
भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी। हरिय़ाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक,झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम,मेवात और पलवल जिलों में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के इन जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चूकी है।
इन पदों पर युवाओं के लिए आवेदन करने के लिए केवल 9 दिनों का समय शेष बचा है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया है। वह सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए 28 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इन पदों पर आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना ध्यान से पढने के बाद ही आवेदन करें। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन जिलों में भर्ती रैली 6 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक प्रस्तावित है।
