एक दिन पहले अदालत में दिल्ली पुलिस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत हुई थी। इस पर मृतकों के परिजनों ने कहा कि उन दिनों दिल्ली में सैकड़ों लोगों की मौत इलाज न मिलने और ऑक्सीजन की कमी से हुई थी लेकिन सरकार अब सब दबाने में जुटी हुई है। वहीं सरकारी कार्यवाही की आड़ लेते हुए अधिकारी झूठे रिकार्ड सामने ला रहे हैं। एरिक मैसी ने बताया कि उनकी मां डेल्फिन मैसी की जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत…
Author: faridabadnews24
कोरोना की तीसरी लहर से पहले टीकाकरण पूरा होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विभाग का मानना है कि टीकाकरण पूरा होने से नई लहर को निष्क्रिय किया जा सकता है लेकिन उसके लिए पर्याप्त वैक्सीन मिलना भी बहुत जरूरी है। दिल्ली में अब तक 1.03 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है लेकिन इनमें से 27.88 लाख लोग ही दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर पाए हैं। अगर कुल आबादी के लिहाज से देखें तो यह आंकड़ा 25 से 26 फीसदी तक है। यानी अभी भी दिल्ली में चार में से तीन लोगों का टीकाकरण खत्म होना…
चंडीगढ़ : Haryana Recruitment: मनोहरलाल सरकार ने हरियाणा के लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरियां देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने हरियाणा के लोगों को 50 फीसद रोजगार देने वाली कंपनियों को सब्सिडी देगी। हरियाणा के युवाओं को देने वाले नए उद्योगों को प्रदेश सरकार सात साल तक हर वर्ष 48 हजार रुपये प्रति कर्मचारी तक की सब्सिडी देगी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने रोजगार सृजन सब्सिडी योजना अधिसूचित कर दी है। इस साल पहली जनवरी से योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने नए उद्योगों के लिए लांच की रोजगार सृजन सब्सिडी योजना, पहली जनवरी…
पानीपत : शनिवार व रविवार को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की परीक्षा को लेकर रोडवेज 10 स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। इसके लिए रोडवेज ने प्लान तैयार कर लिया है। इसमें सात व आठ अगस्त को सभी सुबह चार बजे से ही बसों को परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएगी। इसमें जहां का भी परीक्षार्थी को जाना होगा, इसके लिए रोडवेज की बसें तैयार रहेगा। इसमें रोडवेज कर्मचारियों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें बस स्टैंड परिसर में कोई अव्यवस्था न हो सके। डिपो के स्टेशन सुपर वाइजर पंकज पूनिया ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग…
रेवाड़ी में अब वैक्सीन का टोटा दूर होता दिख रहा है। हालांकि अभी भी बड़ी आबादी वैक्सीन से वंचित है। गुरूवार को रेवाड़ी में 31 स्थानों पर 5230 डोज लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के गति पकड़ने की स्थिति को ऐसे समझा जा सकता है कि महज अगस्त के शुरूआती 4 दिनों में ही 20 हजार से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। गुरूवार को सिर्फ नागरिक अस्पताल में ही कोवैक्सीन की 200 डोज लग पाएगी, जबकि बाकी सभी सेंटर पर कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, गुरूवार के लिए 31 स्थानों पर वैक्सीन कैंप लगाए…
हिसार के लितानी गांव में एक विवाहिता का उसी के घर में फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। मृतका की सगी बहन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका पीछे दुधमुंहे बच्चे को छोड़ गई है। जानकारी के मुताबिक जींद के खटकड़ गांव निवासी साधूराम की दो बेटियों अनीता और कविता की शादी करीब डेढ़ साल पहले लितानी निवासी राममेहर और विजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद अऩीता के एक बच्चा भी पैदा हुआ था।मृतका की बहन कविता ने बताया कि बुधवार को वह दूसरे कमरे में लेटी हुई थी, इसी…
गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर-37 में स्थित एक निजी बैडमिंटन अकादमी में सोमवार शाम एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश करने के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि बैडमिंटन अकादमी संचालक के एक रिश्तेदार ने अकादमी में बैडमिंटन सीख रही एक लड़की से छेड़छाड़ के लिए गुस्से में पीड़िता की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान मनजीत के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित…
हरियाणा में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि 22 अगस्त के बाद प्रदेश सरकार राज्य चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए चिट्ठी लिखेगी। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आयोग चुनाव के लिए तैयार है और जैसे ही प्रदेश सरकार लिखित में अनुरोध करेगी, चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हाई कोर्ट में विचाराधीन याचिकाओं का भी निपटारा जल्द होने की उम्मीद है। पंचायत चुनावों पर सरकार व संगठन स्तर पर मंथन, निकाय चुनावों…
हरियाणा में एक और फर्जी कोरेाना संक्रमण रिपोर्ट का पर्दाफाश हुआ है। हिसार के बाद अब कैथल में भी गिरोह सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हा गया। आनन फानन में कमेटी गठित कर दी गई। हिसार के बाद हरियाणा में फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाने का यह दूसरा मामला है। हिसार के नलवा लैब के खिलाफ इस मामले में अभी भी जांच चल रही है। दरअसल, शहर के सेक्टर 19 का निवासी एक व्यक्ति कोरोना की एंटीजन जांच रिपोर्ट मोबाइल में फोटो लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। उसने कहा कि उसे एनटीपीसीआर की रिपोर्ट चाहिए। जब स्वास्थ्य…
फरीदाबाद : महिला एवं बाल विकास विभाग में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जहां बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने सभी महिला सुपरवाइजर और विभाग की सभी महिलाओं को वुमंस हाइजिन पर जागरुक किया क्योंकि ये सभी महिला सुपरवाइजर अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से थी ,साथ ही ये सभी महिलाएं अपने आस पास के क्षेत्र से अच्छी तरह से वाकिफ होती है इन सभी महिलाओं को अपने आस पास में होने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी होती है इसलिए बदलाव की टीम ने सोचा कि इन महिलाओं को वुमंस हाइजिन पर जागरुक किया जाए यही कारण…
