फरीदाबाद: बता दे कि फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा उषा के दिशा-निर्देश व सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा मोनिका के नेतृत्व में रेड डॉट फाउंडेशन (Red Dot Foundation) एनजीओ के साथ मिलकर महिला सुरक्षा के संबंध में द्वितिय चरण के अंतर्गत NIT जोन में महिलाओं से रुबरु होकर महिलाओं से बात करके उनके द्वारा असुरक्षित महशूस होने वाले स्थानों तथा तथ्यों की विवरणी तैयार की जा रही है। द्वितिय चरण का फेज लगभग अंतिम चरण पर है। इसके उपरांत तृतीय चरण के अंतर्गत बल्लबगढ़ जोन में एनजीओ द्वारा कार्यवाही की…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति विद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में विश्व दिव्यांग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था के प्रधान संत सिंह हुड्डा एवं विद्यालय के प्राचार्य छत्रपाल, रोहित कुमार, दिव्यांग अध्यापिका सरला एवं अमर ज्योति, गोबिंद राम, बिजेंद्र ने दीप प्रज्वलित प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत सिंह हुड्डा को सरला , अमर ज्योति, गोबिंद राम ने पौधा भेंटकर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संत सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एवं हमारी हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों के लिए अनेक…
Faridabad: डॉ. मीत कुमार, डायरेक्टर एवं एचओडी-हेमेटो ऑन्कोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांट, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद का कहना है कि एड्स की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल एक दिसंबर को ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया जाता है। एड्स एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो एचआईवी वायरस से संक्रमित स्त्री या पुरुष के ब्लड के माध्यम से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाती है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को कम कर देता है जिससे उस व्यक्ति को कई अन्य बीमारियां से जल्दी प्रभावित होने…
बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां महिला के पहले बाल काट दिए गए, फिर कालिख से उसका मुंह काला किया गया और उसके बाद पेड़ से बांधकर उसके शरीर को लोहे की गर्म रॉड से दागा गया। महिला के साथ कई दिनों तक ये बर्बरतापूर्ण कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि एक स्वयंभू ओझा और उसके सहयोगियों ने महिला को डायन बताया था, जिसके बाद उनके कहने पर महिला को प्रताड़ित किया गया। कथित तौर पर 50 वर्षीय महिला को ‘डायन’ करार देने के बाद उसे पेड़…
हरियाणा में टैक्स चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने एक बड़ी पहल की है। टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने पर अब सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की टैक्स चोरी करने वाले व्यक्ति/फर्मों की जानकारी देने वालों को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसी जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम व उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इस पहल के लिए आबाकारी एवं कराधान विभाग में शुरुआती तौर पर 2 करोड़…
मुंबई: Maharashtra CM महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है, लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है। इस बीच शिवसेना ने कहा है कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे 24 घंटे के अंदर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अचानक पैतृक गांव रवाना हुए शिंदे बीते दिन गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद एकनाथ शिंदे अचानक सतारा जिले के अपने पैतृक गांव चले गए। इससे कयास लगने…
प्रग्नेंसी के दौरान एक महिला कई तरह के बदलावों से गुजरती है. ये महिलाओं के लिए सेंसिटिव समय भी होता है इसलिए खास ख्याल रखा जाना जरूरी है. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण भी गर्भवती और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. चारों ओर फैली स्मॉग की यह परत गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे उसके बच्चे के लिए बेहद ही नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे गंभीर प्रदूषण से बचने के लिए गर्भवती महिला क्या करें इसको लेकर नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने…
हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों के लिए मशहूर राशि खन्ना 30 नवंबर, 2024 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 2013 की हिंदी फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अपोजिट जॉन अब्राहम थे और राशी ने उनकी वाइफ का रोल प्ले किया था। इस फिल्म से वह लाइमलाइट में आईं। उसके बाद 2014 की तेलुगु फिल्म ‘ओहालु गुसागुसलेड’, 2018 की तमिल फिल्म ‘इमाइक्का नोडिगल’ और 2017 की मलयालम फिल्म ‘विलेन’ में एक्टिंग डेब्यू किया। यंग पैन इंडिया स्टार राशि खन्ना पिछले कई दिनों से अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।…
स्टार प्लस के सबसे मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने कई नए चेहरे और स्टार्स को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है जो आज कामयाबी की बुलंदियों को तछू रहे हैं। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर समृद्धि शुक्ला तक का नाम शामिल है। Image Source : Instagram टीवी एक्ट्रेस रह चुकी मोहिना कुमारी को भी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली, लेकिन आज वह टीवी जगत से दूर हो चुकी हैं। इससे पहले वह डांस इंडिया डांस का हिस्सा थीं, लेकिन इतनी मशहूर नहीं हो पाईं। Image Source : Instagram ‘ये रिश्ता क्या कहलाता…
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मौजूदा सियासी परिस्थितियों के चलते इसमें खासा हंगामा होने की संभावना है। भाजपा ने विधानसभा में आप सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। हंगामा होने के आसार भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा पहले ही जनहित के मुद्दों की सूची तैयार कर चुकी है। इसके चलते सत्र के पूरी तरह से हंगामेदार होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। कथित भ्रष्टाचार से जुड़े तमाम मुद्दे भाजपा सूत्रों की माने तो विधानसभा सत्र में सबसे ज्वलंत मुद्दों में…
