Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कितनी तैयारी तीसरी लहर की: आगे का पता नहीं, अभी तो हैं रेमडेसिविर के सात हजार इंजेक्शन

कितनी तैयारी तीसरी लहर की: आगे का पता नहीं, अभी तो हैं रेमडेसिविर के सात हजार इंजेक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के उपचार में उपयोगी माने जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन पाने को दूसरी लहर में जिलेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। तीसरी लहर में जिलेवासियों को दवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। रेमडेसिविर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग से पास रेमडेसिविर के सात हजार इंजेक्शन का स्टाक है। इसके अलावा इलाज में अन्य दवाएं भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा हैं। यह अलग बात है कि अगर तीसरी लहर आती है और इनकी जरूरत पड़ती है, तभी पता चलेगा कि दावे कब तक सही साबित होते हैं। वैसे इस समय स्वास्थ्य विभाग सैंपलिग पर भी ज्यादा जोर दे रहा है, लोग भी जागरूक हुए हैं। अस्पताल में टीकाकरण से पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित ने कोरोना टेस्ट करवाया हो।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिलेवासियों को आक्सीजन व अस्पतालों में बेड के अलावा रेमडेसिविर के लिए भी संक्रमित के तीमारदारों को भागदौड़ करते देखा गया था। कई मामलों में अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी संक्रमित को यह इंजेक्शन नहीं मिल पाया था। इस इंजेक्शन की मांग बढ़ने के साथ ही कालाबाजारी होने लगी थी। ईएसआइसी मेडिकल कालेज सहित विभिन्न अस्पतालों के कर्मचारी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए भी पकड़े गए थे। एक-एक इंजेक्शन 50 हजार रुपये से अधिक कीमत पर बिकने की बातें सामने आई थी। इस बार लोगों को परेशान नहीं होने पड़े, इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। चिकित्सकीय परामर्श पर ही मिलेगा इंजेक्शन

दूसरी लहर की तरह यदि तीसरी लहर में रेमडेसिविर की आवश्यकता हुई, तो चिकित्सकीय परामर्श से ही इंजेक्शन दिया जाएगा। यह इंजेक्शन संक्रमित के तीमारदार को नहीं, बल्कि अस्पताल को उपलब्ध कराया जाएगा। पिछली बार तीमारदार स्वास्थ्य अधिकारियों के पास सिफारिश लेकर पहुंच रहे थे। इस बार स्वास्थ्य विभाग यह भी सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी नहीं हो सकें। सैंपलिग में भी की गई तेजी

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिग अभियान में तेजी की थी। अधिक सैंपलिग की वजह से स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफल रहा था। 1005927 सैंपल ले चुका है। तीसरी लहर में भी सैंपलिग प्रमुख रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग किट की मांग भेजी हुई है। होमआइसोलेशन में रहने वालों पर भी रहती है नजर

कोरोना संक्रमण के मात्र 10 फीसद मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता होती है, जबकि 90 फीसद मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा जाता है। इन मरीजों का भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ध्यान रखते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर सप्ताह में एक बार संक्रमित के घर जाकर इम्युनिटी बूस्टर, बुखार की दवाएं दी जाती है। इसके अलावा बुखार मापने के लिए थर्मामीटर और आक्सीजन का स्तर जानने के लिए आक्सीमीटर भी उपलब्ध कराया जाता है। अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो गई, लेकिन विभाग की टीम प्रतिदिन संक्रमितों के घर जाकर दवाएं देती है। दूसरी लहर से हमने काफी कुछ सीखा है। दवाओं का स्टाक पर्याप्त है। सात हजार रेमडेसिविर हमारे पास हैं। इस बार दवाओं की कमी नहीं रहेगी। सभी दवाओं का पर्याप्त स्टाक मौजूद है।

– डा. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

faridabadnews faridabadnews24 How much preparation was done for the third wave: no further information now there are seven thousand injections of Remdesivir
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.