हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खट्टर का असामायिक निधन हो गया है। आज उनके छोटे भाई गुलशन की मौत हो गई है। उनका गुरुग्राम के मेदांता में इलाज चल रहा था। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।56 वर्षीय गुलशन निमोनिया की बीमारी से ग्रस्त थे। वे रोहतक के भिवानी चुंगी में परिवार के साथ रहते थे और गांव में खेती-किसान करते थे। शाम तीन बजे शीला बाईपास स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित भाजपा के मंत्री, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के…
Author: faridabadnews24
हरियाणा में जल्द ही नये डीजीपी की नियुक्ति हो सकती है। नये डीजीपी के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल यूपीएससी ने तैयार कर लिया है। वरिष्ठता के आधार पर तीन आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है।यूपीएससी की ओर से 1988 बैच के पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का पैनल बनाया गया है। आज आधिकारिक तौर पर यह पैनल राज्य सरकार के पास पहुंच जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, अब पैनल में शामिल तीनों अधिकारियों में से राज्य सरकार किसी को भी प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर सकती है। प्रदेश सरकार…
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व परेड रिहर्सल के मद्देनजर नोएडा के सभी प्रमुख बार्डर से आज रात से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश होगा बंद होगा। यातायात पुलिस नोएडा ने दिल्ली पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद बृहस्पतिवार सुबह को एक एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाने की सलाह दी है। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 13 अगस्त की सुबह दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश दिल्ली में…
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने सबकुछ रोक कर रख दिया था। लेकिन अब मामले थम गए हैं। मोहाली जिले में अगर कोविड केसों में इजाफा नहीं हुआ तो उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले महीने जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। जिले में अभी 50 से कम केस एक्टिव हैं। पिछले बीस दिन से कोरोना के 5 से 10 मरीज मिल रहे हैं। राहत की बात यह है कि कोविड के कारण पिछले 20 दिन में कोई मौत जिले में नहीं हुई। वहीं, लोग ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं इसलिए इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम भी कोरोना टीकाकरण को…
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग पंचमी मनाई जाती है। इस तिथि पर नागदेवता की पूजा की जाती है। पंचमी तिथि के स्वामी नाग हैं इसलिए इस दिन उनका पूजन करने से अनिष्ट टलता है और शुभ की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण में भी कहा गया है कि नागपंचमी पर घर में अनंत सहित प्रमुख नागदेवता का सचित्र पूजन करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।Ads by Jagran.TV कई भारतीय पौराणिक कथाओं में नाग और मनुष्य का गहरा संबंध बताया गया है। माना जाता है कि शेषनाग के सहस्त्र फनों पर ही पृथ्वी का भार है।…
फरीदाबाद : Women’s power द्वारा गरीब बच्चे या ऐसे जो शिक्षा के लिए विद्यालय जाने में असमर्थ हैं ऐसे बच्चों के लिए पाठशाला का आयोजन किया गया है | Women’s power कि प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली का मानना है कि शिक्षा पे सबका अधिकार है इसी लिए जो बच्चे विद्यालय जाने में असमर्थ हैं उनके लिए women’s power द्वारा मुफ्त पाठशाला खोली गयी है | उन बच्चों को मुफ्त में किताबें कॉपियां और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाएगी l शिक्षा का अधिकार सभी को है और यह हक किसी से छीना ना जाए इसीलिए वह वूमेन पावर ने यह पाठशाला…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के लक्कड़पुर में पूर्वांचली प्रवासियों के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।आम आदमी पार्टी से एन आईटी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके संतोष यादव ने कहा कि लक्कड़पुर में प्रवासी ब्यापारी के साथ खतरनाक तरीके से मारपीट दिनेश भड़ाना और इसके अन्य साथियों द्वारा करना बेहद गलत है और जो लोग इसे जाती बिरादरी से जोड़कर आरोपी के पक्ष में खड़े है उन्हें समाज मे रहने का कोई अधिकार नहीं है।संतोष यादव ने कहा हम पीड़ित परिवार के साथ है और उन बदमासों को चेतावनी देते हैं जिसकी ये सोच होती है कि…
फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बुधवार को अपनी युवा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। पार्टी द्वारा बुधवार को युवा संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा संगठन के कई पदों की नियुक्ती की गई एवं नई लिस्ट जारी की गई। जिसमें जजपा के खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पवन जाखंड को युवा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पवन जाखंड पार्टी से काफी समय से जुडे हुए है। उनके दादा जी भी ताऊ देवीलाल के संघर्ष के साथी रहें एवं पार्टी से जुड़े हुए थें। पवन जाखड़ जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष होने…
दिल्ली : आप ATM से कैश निकालने जाएं और उसमें NO CASH लिखा मिले तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं. अबकी बार अगर ऐसा हो, तो समझ लीजिए कि अब उस बैंकों की खैर नहीं. दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों और व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटर्स से कहा है कि वो एक ऐसा मजबूत सिस्टम तैयार करें, जिससे ATM में कैश की उपलब्धता की निगरानी करने और कैश खत्म होने की स्थिति से बचने के लिए समय पर उसकी पूर्ति करने में मदद करें. इतना ही नहीं, बैंक इस निर्देश का कड़ाई से पालन करें इसके लिए…
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने चोरी के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय तथा अरुण का नाम शामिल है। दोनों आरोपी दोस्त हैं और मूलत उत्तर प्रदेश के निवासी हैं जो फिलहाल फरीदाबाद में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपियों ने अमेजॉन कंपनी से सामान का भरा बैग चोरी किया था जिसकी कीमत लगभग रुपए 95 हजार है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित प्रमोद ने बताया कि वह फरीदाबाद सेक्टर 44 में स्थित अमेजॉन…
