दिल्लीवासियों को बिना अनुमति के लाउडस्पीकर या डीजल जेनरेटर सेट का उपयोग करके ध्वनि प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 10,000 रुपये से एक लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतान करना होगा क्योंकि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने अधिकारियों से संशोधित नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। जुर्माने की पूरी लिस्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के संशोधित जुर्माने के अनुसार बिना अनुमति के या रात के दौरान किसी सार्वजनिक स्थान पर लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक प्रणाली द्वारा ध्वनि प्रदूषण के उल्लंघन के मामले में 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा और उपकरण भी…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : जैसे जैसे हर सप्ताह दिल्ली के अनलॉक होने का सिलसिला जारी हैं उसी को देखते हुए दिल्ली हैंगओवर नाइट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल सोंधी की पार्टी अनलॉक होने के बाद हर वीकेंड दिल्ली वाले खूब मस्ती कर रहे हैं। दिल्ली क्लब अनलॉक होने के बाद साहिल सोंधी की दो बड़ी पार्टियों में दिल्ली वालो ने खूब आनंद लिया। आपको बता दे साहिल सोंधी की अगली पार्टी इस वीकेंड 11 जुलाई दिल्ली के (HUDBA LOUNGE & BAR) M-10 GK-1 M BLOCK MARKET में शाम 6 से रात 9 बजे तक रखी गई हैं। जिसमे आपको लाइटिंग, म्यूजिक, डांस,…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सेक्टर 12 जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद जिला फरीदाबाद के स्वयंसेवक अधिवक्ता गणों ने सहायता केंद्र लगा कर आमजन की सहायता की एवं मास्क वितरण किए। उपस्थित सामान्य जन से करोना महामारी से बचने के तरीके भी सुझाए। राष्ट्रीय लोक अदालत में जो व्यक्ति बिना मास्क के आए थे उनको मास्क प्रदान कर हाथ सैनिटाइज करा कर ही विभिन्न अदालतों में प्रवेश करने दिया गया। उल्लेखनीय है अधिवक्ता परिषद के स्वयंसेवक आदि अधिवक्ता गणों ने प्रातः 9 बजे से ही सहायता…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा के दिशा निर्देश पर आज फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में पेट्रोल और डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार के विरुद्ध सेक्टर 9 कार्यालय से सेक्टर 12 लघु सचिवालय तक साइकिल चलाकर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेक्टर 12 पेट्रोल पंप पर जमकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस कार्यकर्ता ने साइकिल रैली निकालकर देश के प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा जी ने आज दिनांक 10 जुलाई 2021 शनिवार को फरीदाबाद के चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ में स्थित शिव मंदिर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई वरिष्ठ भाजपा नेता पण्डित टिपरचंद शर्मा जी मुख्य अतिथि व श्री प्रेम प्रकाश शास्त्री जी विशिष्ट अतिथि रहे। संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन के लिए रक्त की पूर्ति में सहयोग करना है। कोविड…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव के अवैध दस हजार मकानों को हटाने की नगर निगम ने गुरुवार से शुरू कर दी। जिसमें पहले चरण में नगर निगम यहां इसी वर्ष अप्रैल में तोडे गए मकानों का मलबा साफ कर रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग खोरी में बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला की वैधता की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। इस बारे में लिखिता जानकारी शिक्षा विभाग को अभी तक नहीं मिल पाई है। जिसके चलते शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल और उसमें पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई को लेकर असमंजस में हैं। स्कूल…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] खोरी कॉलोनी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी रहा। लेकिन तोड़फोड़ की कार्रवाई नगर निगम शुरू नहीं कर पाया। सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट सौंपने में महज 8 दिन ही बचे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इतने कम समय में नगर निगम कोर्ट के आदेश का पालन पूरी तरह से करा पाएगा। क्योंकि कॉलोनी में बने मकानों की संख्या को देखकर ऐसा संभव नहीं लगा रहा है। निगम अधिकारियों की मानें तो तोड़फोड़ की कार्रवाई पूरी करने में कम से कम एक माह का वक्त चाहिए।…
नेशनल हाईवे-19 की दोनों सर्विस लेन बंद होने से बल्लभगढ़ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बल्लभगढ़ शहर में आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक दबाव गुरुग्राम नहर के पुल पर पड़ रहा है। यहां पर वाहनों का दबाव बढ़ने से हर समय घंटों तक वाहन जाम में फंस रहे हैं। यातायात पुलिस जाम को लेकर भले ही कई दिनों से मंथन में जुटी है, बावजूद इसके अभी तक जाम का समाधान नहीं खोज पा रही है। इस कारण वाहन चालक उल्टी दिशा में चलने को भी मजबूर है।…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच हाल के वर्षों में जारी तल्खियों को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए जनहित में तालमेल के साथ काम करने की सलाह दी है। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि पहले भी केंद्र और दिल्ली में अलग-अलग विचारधाराओं वाली सरकारें रहीं, पहले इतनी तल्खी कभी नहीं रही और मामला अदालत तक नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में यही सब अधिक हो रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। अदालत ने दिल्ली दंगों के मामले में फेसबुक…
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की शुक्रवार को हुई मीटिंग में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान को पास कर दिया गया है। यानी अब लॉकडाउन कब लगेगा और लॉकडाउन के दौरान कब किस समय के लिए क्या कुछ खुलेंगे इसको लेकर भविष्य में संशय की स्थिति नहीं रहेगी। डीडीएमए की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर चर्चा हुई। एलजी बैजल ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की 22वी मीटिंग की अध्यक्षता की। मीटिंग में केजरीवाल के अतिरिक्त दिल्ली के मुख्य सचिव, नीति आयोग से डॉक्टर वीके पॉल, आईसीएमआर से डॉक्टर बलराम भार्गव…
