
पैरामिलिट्री फोर्स में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा खबर है। अब पैरामिलिट्री फोर्स में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर अब सामान्य भर्ती हो सकेगी। यह संभव हुआ है एक नए प्रावधान के जरिए। यानी अब ऐसे अभ्यर्थियों की तैनाती पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर हो सकेगी, जिनका पूर्व में सेना के किसी भी अंग से कोई नाता नहीं रहा है।
दरअसल, पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में एक नया प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान के तहत, पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती प्रक्रिया में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए गए सभी पद यदि नहीं भर पाते हैं, तो उन पदों को सामान्य उम्मीदवारों से भर दिया जाएगा।
यानी, इस प्रावधान के बाद, अब पूर्व सैनिक कोटे के तहत रिजर्व सीटों का फायदा सामान्य उम्मीदवारों को मिल सकेगा। यहां सामान्य उम्मीदवारों से तात्पर्य उन सभी उम्मीदवारों से हैं, जो पूर्व सैनिक कैटेगरी में नहीं आते है। इन सामान्य उम्मीदवारों में सामान्य, ओबीसी सहित एसटी/एससी श्रेणी के उम्मीदवार भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में कॉन्स्टेबल के 25271 पदों के लिए भर्ती प्रकिया जारी है। जिसमें दस फीसदी पद पूर्व सैनिको के लिए आरक्षित किए गए हैं।
कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख:
आवेदन देने की अंतिम तारीख : 31 अगस्त 2021 (रात्रि 11:30 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तारीख : 02 सितंबर 2021 (रात्रि 11:30 बजे तक)
चालान प्राप्त करने की अंतिम तारीख : 04 सितंबर 2021 (रात्रि 11:30 बजे तक)
बैंक में चालान के जरिए भुगतान की अंतिम तारीख : 07 सितंबर 2021
किसी सुरक्षा बल के लिए कितने पद:
सीमा सुरक्षा बल (BSF) : 7545
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) : 8464
सशस्त्र सीमा बल (SSB) : 3806
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) : 1431
असम राइफल्स: (AR) : 3785
स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) : 240
कुल पद : 25,271
पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पद : 2527
वेतनमान: वेतन स्तर – 3 (21,700 रुपए से 69,100 रुपए)
आयु सीमा: 18 वर्ष से 23 वर्ष (जिनकी जन्मतिथि 2 अगस्त 1998 से 1 अगस्त 2003 के बीच है।)
आयु सीमा में छूट:
एससी/एसटी : 5 वर्ष
ओबीसी : 3 वर्ष
एक्स-सर्विसमेन : 3 वर्ष
1984 के दंगों या गुजरात में 2002 के सांप्रदायिक दंगों में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित को आयु छूट
अनारक्षित : 5 वर्ष
ओबीसी : 8 वर्ष
एससी/एसटी : 10 वर्ष
