दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले ट्रैफिक पर असर दिखना शुरू हो गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम लग गया, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक दिल्ली की सीमाओं में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और उन्हें ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर जाना होगा। लाल किले के आसपास का यातायात, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे, सुबह चार…
Author: faridabadnews24
इन दिनों एक दादी-पोते की वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहा दादी जिस तरह अपने पोते से बातें कर रही है, उसे सुन आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। कुछ ही घंटों में यह वीडियो चारों तरफ छा गई। दरअसल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक लड़का अपनी दादी से कहता है कि मेरे दोस्त की दादी ने अपना घर उसके नाम कर दिया है और मैं किराए के घर में रहता हूं। इस पर दादी कहती हैं कि तेरी दादी तेरे साथ रहती हैं, प्यार बड़ा होता है कि पैसा। इस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को बैंक से जोड़ने के लिए जीरो बैलेंस पर खाता खोलने के लिए जनधन खाता योजना की शुरुआत की थी। आज करोड़ो नागरिक इस योजना से जुड़कर इसका लाभ उठा रहे है।कोरोना महामारी में भी केंद्र सरकार द्वारा जनधन खाता धारक महिलाओं के अकाउंट में 500 रुपए महीना जमा करवाए गए थे। इसके अलावा भी जनधन खाता धारकों को कई सुविधाएं मिलती है। इसमें आपको ओवरड्राफ्ट और रूपे कार्ड समेत कई खास सुविधाएं दी जाती है। जनधन खाते की जानकारी के लिए भी आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते आप घर…
प्राइमरी स्कूलों को खोलने की तैयारियां शुरु हो गई है। प्रदेश में 15 अगस्त के बाद प्राइमरी स्कूलों को खोला जा सकता है। अभी तक छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खुले हुए हैं।पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक हुई। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि पंद्रह अगस्त तक प्राइमरी स्कूलों को न खोला जाए। पहले चरण में 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूलों…
महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से तीसरी मौत दर्ज की गई. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रायगढ़ जिले में 69 साल के एक शख्स की मौत हुई है. शख्स की मौत 22 जुलाई को हुई थी. उसके जीनोम सीक्वेंस में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि शख्स के वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी थीं. इससे पहले महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से दूसरी और मुंबई में पहली मौत दर्ज की गई है. बीएमसी के मुताबिक, मृतक महिला 63 साल की थी और वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुकी थी. सबसे…
फरीदाबाद : फरीदाबाद शहर की मुख्य सड़कों की जर्जर हालत और जलभराव की समश्या मानसून में आये दिन बढ़ती ही जा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण एयरफोर्स 60 फुट रोड का जलभराव है। पिछले 2 माह से इस रोड के जलभराव की समश्या ज्यो की त्यों बनी हुई है, आमजन ने कई बार यहां के मौजूदा नेताओं, पार्षदों और विधायक के घर के चक्कर लगाए और कई बार प्रदर्शन भी किये परन्तु कोई परिणाम नही निकला। गंदे पानी के जलभराव के कारण यहां के दुकानदार और रिहायशी लोग अपने अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो चुके है।…
दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को देखते हुए यहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों की जांच कर रही है. इसी के तहत शुक्रवार को पुलिस स्टेशन डाबरी, उत्तम नगर और मोहन गार्डन के पुलिसकर्मियों द्वारा 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. जो वैध वीजा और पासपोर्ट के बिना रह रहे थे.द्वारका के डीसीपी एस के मीणा ने बताया कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बहुत से अफ्रीकी और पुराने नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं. जिसको लेकर लगातार तलाशी अभियान जारी है. इसी कड़ी में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन विदेशी नागरिकों में से कई…
फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थी परिषद इस बार गांवों में तिरंगा लहराने की नई पहल शुरू करने जा रहा है। जिला मिडिया प्रभारी रवि पाण्डेय ने बताया स्वतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस बार प्रदेश के 3576 गांवों में तिरंगा लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर परिषद इस बार जिले में 200 स्थानों पर गांव-शहर और बस्ती में तिरंगा लहराने की नई पहल शुरू करने जा रही है। इसके लिए परिषद ने जिलों में टीमें गठित की हैं। हरियाणा प्रांत सह मंत्री रेशमा राणा ने बताया कि आजादी के…
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से एक बड़ी जंग देखने को मिलती है। ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि मैदान पर खेल रहे खिलाड़ी भी इसका लुत्फ उठाते हैं।पाकिस्तान के कई ऐसे दिग्गजों ने यह बात कबूली है कि उनके लिए भारत का दौरा करना हमेशा से अच्छी बात होती है और उन्हें भारत में खेलकर अच्छा लगता है। टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं। हाल ही में अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कहा है कि साल 2007 में कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद उन्हें…
हरियाणा में अपना और सस्ता घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने कई शहरों में बने फ्लैटों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अब ई नीलामी के जरिये सस्ता घर खरीद सकते हैं। यह ई नीलामी आगामी 7 सितंबर तक चलेगी।मुख्य प्रशासक अंशज सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा पिछले दस महीने में कुल 1550 मकानों का निर्माण कराया गया है जिनमें से 1148 मकान गरीबी रेखा से नीचे के लोगों तथा 114 मकान आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनाए गए हैं। हालांकि इन वर्गों द्वारा मकान न खरीदने की स्थिति…
