कोरोना में कंपनियों जब घाटे होने लगे तो उन्होंने अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया | लेकिन कई लोगों की इस दौरान किस्मत पलटी और उन्होंने अपने टेलेंट को वक्त देना शुरू किया | जिससे वो करोड़ों में कमाने लगे | कुछ ऐसी ही कहानी खबाने लेम (Khabane Lame) की भी है|इस शख्स ने अपनी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाली जिससे वो करोड़ों का मालिक बन गया | इसकी खास बात तो ये है कि ये अपनी वीडियो में एक शब्द भी नहीं बोलता पर इसके एक्सप्रेशन्स और हाव-भाव ही लोगों के दिमाग में इतने रच-बस चुके…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेसियों में आजकल चर्चाओं और अफवाहों का दौर खासा गर्म है। एक चर्चा है कि आलाकमान दिल्ली कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रदेश इकाई में बदलाव करना चाहते हैं। दो पूर्व अध्यक्षों को इस आशय के संकेत भी ऊपर से मिल चुके हैं। दूसरी चर्चा यह है कि आलाकमान ने फिलहाल दिल्ली में ब्लाक या जिला स्तर पर किसी भी बदलाव से इन्कार कर दिया है। केवल कुछ नेताओं की कार्यसमिति बनाए जाने पर विचार चल रहा है। तीसरी चर्चा है कि दिल्ली प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह…
रेवाड़ी : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को राजस्थान में प्रवेश के साथ ही गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला। भिवाड़ी से अपनी यात्रा का आगाज करते हुए उन्होंने कई बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। टपूकड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा सरकार के समय राजस्थान में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। अवैध खनन पर भी पूर्णतया अंकुश था, मगर गहलोत सरकार के समय न गाय सुरक्षित है न पहाड़। कांग्रेस को परमानेंट विदाई देकर भाजपा को फिर ताकत देंगे तो गोहत्या भी…
गोहाना : गोहाना में बीती देर रात को कार टायर चोरों ने शहर के मुगलपुरा में शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क के पास खड़ी कारों से टायर ही नहीं उनकी हैड लाइट भी चुराने का मामला सामने आया है। यह कारों के टायर चोरी का तब पता चला जब लोग सुबह पार्क में घूमने के लिए निकले। उन्होंने देखा कि दो कारों के स्टैफनी समेत टायर चोरी की हुए है जबकि दो कारों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया हुआ है। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया। वहीं पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए कॉलोनी…
भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी। हरिय़ाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक,झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम,मेवात और पलवल जिलों में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के इन जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चूकी है। इन पदों पर युवाओं के लिए आवेदन करने के लिए केवल 9 दिनों का समय शेष बचा है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस भर्ती रैली में शामिल होने के…
ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों को भारतीय रेलवे खास तोहफा देना जा रही है। अब यात्री बिना टिकट के भी ट्रेन में सफर कर सकते है। अगर अचानक यात्रा करने की वजह से आप रिजर्वेशन नहीं करवा पाए तो भी यात्रा कर सकते हैं।रेलवे के नियम के अनुसार, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं। आप बहुत ही आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत TTE से संपर्क करना होगा। फिर…
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि देश में तालिबान के कब्जे के बाद वहां एक मानवीय संकट उत्पन्न हो रहा है, जिसमें 1.4 करोड़ लोगों के सामने भुखमरी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए देश की निदेशक मेरी एलेन मैकग्रार्टी ने काबुल से संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि अफगानिस्तान के संघर्ष, तीन वर्षो में देश के सबसे बुरे सूखे ने और कोविड-19 वैश्विक महामारी के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ने पहले से ही विकट स्थिति को “तबाही”…
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शहर में मुहर्रम का पारंपरिक जुलूस कवर कर रहे पत्रकारों के साथ ‘अवांछनीय व्यवहार’ करने वाले एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का बुधवार को आदेश दिया।पुलिस ने यहां मुहर्रम जुलूस की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के एक समूह पर मंगलवार को लाठियां चलाई और उन्हें मारा-पीटा था। विभिन्न वर्गों द्वारा उसकी आलोचना की जा रही है।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “डीजीपी दिलबाग सिंह ने कल श्रीनगर में कुछ मीडिया पत्रकारों के साथ अवांछनीय व्यवहार को गंभीरता से लिया है। एसएसपी श्रीनगर ने दोष पुलिस…
देश में कोरोना वायरस के 36,401 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,22,258 हो गई। वहीं 530 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,33,049 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.52 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,64,129 रह गई है, जो 149 दिनों में सबसे कम है और…
फरीदाबाद : एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सेक्टर 16 फरीदाबाद में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपायुक्त फरीदाबाद श्री जितेंद्र यादव, आयुक्त नगर निगम डा. यशपाल यादव, और एयरफोर्स स्टेशन के कमांडर उपस्थित हुए। मीटिंग लगभग डेढ़ घन्टा चली जिसमे एनआईटी-86 फरीदाबाद से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें एयरफोर्स रोड 100 मीटर में रिपेयरिंग की अनुमति बारे तथा गांव सारन में यूपीएससी बिल्डिंग को हेल्थ विभाग को सौंपने तथा मिलेनियम सिटी के तहत कार्य करवाने के साथ-साथ बल्लबगढ़ सोहना टोल रोड के बारे में…
