ऐतिहासिक लालकिले की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस सुरक्षा घेर के लिए एनएसजी स्नाइपर्स, स्वाट कमांडो, पतंग पकड़ने वाले कर्मी, स्वान दस्ते और ऊंची इमारतों पर अचूक निशाना लगाने वालों की तैनाती शामिल है। इन सभी को लालकिले के चारों ओर तैनात किया जाएगा। ये है पुलिस की तैयारी स्वाट कमांडो,, स्वान दस्ते को लालकिले के चारों ओर किया जाएगा तैनात। लालकिले के आस-पास 350 से अधिक लगाए कैमरे चौबीसों घंटे उनकी फुटेज की होगी निगरानी लालकिले पर करीब…
Author: faridabadnews24
आखिरकार भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का किंगफिशर हाउस बिक गया। इसे हैदराबाद के प्राइवेट डेवलपर्स सैटर्न रियल्टर्स (Saturn Realtors) ने 52 करोड़ रुपए में खरीदा। किंगफिशर हाउस को डेट रिकवरी ट्रिब्युनल (DRT) ने बेचा। बिक्री भाव अपने रिजर्व प्राइस 135 करोड़ रुपए का लगभग एक तिहाई है। इससे पहले भी विजय माल्या के कर्जदारों ने किंगफिशर हाउस को बेचने की कोशिश की थी लेकिन रिजर्व प्राइस अधिक रखे जाने की वजह से डील नहीं हो पा रही थी। 8 बार फेल हुई थी नीलामी विजय माल्या की प्रॉपर्टीज को नीलाम करने में कारोबारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही…
बठिंडा: चंडीगढ़ हाईवे स्थित गांव लेहरा मोहब्बत की मार्कीट के पास गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे छोटे हाथी का टायर फटने से डिवाइडर पर लगा लोहे का 6 फीट लंबा एंगल एक व्यक्ति की छाती के आर -पार हो गया। राहगीरों ने उसे आदेश अस्पताल पहुंचाया, जहां एंगल को काटा गया और फिर 5घंटे तक ऑपरेशन किया गया। हरदीप सिंह (42) निवासी अबोहर सुबह गाड़ी में बैठ कर कहीं जा रहे थे। सर्जन डा. संदीप दंड के मुताबिक एंगल दिल के आधा सैंटीमीटर के पास से निकला है, यदि हार्ट डैमेज हो जाता तो बचना मुश्किल था। हरदीप को बेहोश करने…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर धमकी मिली है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नार्वेकर के मुताबिक धमकी में कहा गया है कि यदि वह कुछ मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि नार्वेकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले को इस बाबत लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया, ‘‘इसके आधार पर अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।” शिकायत में नार्वेकर…
छपराः बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक सरकारी विद्यालय से 217 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एक सरकारी विद्यालय से 217 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। इस सिलसिले में बहरमाडर गांव निवासी प्रधानाचार्य वसुंधरा सिंह के पति विजेंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। संतोष कुमार ने बताया कि एक अन्य मामले में चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दो चोर रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार मठिया गांव निवासी पवन कुमार तथा ईनई गांव निवासी अमर कुमार को गिरफ्तार करने के साथ ही…
यमुनानगर : आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है जहां जिले के गांव उन्हेड़ी में चोरों ने काली माता के मंदिर का ताला तोड़ हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि चोरी की सूचना मंदिर के पुजारी को सुबह लगी, जब वह पूजा करने आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुजारी ने बताया कि उसने अपने खेत में काली माता का मंदिर बनाया है। रोज की तरह वह शाम के समय मंदिर में पूजा के बाद ताला लगा घर आ गया था। सुबह जब वह मंदिर में पूजा के लिए…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने विभिन्न अभियानों में चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 55 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि राजबीर और धीरज को सात अगस्त को बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया। विनोद को नजफगढ़ से सोमवार को और धर्मेंद्र उर्फ़ धर्मू को द्वारका से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक अपहरण के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है…
भारत में शादियां (Indian Wedding) कई तरह से होती हैं. कोई परिजनों-दोस्तों के बीच सादगी से शादी करता है, कोई डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) करता है तो कोई लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करके थीम वेडिंग (Theme Wedding) करता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर थीम वेडिंग (Theme Wedding Video) के कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इन्हें देखकर ही इनके रॉयल होने का अंदाजा लगाया जा सकता है. स्टेज पर खिला कमल का बड़ा फूल सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram Reels Video) पर एक बहुत खूबसूरत वेडिंग वीडियो (Wedding Video) अपलोड किया गया है. इस वीडियो की शुरुआत…
एक सरकारी डाटा में इस बात का खुलासा हुआ है कि 2.6 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये वो लोग हैं जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन ली है. यह डाटा 3 अगस्त 2021 तक का है, जिसे सरकारी एजेंसियों ने इकट्ठा किया है. अब तक देश के 53.14 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है.सूत्रों ने बताया है कि इनमें से 1.71 लाख लोगों को कोरोना संक्रमण वैक्सीन के पहले डोज के बाद हुआ था. जबकि दोनों डोज लेने के बाद कुल 87,049 लोगों को संक्रमण हुआ है. इससे यह बात साफ होती है कि कोरोना वैक्सीन की…
फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की जिसमें जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा जी ने मनमोहन शर्मा जी को जिला महासचिव युवा फरीदाबाद नियुक्त किया इस अवसर पर मनमोहन शर्मा ने कहा की पार्टी ने जो उनको दायित्व दिया है वह अपनी पूर्ण निष्ठा निष्ठा और ईमानदारी से इसको निभाएंगे
