लखनऊ : 21 अगस्त से हाउस अरेस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को खत लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि वे 28 अगस्त को अयोध्या और 29 अगस्त को गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उसी दिन लौट आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा कार्यकर्ता सम्मेलन भी है। वहीं गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर दर्शन और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। ठाकुर ने कहा कि पुलिस जिन…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग हैरत में पड़ गए हैं, जबकि कुछ अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. ये वीडियो एक कार का है जो सीधा चलने के बजाय उल्टी चलती है. जी हां, इस कार का डिजाइन इतना ज्यादा अजीबोगरीब है कि लोग टकटकी लगाकर इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं. उल्टी चलती है ये गाड़ी अभी तक लोगों ने अपने आसपास या इंटरनेट पर पेट्रोल, डीजल, बिजली या गैस से चलने वाली गाड़ियां देखी हैं, जिनका डिजाइन…
चंडीगढ़, फरीदाबाद : राज्य सरकार ने आखिरकार विधानसभा में यह घोषणा कर दी है कि फरीदाबाद नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए निगम में स्पेशल आडिट कराया जाएगा। मानसून सत्र में सोमवार कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा द्वारा प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम में बिना काम ठेकेदार सतबीर सिंह को किए गए भुगतान घोटाले की जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो कर रहा है। इसकी जांच रिपोर्ट के बाद आरोपित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा…
पैरामिलिट्री फोर्स में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा खबर है। अब पैरामिलिट्री फोर्स में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर अब सामान्य भर्ती हो सकेगी। यह संभव हुआ है एक नए प्रावधान के जरिए। यानी अब ऐसे अभ्यर्थियों की तैनाती पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर हो सकेगी, जिनका पूर्व में सेना के किसी भी अंग से कोई नाता नहीं रहा है। दरअसल, पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में एक नया प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान के तहत, पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती प्रक्रिया में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए गए…
जिले में लगातार चैन स्नेचिंग एवं पर्स छीनने की वारदातें बढ़ रही हैं और पुलिस है कि उसके हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। राखी पर्व पर भले ही पुलिस सुरक्षा के बढ़े-बढ़े दावे करती रही लेकिन बदमाश उसकी पोल खोलने में पीछे नहीं रहे। राखी बांधने आईं तीन बहनों के पर्स पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। माडल टाउन रहने वाली शिवानी रूस्तगी ने बताया कि अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर मिठाई खरीदने गई थी। जब वह वापिस घर लौट रही थी तभी स्कूटी पर आए तीन बदमाशों ने झपटामार कर उसका पर्स छीन लिया।…
गोवा में कोरोना वायरस के मद्देनजर रविवार को कर्फ्यू को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। शाम में जारी एक अधिसूचना के अनुसार सभागारों, सामुदायिक भवन के साथ-साथ रिवर क्रूज, स्पा, मसाज पार्लर और कैसीनो के संचालन पर पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच इस साल मई में पहली बार कर्फ्यू लगाया गया था और तब से इसे नियमित रूप से विस्तारित किया गया।
Tej Pratap increased Lalu Yadav’s tension, warned of Mahabharata: Tej Pratap Yadav News राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) फिर अपने बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को लेकर मुसीबत में हैं। तेज प्रताप आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) तथा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव (Sanjay Yadav) के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। उधर, तेजस्वी ने दो-टूक कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद झुकने को तैयार नहीं तेज प्रताप ने अब दिनकार के काव्य संग्रह ‘रश्मिरथी’ के तृतीय…
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को 2 हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है. हरियाणा में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ को 6 सितंबर तक बढ़ाया गया है. हालांकि, सरकार ने जो छूटें पहले दी थीं, वे इस बार भी जारी रहेंगी. नई गाइडलाइन के मुताबिक, होटल, मॉल सहित रेस्तरां और बार 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे. धार्मिक स्थलों को एक बार में 50 लोगों के साथ खोलने की अनुमति है. मॉल समेत सिनेमा हॉल को अधिकतम 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत है. सभी दुकान, स्विमिंग पूल…
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में पिछले तीन-चार दिनों से जमकर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई अलग-अलग हिस्सों में हल्की तीव्रता की बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, ग्रेटर नोएडा) में गरज के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश बड़ौत, नरोरा, पहासु, गभाना, दौराला, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलाखवा, हापुड़, सिकंदराबाद के आसपास के हिस्सों में…
मौसम की कुछ ही घंटो की बरसात मे ही फरीदाबाद मे सड़कों,गलियों और घरों मे पानी ही पानी भर गया। फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने फरीदाबाद विधानसभा के अंतर्गत आने क्षेत्र का दौरा किया। सैक्टर-7, 8 सीही, 9, 10, 16ए, 16, 15, अजरोंदा, आदि की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और स्लम बस्तियों मे तो घरों के अंदर पानी भर गया। बारिश में भाजपा द्वारा स्वयंघोषित स्मार्ट सिटी का इतना बुरा हाल लोगों को देखने को मिला। बरसात को बंद हुए 9 घंटे बाद तक भी…
