लिंग्याज यूनिवर्सिटी में गुरुवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. जी गौरीपति शास्त्री ने कहा कि कोरोना के कारण इस समय चल रही ऑनलाइन क्लासेज में बच्चों को असाइनमेंट दें इससे पता चलेगा कि हमारे साथ कितने बच्चे इंवाल्व हो रहे हैं। स्टूडेंट्स को कोई भी चैप्टर पढ़ाने से पहले हम उसकी पूरी प्लानिंग करें। क्योंकि बेहतर तैयारी से ही बेहतर रिजल्ट आते हैं। ऐसा करने से टीचर और स्टूडेंट दोनों को फायदा होता है। शास्त्री ने कहा हर काम प्लानिंग के साथ करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान टीचिंग स्टाफ से कहा…
Author: faridabadnews24
वॉट्सऐप ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि जब तक डाटा संरक्षण विधेयक प्रभाव में नहीं आ जाता तब तक वह उपयोगकर्ताओं को नई निजता नीति अपनाने के लिए बाध्य नहीं करेगा और इस नीति पर अभी रोक लगा दी गई है। वॉट्सऐप ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष यह भी साफ किया कि इस बीच वह नई निजता नीति को नहीं अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोग के दायरे को सीमित नहीं करेगा। वॉट्सऐप की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा, ‘‘हम स्वत: ही इस (नीति)…
महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने 11 जुलाई, 2021 से दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। नई कीमतें सभी दूध प्रकारों के लिए लागू होंगी। इससे पहले अमूल ने 1 जुलाई से अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने लागत अधिक होने के कारण दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में दूध की कीमतों में रविवार से दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब…
बढ़ते अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक सूचना पर पुलिस का इमरजेंसी रिस्पोंस मिलेगा। इसके लिए नागरिक 100 नंबर के अलावा अब डायल 112 भी कर सकेंगे, जोकि जल्द लाॅन्च होगा। इसको लेकर प्रदेश के सभी जिलों में उपकरणों से लैस गाड़ियां उपलब्ध हो चुकी हैं। हिसार को 19 और हांसी को 9 गाड़ियां मिली हैं। इन पर एक ईएएसआई के नेतृत्व में 3 से 4 कर्मियों का स्टाफ नियुक्त किया है। सूचना मिलने के महज 15 मिनट के भीतर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर रिस्पोंस देगी। 24 घंटे गाड़ियाें की सुविधा मिलेगी। बता दें कि सफल…
अम्बाला : “मम्मी-पापा मैं कहीं जा रहा हूं। मेरी चिंता मत करना। दो साल बाद लौट आऊंगा।” ऐसा मैसेज परिजनों को स्मार्टफोन पर मिला.. और उसके बाद सभी बेटे को खोजने में लग गए। मगर, बेटा नहीं मिला। थककर परिजनों ने पुलिस के समक्ष बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। फिर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। यह मामला है हरियाणा में अंबाला के सदर पुलिस थाना क्षेत्र का, जहां सरस्वती काॅलोनी सिंघावाला के एक परिवार का बेटा तनुज लापता हो गया। तनुज 18 साल का है, सदर पुलिस ने उसके परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज…
प्रदेश में पंचायत राज चुनाव में अभी समय लग सकता है। जी हां, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के चलते हरियाणा सरकार द्वारा जानकारी दी गई कि अभी जल्द चुनाव कराने का कोई इरादा नहीं है। ये जानकारी हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल दीपक बालियान ने चीफ जस्टिस की बेंच के सामने दी है।बता दें कि इस मामले में गुरुग्राम जिले के ग्राम जटोला निवासी प्रवीण चौहान द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पंचायत चुनाव में आरक्षण को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने राज्य के पंचायत विभाग द्वारा 15 अप्रैल, 2021 को अधिसूचित…
शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। खबर ये है कि 16 जुलाई से नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जाएगी। जिसके ठीक बाद 23 जुलाई से छठी से आठवीं के लिए भी स्कूल खुलेंगे। साथ ही साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। वहीं इसके चलते कक्षा लगाने के लिए अभिभावकों की अनुमति भी जरूरी होगी। स्कूल में उपस्थिति के लिए किसी प्रकार की कोई बाध्यता नही होगी FacebookMessengerTwitterTelegramWhatsApp
ग्वालियर के एक हॉस्पिटल से नर्स के चोरी हुए मोबाइल ने उसके गृहस्थ जीवन में आग लगा दी है। मोबाइल में नर्स के कुछ अश्लील और आपत्तिजनक फोटो, वीडियो थे, जिसमें स्टाफ का एक अन्य सदस्य दिख रहा है। चोर ने नर्स के फोन से उसके पति को कॉल किया। उसे फोटो की सच्चाई बताई। इतना ही नहीं उनके फैमिली वाट्सऐप ग्रुप पर यह फोटो वायरल कर दिए। अब नर्स के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना 2 मई से अभी तक की है। नर्स ने महाराजपुरा थाने में शिकायत की है कि उसकी बहुत बदनामी हो रही है।…
बैतूल: बारिश के इंतजार में एक तरफ किसान फसलों को लेकर चिंतित है तो दूसरी ओर आमजन गर्मी से बेहाल है। लेकिन फिर भी बादल हैं कि बरसने का नाम ही नहीं ले रहे। ऐसे में मध्य प्रदेश के बैतूलवासी बारिश को लेकर इंद्रदेव से नाराज हो गए और उन्होंने उन्हें को ही सजा दे डाली। ग्रामीणों ने उनकी मूर्ति को मिट्टी में लपेट दिया और कहा कि जब इंद्र देव का दम घुटेगा तो वे बारिश करेंगे साथ ही यह मिट्टी भी धुल जाएगी। \ दरअसल, बैतूल में इस साल अभी तक बरसात शुरु नहीं हुई हैजिससे जमीन सूख गई है…
मंदसौर : बकरीद इसी महीने आने को है ऐसे में कई बकरे हजारों रुपयों में बिकते है। लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर मे सामने आये एक बकरे के भाव सुनकर आपके चेहरे के भाव उड़ सकते है। बकरे में ऐसी कुदरती विशेषता है कि इसके मालिक ने इसकी कीमत 11 लाख रुपये लगाई है। मंदसौर में सामने आये इस बकरे की कीमत अच्छे अच्छो की जेब ढीली कर सकती है। इसकी एक खास विशेषता के कारण इस बकरे की कीमत इसके मालिक ने 11 लाख रुपये लगाई है। मालिक शकील का दावा है कि बकरे के ऊपर कुदरती रूप से ‘अल्लाह’…
