गुरदासपुर : अदालत से प्रेम विवाह कर वापस जा रहे दम्पति की प्रेमिका के भाइयों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तान के डेरा इस्माईल खान पुलिस स्टेशन में आरोपियों के विरुद्व केस दर्ज किया गया है। सीमापार सूत्रों के अनुसार डेरा इस्माईल खान पुलिस स्टेशन अधीन गांव हीसन निवासी जमील अहमद व अदीबा बीबी के बीच प्रेम संबंध थे परंतु अदीबा बीबी के परिवार वाले दोनों के निकाह के लिए सहमत नही थे। इस पर दोनों ने घर से भाग कर अदालत में निकाह करवाने की याचिका दायर की। अदालत के आदेश जमील अहमद व अदीबा आज डेरा इस्माईल खान अदालत में पेश हुए व विवाह पंजीकृत करवाकर मोटरसाइकिल पर वापस जा रहे थे तो रास्ते मे अदीबा के भाई अल्ला नवाज व शाह नवाज ने अपने साथियों के साथ मिल कर पहले अपनी कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जब यह दम्पति सड़क पर गिर गए तो इन पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
News source from : punjabkesari
