मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसके कारण जगह-जगह ट्रैफिक धीमा हो गया है। बताया जा रहा है कि जलभराव के कारण शाम को भी पीक आवर के दौरान लोगों को खासतौर से वाहन चालकों को दिक्कत पेश आएगी। इस दौरान अगर फिर बारिश हो गई तो लोगों को परेशान होना पड़ेगा। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एडवायजरी भी जारी की है। जिन इलाकों में जलभराव है, वहां से न जाने की सलाह वाहन चालकों को दी गई है। इन…
Author: faridabadnews24
हिसार। सरकार ने हिसार एयरपोर्ट के नाम को लेकर महाराजा अग्रसेन के नाम पर मोहर लगा दी है। मगर आखिर महाराजा अग्रसेन का ही नाम क्यों चुना गया इसके पीछे भी एक कहानी है। दरअसल मुंबई मे इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाता है तो भोपाल के एयरपोर्ट को राज भोज ने पहचान दिलाई। इन दोनों ने ही लोगों की भलाई के सैकड़ों कार्य किए जो मिशाल बन गए। अब हिसार में सरकार के पास तीन नाम थे, जिसमें एक नाम स्वतंत्रता सेना लाला लाजपत राय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और महाराजा अग्रसेन। ऐसे में…
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सिरसा के विरूद्ध दिल्ली पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर शेखर चौधरी की ओर से इस संबंध में बताया गया है कि मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि सभी हवाई अड्डों पर मनजिंदर सिंह सिरसा को रोकने का आदेश जारी हो गया है उन्हें किसी भी इमिग्रेशन काउंटर से अब इन्हें क्लीयरेंस नहीं मिलेगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक…
हिसार में एक तरफ स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा है। लेकिन जिलावासियों को पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन का टोटा भुगतना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगा रहे है। लेकिन किसी केंद्र पर उन्हें सिर्फ बुकिंग करने वालों को वैक्सीन लगने की बात कहीं जा रही है तो कहीं वैक्सीन ना होने की बात कहीं जा रही हैं। ऐसे में लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। गौरतलब है की जिले में तीन मई से 18 से 44 आयु वर्ग में वैक्सीनेशन अभियान शुरु…
हिसार: हिसार की कोर्ट ने सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल (Rampal) समेत 5 लोगों को बरी करने के आदेश दिए हैं. अदालत का ये फैसला बरवाला में संत लोक आश्रम में हुए उपद्रव मामले से संबंधित ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक मामले को लेकर है. अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए रामपाल सहित पांच आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया है. सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और राजेद्र फिलहाल हिरासत में हैं. वहीं विजेंद्र और बलजीत जमानत पर थे, जबकि इस मामले मे अन्य आरोपी ओमप्रकाश का निधन हो चुका है. बता दें कि वर्ष 2006 में रामपाल के हिसार…
HBSE 12th Result 2021 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (BSEH) ने कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेँट अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 100 फीसदी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया है। बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि कक्षा 12 में 221263 छात्र पास हुए हैं जिसमें 1,14, 416 लड़के और 1, 06,847 लड़कियां हैं। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 80.34 था इसलिए कम्पार्टमेंट परीक्षा में 5,567 ने भाग लिया था। हरियाणा …
जिला आयुष सोसायटी – अंबाला ने संचार अधिकारी के पद पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक की भर्ती के लिए नोट जारी किया है। इक्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने की इक्छुक हैं उनसे अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे। नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिय़ा गया है। Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) डीग्री पास या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) कुल पद 01…
अगर आपकी इच्छा है लेखपाल बनने की तो हो जाये तैयार। हम आपके लिए लाए हैं खुशखबरी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल के खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन के तारीखों का ऐलान कर सकता है। जिसमें लगभग 8200 लेखपाल की भर्ती आएगी। इसके अंतर्गत 7019 लेखपाल, 1073 राजस्व निरीक्षक, 53 वरिष्ठ सहायक और 104 कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए भर्ती निकाली जा सकती है। काफी लंबे समय से यूपी लेखपाल भर्ती 2021 को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। जिसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…
देश में बेरोजगारी कितनी बढ़ गयी है आपको इस खबर के माध्यम से पता चल जाएगा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में शवों को संभालने के लिए प्रयोगशाला सहायक के छह पदों पर भर्ती निकली। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस पद के लिए 8000 लोगों ने आवदेन दिया। असली हैरानी तो अब बाकी है जब इन 8000 आवेदकों में इंजीनियर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि यह नौकरी 8 वीं पास पर निकली है। चिकित्सा प्रतिष्ठान के एक अधिकारी ने पीटीआई को इस बात की पुष्टि की है। चिकित्सा अधिकारी ने बताया…
अगले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2021 को मोदी कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जा सकता है, जिसमें यह प्रवाधान है कि उपभोक्ता बिजली का कनेक्शन ठीक उसी तरह बदल पाएंगे जिस तरह मोबाइल कनेक्शन को पोर्ट कर सकते हैं। इससे बिजली उभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिली तो कंपनियों में प्रतिस्पर्धा का भी उन्हें फायदा मिलेगा। सरकार के एक सूत्र ने कहा, ”बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 को अगले कुछ दिन में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने विचार और मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। सरकार का इरादा इस विधेयक को संसद के मॉनसून सत्र में लाने का है।…
