चांदनी चौक में शनिवार से वाहन लेकर आने वालों की खैर नहीं। दिल्ली यातायात पुलिस उनका 20 हजार रुपये का चालान काटेगी। दो दिन से चांदनी चौक में वाहन लेकर जाने वालों को समझाकर जागरूक किया जा रहा था। अब शनिवार से यातायात पुलिस सख्ती बरतेगी। सेंट्रल दिल्ली यातायात पुलिस के आयुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि लंबे समय से लोगों को चांदनी चौक में वाहन लेकर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। इस संबंध में 14 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यातायात पुलिस ने 16 जून से इस पर कार्रवाई शुरू की। दो दिन चांदनी…
Author: faridabadnews24
रैपिड ट्रेन में सफर के लिए अब घर बैठे ही यात्रियों को टिकट मिलेगा। यात्रियों को टिकट और कार्ड के लिए स्टेशन पर लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। एनसीआरटीसी के स्वचालित किराया भुगतान सिस्टम में यात्रियों को पहले मोबाइल एप या फिर वेबसाइट पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। फिर दूरी भरते और ऑनलाइन भुगतान करते ही किराया कट जाएगा। फिर ऑनलाइन जेनरेट हुई इस टिकट को केवल स्टेशन में आकर और स्कैन कराकर प्लेटफार्म में प्रवेश पाया जा सकेगा। रैपिड ट्रेन में दिल्ली मेट्रो सहित देश के किसी परिवहन प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए एनसीएमसी…
कोरोना की वजह से स्कूल बंद हैं। बच्चे घर में रहकर इंटरनेट पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इंटरनेट के जरिए उन तक अश्लील सामग्री भी पहुंच रही है और वे ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो हर परिवार के लिए चिंताजनक है। भिवाड़ी में रहे एक परिवार में ऐसी ही घटना हुई। एक 13 साल के भाई और 15 साल की बहन ने खेल-खेल में शारीरिक संबंध बना लिए, जब लड़की का पेट असामान्य रूप से बड़ा नजर आने लगा तो जांच कराई और वह 6 माह की गर्भवती मिली। परिवार को जब इस मामले की जानकारी मिली तो…
जबलपुर : आम जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाजार में आम की कीमत 50 या 100 रुपए तक होती है लेकिन आपको पता चले कि एक ऐसा भी आम है जिसकी कीमत ढाई लाख से ज्यादा है तो शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसे आम की खेती हो रही है जिसके दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जबलपुर के इस बगीचे में जो आम हैं। उसकी कीमत 2.70 लाख रुपये है। मतलब एक आम खाने के लिए आपको 2.70 हजार रुपये चुकाने होंगे। इंटरनेट पर इस आम की कीमत…
मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ऊपरी भागों में ऐसे-ऐसे रीति-रिवाज और प्रथाएं हैं, जिन्हें पहाड़ के लोगों ने आज भी संजोकर रखा है। लोगों का मानना है कि ये प्रथाएं हजारों सालों से देवताओं के कहने से ऐसे ही चली आ रही हैं। मैदानी इलाकों में तो विदेशी आक्रमणकारियों ने मंदिरों से लेकर रीति-रिवाजों और प्रथाओं को ध्वस्त करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी थी लेकिन पहाड़ों में ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां रहस्यमयी चीजें आज भी मिल रही हैं। संस्कृति के लुप्त होने का यह परिणाम हुआ कि आज मूर्ति निर्माण और स्थापना में…
फिल्लौर : शादीशुदा 4 बच्चों की मां ने घर के साथ बनी हवेली के शौचालय में जाकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगाकर आत्मदाह कर ली। जानकारी के अनुसार स्थानीय गढ़ा रोड निवासी हरबंस लाल की पत्नी सुरिंद्र कौर (52) सुबह करीब 9 बजे अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई जब वह काफी समय बाद भी नहीं लौटी तो परिवार के सदस्य उसे ढूंढने लगे लेकिन वह नहीं मिली। दोपहल 12 बजे उन्होंने देखा कि घर के साथ बनी उनकी हवेली जिसमें भैंसे रखी हुई है उसके शौचालय में से धुआं निकल रहा था। जब परिवार…
गुरदासपुर : अदालत से प्रेम विवाह कर वापस जा रहे दम्पति की प्रेमिका के भाइयों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तान के डेरा इस्माईल खान पुलिस स्टेशन में आरोपियों के विरुद्व केस दर्ज किया गया है। सीमापार सूत्रों के अनुसार डेरा इस्माईल खान पुलिस स्टेशन अधीन गांव हीसन निवासी जमील अहमद व अदीबा बीबी के बीच प्रेम संबंध थे परंतु अदीबा बीबी के परिवार वाले दोनों के निकाह के लिए सहमत नही थे। इस पर दोनों ने घर से भाग कर अदालत में निकाह करवाने की याचिका दायर की। अदालत के आदेश जमील अहमद व अदीबा आज डेरा…
कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जायेंगे और उन्हें यकीन था कि अपनी स्वस्थ जीवन शैली और नियमित व्यायाम के दम पर वह वायरस को हरा देंगे । 91 वर्ष के मिल्खा का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में निधन हो गया । मिल्खा सिंह को थी घर लौटने की उम्मीद सोशल मीडिया पर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आने के बाद जब उनसे संपर्क किया , तो उन्होंने जवाब दिया था कि हां बच्चा । मैं…
गृह मंत्रालय ने राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों कोे किसी तरीके की ढिलाई ना बरतने की नसीहत दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शनिवार को सभी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर आगाह किया कि अनलॉक के तहत ऐसी कोई भी कोताही ना बरती जाए कि जिससे कोरोना का प्रसार फिर से बढ़ने लगे। चिट्ठी में सभी राज्यों को बताया गया है कि पाबंदियों में छूट देते समय वे टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन यानी 3टी प्लस वी फॉर्मूले का ध्यान रखें। राज्यों को निर्देश पाबंदियों में छूट देते समय टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन यानी 3टी प्लस…
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने कोरोना से प्रभावित मजदूरों और दुकानदारों को आर्थित सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि, छोटे दुकानदारों, निर्माण श्रमिकों, ऑटो-रिक्शा चालकों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को 5,000-5,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। ऐसा इसलिए चूंकि इस तबके को कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी सरकार के 600 दिन पूरे होने के अवसर पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि वे बीपीएल परिवार जिन्होंने 18-50 आयु वर्ग में परिवार के…
