पानीपत से हर दिन औसतन एक नाबालिग गायब हो रहा है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2017 से 29 जून 2021 तक (1640 दिन) में 18 साल से छोटे करीब 1682 बच्चे लापता हुए। इसमें से 1468 तो मिल गए, लेकिन 214 बच्चों की तलाश अब तक अधूरी है। पेरेंट्स दरवाजे पर टकटकी लगाए रहते हैं कि अगली आवाज शायद मेरे दिल के टुकड़े की है, लेकिन फिर वही उदासी। सवाल यह है कि इसका गुनहगार काैन है? शहर में बच्चों का अपहरण करने वाले गैंग सक्रिय हैं। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज भी आशंका जाहिर कर…
Author: faridabadnews24
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अम्बाला का स्थानीय निकाय विभाग ऐसे आवेदनों को रिजेक्ट करने की तैयारी कर रहा है जो कि दूसरी कैटेगरी में भरे गए थे। जो आवेदन रिजेक्ट होंगे उन्हें विभाग की तरफ से फिर से एक सप्ताह में आवेदन करने का मौका भी मिलेगा। यह आवेदन सिर्फ उन लोगों के लिए जाएंगे, जिनके नाम सर्वे के दौरान शामिल किए गए हैं। नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपोर्टेबल हाउस प्रोग्राम (एएसपी), क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) और बेनी फिशरीज लैंड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) के जरिए सरकार की ओर से सर्वे कराए गए थे। इसमें…
हरियाणा के हिसार जिले की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के वर्क्स विभाग के पर्सनल असिस्टेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। उस पर छात्राओं से फोन नम्बर मांगने, चरित्र पर टिप्पणी करने व लैब के कम्प्यूटर पर अश्लील वीडियो देखने के आरोप हैं। मामले में जांच करते हुए कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को सस्पेंड किया गया है। मामले में करीब 6 महीने पहले शिकायत हुई थी। उस समय आरोपी पर्यावरण विभाग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत था। इसी बीच उसका पर्सनल असिस्टेंट के पद पर प्रमोशन भी हो गया। मामले में 30 छात्राओं ने वीसी…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार सुबह शंकरगढ़ रानीगंज रेलवे फाटक के समीप एक युवक की लाश पाई गई। युवक आउटलाइन पर औंधे मुंह गिरा था। जीआरपी को आशंका है कि वह किसी ट्रेन से नीचे गिरा है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोटो के पीछे फोटोग्राफर का लिखा है पता जीआरपी ने अज्ञात में उसकी लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।उसकी जेब में एक पर्स मिला है, जिसमें उसके फोटोग्राफ मिले हैं। हालांकि पर्स में कोई आईडी भी नहीं थी। फोटोग्राफ के पीछे सोनीपत, हरियाणा के एक फोटोग्राफर का पता लिखा है। पुलिस उस फोटोग्राफर से…
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। इस बीच केंद्र ने पर्यटन स्थलों को खोलने का आदेश दिया है। देश में पर्यटन स्थल खुलने के साथ ही हिल स्टेशनों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग हिल स्टेशनों पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। मसूरी, नैनीताल, शिमला पहुंचे लोग के मुंह पर न तो मास्क है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग। केंद्र सरकार ने लोगों के इस व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार को अचानक सैलानियों की संख्या में इजाफा हो गया। यहां पर्यटक…
पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनिया भर में एक नासूर बनकर उभरा है। 11 जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस समय के साथ साथ बढ़ती चली गई। वह 11 जुलाई 2006 का दिन था। रोज की तरह मुंबई की लोकल रेलगाड़ियां लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जल्दी में दौड़ रही थीं। अचानक इन रेलगाड़ियों में से कुछ में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए और घर जाने के लिए अपने अपने कार्यालयों से निकले लोगों में से बहुत से लोग जाने किस दुनिया में चले गए।…
फिल्लौर : विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले तो सामने आते रहते हैं, लेकिन अब एजेंटों ने पंजाब के युवाओं को तालिबानी लड़ाकों के पास बेचना शुरू कर दिया है जो उन पर अमानवीय अत्याचार कर उसकी वीडियो बना परिवार वालों को भेजकर लाखों की फिरौती मांगते हैं। ऐसा मामला फिल्लौर के गांव रामगढ़ के रहने वाले कुलदीप सिंह का सामने आया है जो पिछले 3 सप्ताह से एजेंट के कारिंदों की हिरासत में भूखा-प्यासा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। एजेंट के ये कारिंदे कोई और नहीं बल्कि तालिबान के लड़ाके हैं जो…
Bank of Baroda Recruitment 2021 : बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के 05 पदों पर भर्ती के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र व्यक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तियों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2021 है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पद के लिए नौकरी की अधिसूचना आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। B.Tech/B.E/M.Sc, MBA/PGDM, MCA, सेवानिवृत्त कर्मचारी पास इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने का मुद्दा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है आज फिर से फरीदाबाद के युवाओं ने एकत्रित होकर भाजपा जिला कार्यकारिणी बैठक के दौरान सेक्टर 11 मिलन वाटिका के बाहर बैनर और हाथों में स्लोगन लेकर मोन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी के पदाधिकारियों के समक्ष सनफ्लैग अस्पताल को पीजीआई सरकारी अस्पताल में तब्दील करने की मांग की युवा समाजसेवी जसवंत पवार ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना ही है कि सनफ्लैग अस्पताल को फरीदाबाद के जनहित और मध्य व गरीब…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] आम आदमी पार्टी के युवाओं ने बढ़ते पेट्रोल,डीजल,महंगाई,बेरोजगारी को लेकर अर्धनग्न होकर एन आईटी 86 विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्यासी और विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह,श्रमिक संगठन के अध्यक्ष राजकुमार,संगठन मंत्री हरिदत्त शर्मा सहित सैकड़ों आम आदमी आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर पैदल यात्रा निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर संतोष यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी खाली सिलेंडर लेकर सड़को पर घंटो बैठकर चक्का जाम रखा और क्षेत्रवासियों के बीच पैदल यात्रा की।इस मौके पर…
