पलवल / फरीदाबाद : रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ब्रह्मदीप के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग की मदद से बामनीखेडा के भाऊ मौहल्ले में स्थित बारात घर में आयोजित निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर में 260 बहन-भाईयों को कोरोना टीका लगवाये।टीकाकरण कार्यक्रम का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल , अल्पना मित्तल ,विजय शर्मा, नितिन पांचाल, विनोद पांचाल प्रवीन बंसल ने किया।शिविर संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल ने कहा कि नम्बर आने पर आप अपनी उम्र के अनुसार वैक्सीन जरुर लगवाये…
Author: faridabadnews24
परिवहन विभाग ने फरीदाबाद जिले की रजिस्ट्रेशन अथोरिटी, बड़खल की नई सीरिज एचआर87जी को वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए 19 अगस्त 2021 को खुली बोली देने हेतु जनता के लिए खोला , जिसके लिए विभाग की वेबसाईट पर तीन दिन पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था।प्रवक्ता ने बताया कि इस नई एचआर87जी सीरिज में 0007 नम्बर दो लाख 20 हजार रूपये तथा 0009 नम्बर एक लाख 90 हजार रूपये में खुली बोली द्वारा बोलीदाता को दिए गए, जिससे रिजर्व राशि से एक लाख 10 हजार रूपये अधिक राशि विभाग को राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। इसी सीरिज…
रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) की पूर्व संध्या पर एक भाई (Brother) ने गुर्दे (Kidney) की बीमारी से पीड़ित अपनी बहन (Sister) को गुर्दा दान (Kidney Donation) करके जीवनदान दिया. आकाश हेल्थकेयर के डॉक्टरों ने यहां बताया कि हरियाणा के रोहतक की रहनेवाले 31 वर्षीय महिला पिछले पांच साल से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थी और लंबे समय से उसका इलाज करा रही थी. इसी दौरान हालांकि उच्च रक्तचाप पर ध्यान नहीं देने की वजह से उसके गुर्दे को नुकसान पहुंचा. डॉक्टरों ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, कई अन्य मरीजों की तरह ही वह भी डायलिसिस से जुड़ी भ्रांतियों का शिकार हो गई और इस प्रक्रिया को शुरू करने में…
अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नीड प्राइस ने बताया कि तालिबान ने अमरीका को भरोसा दिलाया है कि वह किसी को भी काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचने से नहीं रोकेगा और न ही अमरीकी मुहिम में हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारी उन व्यक्तियों के साथ संपर्क में हैं, जो अफगानिस्तान से जाना चाहते हैं।काबुल हवाई अड्डे पर उनको सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए हम जरूरी दस्तावेज जारी कर रहे हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए थे। भारत में भी दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। अब कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इस बीच नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल पिछले महीने सरकार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए थे। इसमें कहा गया था कि भविष्य में प्रति 100 कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में से 23 मामलों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करनी होगी। नीति आयोग का कहना है कि और…
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आये और रविवार को लगातार तीसरे दिन इस महामारी के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किये गये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह 13वीं बार है जब दिल्ली में एक दिन में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 19 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद सबसे कम…
कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की चर्चाओं के बीज देश की राजधानी दिल्ली में सभी बाजारों को पहले की तरह सामान्य रूप से खोलने की इजाजत मिल गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने खुद ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है। केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘अभी तक कोरोना के चलते दिल्ली के बाजारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजत थी। लेकिन कम होते मामलों की वजह से हमने ये समयसीमा हटाने का फैसला किया है। अब सोमवार से बाजार पहले की तरह सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे।’ यह फैसला यकीनन व्यापारियों…
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की रोका सेरेमनी की खबरें बीते बुधवार कर इंटरनेट पर छाई रहीं. दोनों के फैन्स इस बात से काफी खुश भी दिखे. लेकिन अब इस संबंध में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के प्रवक्ता का बयान सामने आया है. उनका कहना कि ये सारी…
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो खुद लड्डू गैंगस्टर बताता था। आरोपी बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए हथियारों के साथ वीडियो बनाता था और फिर फेसबुक व व्हाट्सएप पर डालकर वायरल करता था। द्वारका जिला पुलिस की एसटीएफ ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए अपने वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल करता था। आरोपी खुद को लड्डू गैंगस्टर का नाम देता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरखपुर रोड, गोपाल नगर, नजफगढ़ निवासी हेमंत उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से…
दिल्ली की केजरीवाल सरकार के 1000 लो फ्लोर बसों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार द्वारा 1000 लो फ्लोर बसों की खरीद की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से प्राथमिक जांच कराने की सिफारिश की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा की गयी इन बसों की खरीद के वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) में ‘‘भ्रष्टाचार’’ का मामला इस साल मार्च में विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने उठाया था। उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने एएमसी में प्रक्रियागत ‘‘खामियां’’ पायी थीं और…
