फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के खोरी गांव में अवैध दस हजार मकानों को हटाने के लिए आए कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। शुक्रवार को यहां दिल्ली वन विभाग की टीम ने निशानदेही की। लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते शनिवार को दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम संबंधित इलाके की पैमाइश करने पहुंची। हालांकि, टीम ने इस दौरान निशानदेही नहीं की, मगर फीता के जरिये पैमाइश की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। हरियाणा के खोरी गांव में…
Author: faridabadnews24
चरखी दादरी : कोरोना महामारी ने जिले में अपना कहर इस कदर ढहाया कि दो साल में 135 संक्रमित मरीजों की जिंदगी लील गया. कोरोना महामारी का खौफ हरियाणा के चरखी दादरी (Charkhi Dadri) जिले के सभी 175 गांव में था. मगर इनमें से 3 गांव बिंद्रावन, कारीदास, नोरंगवास राजपूतांन ऐसे हैं जिनकी समझदारी और जागरूकता से वहां कोरोना संक्रमण (Corona Virus) पहुंच ही नहीं पाया. इन गांव में न तो रिश्तेदारों को आने दिया गया और न ही बुढ़े बुजुर्गों को हुक्का ताश खेलने दिया गया. यहीं नहीं अगर किसी घर में कोई बीमार भी है तो तुरंत स्वास्थ्य…
हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला ने अपने ससुर पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप (Allegations of Rape) लगाया है. पीड़िता ने मामले की शिकायत अर्बन एस्टेट थाना में दी है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 को हिसार निवासी युवक से हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और उसका पति उससे जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उससे मारपीट की गई. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है…
दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने सीरियल साइबर स्टाकर पकड़ा है। आरोपी फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता था। पेशे से जिम ट्रेनर विकास कुमार फेसबुक पर तीन फर्जी आइडी बनाकर तीन हजार से ज्यादा लड़कियों का पीछा कर रहा था। जिसमें से सौ से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है। पुलिस ने आरोपी के सभी अकाउंट जब्त कर लिए हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। दक्षिण पश्चिमी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सागरपुर थाने में एक महिला ने पुलिस…
दिल्ली मेट्रो में सवार यात्रियों को उस वक्त हैरानी हुई, जब उन्होंने ट्रेन की सीट पर एक बंदर को आराम से बैठे देखा। शनिवार को दिल्ली मेट्रो के एक कोच के भीतर सीट पर एक बंदर को बैठे देखा गया। हालांकि, बंदर के बगल में उसका कथित मालिक भी बैठा दिखा। इसका लोगों ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में एक शख्स के बगल वाली सीट पर ही बंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को यमुना बैंक कहते सुना जा सकता है। बता दें कि…
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित ‘बाबा का ढाबा’ (Baba ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (81) की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने कांता प्रसाद द्वारा कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश करने के दो दिन बाद शनिवार को जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कांता प्रसाद वेंटिलेटर हैं और उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को खुदकुशी की कोशिश की थी। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने…
उमस भरी गर्मी के बीच आज दिल्लीवालों को पानी का संकट झेलना पड़ सकता है। यमुना में अमोनिया और शैवाल की मात्रा बढ़ने के कारण जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की है। हालांकि, अधिक परेशानी होने पर लोग केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1916 पर कॉल कर टैंकर की व्यवस्था कर सकते हैं। जल बोर्ड के मुताबिक, यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ रही है जिसको शोधित किया जा रहा है। लेकिन, शैवाल की मात्रा अधिक होने की वजह से वजीराबाद शोधन केंद्र और चंद्रावल शोधन केंद्र की क्षमता पर असर पड़ रहा…
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में आ रहा है। वर्तमान में प्रदेश में महज 4,957 एक्टिव केस हैं। ऐसे में शासन ने 21 जून यानी कल से नाइट कर्फ्यू में दो घंटे की और ढील दी है। अब बाजार सुबह 7 बजे से रात 7 बजे के बजाय 9 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 100 फीसदी कर्मचारी आ सकेंगे। हालांकि, शासन ने प्राइवेट दफ्तर मालिकों को ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को बढ़ाने पर जोर दिया है। सोमवार से शुक्रवार तक सभी सरकारी कार्यालय 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। शनिवार…
50 साल की उम्र में एक बुजुर्ग को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। पहली पत्नी को जैसे ही शादी की खबर लगी तो वह अपने तीनों बच्चो को होटल लेकर पहुंची और जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख युवती के परिजन मौके से भाग गए। वही पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कहते है प्यार की कोई उम्र नहीं होती, प्यार तो अंधा होता है, जी ऐसा कुछ मामला इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र में सामने आया है। क्षेत्र की एक होटल में कम्पेल के रहने वाले तीन बच्चों के 50 वर्षीय पिता…
इंदौर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। शनिवार रात 9 बजे इंदौर में युवक ने युवती को गोली मार दी फिर खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सिरफिरे ने लगातार चार से पांच गोली चलाई। घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श इंद्रा नगर की है जहां एक सिरफिरे युवक ने एक घर में घुसकर पहले एक युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस…
