-धब्बे, डार्क सर्कल, झाइयां आदि दूर होती है। इसके साथ ही स्किन में लंबे समय तक नमी बरकरार रहती है। ऐसे में चेहरा साफ, ग्लोइंग, मुलायम व जवां दिखाई देता है।

बालों के विकास में मददगार

स्किन की तरह बालों के लिए भी हरा बादाम फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से स्कैल्प को पोषण मिलता है। ऐसे में बालों का जड़ों से पोषित होकर लंबे, घने होते हैं।

 

Source News: punjabkesari

Delhi News eating green almonds will increase eyesight faridabadnews faridabadnews24 health news The brain will also be sharp
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.