Author: faridabadnews24

हरियाणा में बिजली कंपनियों के मुनाफे में आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली की दरों 37 पैसे प्रति यूनिट कमी करने की घोषणा की है। अब बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं से एफएसए (फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट) नहीं वसूल सकेंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 70.46 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बिजली कंपनियों द्वारा हर माह लागत और आय की समीक्षा की जाती है। अगर किसी माह कोयला महंगा मिलता है या फिर बिजली महंगी मिलती तो कंपनी उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट 37 पैसे तक सरचार्ज लगा सकतीं थीं। इस मामले में एचईआरसी भी कह चुका है कि…

Read More

हरियाणा सरकार जेल (कारागार) विभाग को लेकर बड़ा फैसला करने जा रही है। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेल और जेलर शब्द को तब्दील कर सुधारात्मक नाम रखा जाएगा। जेल विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद राज्य सरकार ने गृह सचिव की अध्यक्षता में आला अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। कमेटी से तीन नाम मांगे गए हैं। यहां से नाम तय होने के बाद 1894 प्रिजन एक्ट में बदलाव किया जाएगा। हरियाणा से पहले पश्चिम बंगाल में यह प्रयोग हो चुका है। वहां पर जेल विभाग का नाम करेक्शन होम है। इसी की तर्ज…

Read More

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आरआर-72 बैच की अधिकारी रंजीता शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान गृह मंत्रालय का आईपीएस एसोसिएशन स्वार्ड ऑफ ऑनर का अवॉर्ड प्राप्त किया है। बकौल रंजीता इस पुरस्कार को हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला अधिकारी हैं। रंजीता शर्मा रेवाड़ी के गांव डहीना निवासी सतीश शर्मा की बेटी हैं। वह वर्ष 2019 आईपीएस बैच की अधिकारी हैं। यह अवॉर्ड आउट डोर ट्रेनिंग के आधार पर दिया जाता है। 31 जुलाई को प्रधानमंत्री ने रंजीता से पूछा था कि आपकी उपलब्धि के बाद घर व आसपास की बेटियों में क्या बदलाव दिखा। इस पर रंजीता…

Read More

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में बिल्डर के हौसले इतने बुलंद है कि रविवार को स्थानीय आरडब्ल्यूए सोसाइटी का टेकओवर लेने बिल्डर कार्यालय पहुंचे, तो कोई नहीं मिला। वहां बाउंसर तैनात कर दिए गए। सोसाइटी वासियों का आरोप है कि बिल्डर उन्हें टेकओवर नहीं दे रहा है, बल्कि धमका रहा है। इसको लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद छाबड़ी ने बताया कि बिल्डर के प्रतिनिधि ने शनिवार रात को सोसाइटी टेकओवर करने के लिए ईमेल के माध्यम से हमें सूचित किया था। बिल्डर के प्रतिनिधि ने यह पत्र उपायुक्त कार्यालय, डीटीपी, डीसीपी…

Read More

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के उपचार में उपयोगी माने जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन पाने को दूसरी लहर में जिलेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। तीसरी लहर में जिलेवासियों को दवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। रेमडेसिविर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग से पास रेमडेसिविर के सात हजार इंजेक्शन का स्टाक है। इसके अलावा इलाज में अन्य दवाएं भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा हैं। यह अलग बात है कि अगर तीसरी लहर आती है और इनकी…

Read More

फरीदाबाद : देश की आन-बान-शान और मातूभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को बल्लभगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी पहुंचे। राजा नाहर सिंह पार्क में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर परिवहन मंत्री मूलंचद शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, आर्य समाज मंदिर, महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर भी पुष्प…

Read More

सेक्टर 22 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में मित्रता दिवस के अवसर पर “प्रकृति से मित्रता” अभियान के तहत छायादार वृक्ष के रूप में पिलखन तथा औषधिय पौधे के रूप में घृतकुमारी (एलोबेरा) के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक एवं मुख्य पुजारी पंडित सीता शरण तिवारी जी, मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित गंगेश तिवारी, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह, शरीफ आज़म, सुभाष यादव, फाइटर उतम मिश्रा, मास्टर मुकेश यादव तथा अन्य प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित गंगेश तिवारी ने कहा कि…

Read More

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन में बेटे की हत्या और बेटी से दुष्कर्म की धमकी देकर इंजीनियर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आने से पुलिस के होश उड़ गए। इंजीनियर के मुताबिक, उनके परिजनों के व्हाट्सएप नंबरों पर धमकी भरे स्टेट्स अपने आप बदल रहे थे। साथ ही उनके नंबरों से जानकारों व रिश्तेदारों को धमकी भरे मैसेज भी भेजे जा रहे थे। साइबर सेल ने मामले का खुलासा किया तो पुलिस के साथ-साथ पीड़ित परिवार भी चौंक गया। यह सब कुछ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इंजीनियर की बेटी ही कर रही…

Read More

राजधानी दिल्ली में जोरदार बारिश (Delhi Weather Today) देखने को मिली. रविवार सुबह मानसून के घने बादलों के बीच वहां तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. रविवार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर (Yamuna Water Danger Level) 205.28 मीटर पहुंचा जबकि ख़तरे का निशान 205.33 मीटर है. शनिवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था और लगातार जलस्तर घट रहा था लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बारिश के कारण यमुना बाजार…

Read More

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व अन्य भाजपा विधायकों ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र में विपक्ष को आम जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाने दिए गए, इसकी शिकायत राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होती है जिसमें विपक्ष को भी बुलाया जाता है। इसी बैठक में तय किया जाता है कि विधानसभा में किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दिल्ली सरकार इस परंपरा का…

Read More