Author: faridabadnews24

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, सौराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में, पूरा कच्छ, राजस्थान के कुछ और हिस्से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को आगे बढ़ा। वहीं अब राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में, दक्षिण-पश्चिम मानसून के धीमी गति से आगे बढ़ने का अनुमान है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने  पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलेगा और राजधानी में बारिश होने की संभावना है।…

Read More

कोरोना वायरस और कई राज्यों में लगी पाबंदियों के मद्देनजर इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाला प्रमुख कार्यक्रम एक टेलीविजन कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीवी के माध्यम से सभी देशवासियों को संबोधित करेंगे। आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरेन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है। बयान में कहा गया कि सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ऐसे समय में आया है,…

Read More

हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला रोड पर स्थित कुलाना गांव के पास शनिवार सुबह शादी से वापस आ रही बुलेरो गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 7 बराती घायल हो गए और 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। दूल्हा अनिल, दुल्हन अमृता व अन्य बारातियों को हालत नाजुक होने पर हिसार रेफर कर दिया गया है। दूल्हे की भानजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में महिला रिंकू, सुनीता,…

Read More

शनिवार काे जिले में काेराेना महामारी काे 15 महीने पूरे हो गए। इन 15 महीनों में जिले में 31 हजार 23 पॉजिटिव मिले। वहीं, 632 लाेगाें काे काेराेना ने हमसे छीन लिया। इन 15 महीनाें में काेराेना से तो लाेगाें ने दम ताेड़ा ही है, इसके साथ-साथ कई बार रिश्तों ने भी दम ताेड़ दिया। काेई अस्पताल में पिता का शव सिविल अस्पताल में छाेड़कर घर लाैट गया। ताे काेई अपना माेबाइल नंबर ताे किसी ने अपने घर का पता ही गलत लिखवाया। कुछ केसाें में अंतिम संस्कार में शामिल हाेने के लिए परिजनाें काे फाेन किया गया ताे आने…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को कांग्रेसियों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांगे्रसी नेताओं ने खेड़ी पुल रविदास चौक के पास आगरा नहर पर झुग्गी झोपडिय़ों व स्लम बस्तियों में गरीब लोगों को फल, मिठाई, मास्क व सेनिटाईजर आदि के पैकेट वितरित किए। कांग्रेसी नेताओं ने इस दौरान पूरी तरह से कोरोना गाइडलाइन की पालना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, चेयरमैन राकेश भड़ाना, पूर्व चेयरमैन डा. एसएल शर्मा, मीडिया स्टेट कोडिनेटर गौरव ढींगड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय…

Read More

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली युवतियों को एक स्मार्ट मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए की सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधवा महिलाओं के लिए सरकारी मदद की योजना बनाई। इसके अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत विधवा और ऐसी महिलाओं जिनके पति शराबी हैं और उनका कोई अन्य आय का स्रोत भी नहीं है, की सहायता की जाएगी। आपको बता दे कि यूपी के बजट में तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन और निराश्रित महिलाओं के लिए 500 रुपये प्रति महीने का एलान किया…

Read More

इंदौर : इंदौर अनलॉक होने के बाद भले ही सारी गतिविधियां शुरु हो गई है लेकिन कोरोना वायरस का खतरा अभी भी थमा नहीं है। ऐसे में भीड़ जुटाना किसी खतरे को आमत्रिंत करने जैसा है लेकिन इंदौर के जिम संचालक ने अपना जन्मदिन धूम धड़क्के से मनाया और फिर भीड़ में दो बंदूकों से फायर भी किए। जिम संचालक की हरकत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन मामला फिलहाल पुलिस के संज्ञान में नहीं है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के राउ क्षेत्र में रहने वाले जिम संचालक आकाश यादव ने  अपना जन्मदिन खतरनाक रुप…

Read More

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। जहां यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्‍ट के लिये मूल्यांकन का फॉर्मूला तय कर लिया है। हाईस्कूल के लिए फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला से व 12वीं के लिए दसवीं, 11वीं और प्रीबोर्ड के अंकों के आधार पर रिजल्ट तय होगा। बता दें कि फ़ॉर्मूले के अनुसार, 10वीं के छात्रों को कक्षा 9 के 50 प्रतिशत और 10वीं प्री बोर्ड के प्राप्तांक के 10 प्रतिशत नंबर देकर व इसी तरह इंटरमीडिएट के नतीजों के लिये 10वीं कक्षा के 50 प्रतिशत अंक, 11वीं कक्षा के…

Read More

दिल्ली में खुद को सेना का एक अधिकारी बताकर सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने झांसे में फंसाने के आरोप में एक 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलीप कुमार, मोहन गार्डन के सैनिक एनक्लेव का रहने वाला है और एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। पुलिस ने आरोपी दिलीप को शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे ग्रेटर कैलाश-1 में अर्चना रेड लाइट के नजदीक गिरफ्तार किया। उस समय वह एक महिला से मिलने आया था। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के निर्देशन में आज दिनांक 19-06-2021 को छिंन्दवाडा टीम द्वारा आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में प्रशासनिक अधिकारी पचंमलाल जी के सहयोग से एक ग्रामीण बेटी रंजीता को व्हील चेयर व दो दिव्यांग भाईयो को ट्राय साईकिल दिलाई गई। इस नेक कार्य में छिन्दवाड़ा निवासी राष्ट्रीय सचिव अल्का शुक्ला जी, संतोषी गजभिए जी, पारूल पाण्डेय जी, श्रद्धा शुक्ला जी, नीता साहनी जी, आकांक्षा भारद्वाज ने सहयोग किया

Read More