नरवाना शहर के कई वार्डों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जाकर मटके फोड़ प्रदर्शन कर रोष जताया। लोगों को देखकर एक्सईएन खिसक गए और प्रदर्शन कर रही महिलाओं में एक महिला सीमा एसडीओ की कुर्सी पर बैठ गई। बोली जब अधिकारी काम नहीं करते तो हम यहां बैठकर लोगों की समस्या सुनेंगी। इस दौरान एसडीओ बाहर खड़े थे और कुर्सी खाली थी। हंगामा बढ़ा तो स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। लोगों का कहना है कि विभाग के…
Author: faridabadnews24
बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। लोग इसे मां की ममता की ताकत बता रहे हैं, क्योंकि जिस बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, उसी बच्चे के वियोग में मां ने जब उसे गले से लिपटा कर रोते हुए उसे उठ जाने को कहा तो बच्चे की शरीर में जान आ गई। ऐसा वाकई में हुआ है, यह बात बच्चे के घरवालों ने खुद बताई है। सबसे बड़े सौभाग्य और संयोग की बात तो ये रही कि अगर बच्चे की दादी ने उसका मुंह देखने…
हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास जिस युवक को जिंदा जलाया गया था उनकी मौत हो गई है। इस मामले में अब हरियाणा सरकार ने कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही है। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई और आगे की जांच की जा रही है। जो लोग भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जींद के कसार के रहने वाले 42 साल के युवक मुकेश को लेकर उनके भाई ने आरोप लगाया था कि मुकेश…
हरियाणा सरकार बाजरा की जगह दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देगी। बाजरे का उत्पादन कम करने व जल संरक्षण के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने हरियाणा ड्रोन निगम भी गठित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जो किसान बाजरे की ही खेती करेंगे, अब भावांतर भरपाई योजना के तहत उनका बाजरा खरीदा जाएगा। इससे बाहर के किसानों के यहां बाजरा बेचने पर रोक लगेगी। बाजरा बुआई की ड्रोन मैपिंग होगी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर पूरा…
दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर पति ससुराल पहुंचा और तीन तलाक कह डाला। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। महिला ने देवर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत 4 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना नरवाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 22 अक्टूबर 2018 को गांव मुआना निवासी सलीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों के बाद उसके ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर…
फरीदाबाद : जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा एसजीएम नगर में रहने वाले प्रेम सागर पांडेय को भुगतना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके पुत्र राजेश के मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कागजों में मृतक वाले कालम में प्रेम सागर पांडेय को मार दिया है। इसके बाद से ही प्रेम सागर स्वास्थ्य कर्मियों की गलती को ठीक कराने के लिए दो महीने से नागरिक अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। प्रेम सागर के इकलौते पुत्र राजेश की 29 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब हुई थी। वह राजेश को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में 10 ग्राम सोने का भाव 49,630.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 80.0 रुपये बड़ा, वहीं चांदी का भाव 73,120.0 रुपये रहा कल फरीदाबाद 10 ग्राम सोने का भाव 49,630.0 रुपये और चांदी का भाव 73,120.0 रुपये प्रति किलो रहा सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] खोरी गांव में बुधवार को बुजुर्ग की आत्महत्या के बाद लोगों के बीच बने तनाव को देखते हुए सूरजकुंड इलाके में पुलिस अलर्ट कर दी है। खोरी के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। सुरजकुंड पर्यटन स्थल में प्रवेश करने वाले सिल्वर जुबली मुख्य गेट के सामने पुलिस के जवानों से भरी अनेक बसें खड़ी थी। पीसीआर सहित निजी वाहनों में पुलिस के जवान यहां गश्त करे रहे बुजुर्ग गणेशीलाल की आत्महत्या के बाद खोरी गांव में पुलिस का गश्त…
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बैंडबाजे वालों का व्यापार चौपट हो गया है। कई लोगों की लाखों की कमाई चौपट हो गई है। ऐसे में इन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। यही हाल बारात में घोड़ी उपलब्ध कराने वालों का है। इन लोगों का मानना है कि यह इतना बुरा दौर आ गया है कि घर खर्च तक की आमदनी जुटानी मुश्किल है। हर दिन भारी पड़ रहा है। शहर में इस व्यवसाय से 200 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। बैंडबाजा यूनियन के प्रधान अनिल भगवान ने बताया कि 15 अप्रैल से 30…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] बल्लभगढ़ शहर के सिही गेट इलाके में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद इलाके में गंदे पानी की सप्लाई लगातार जारी है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों हो रही है। वार्ड नंबर-36 की सिही गेट बाल्मीकि बस्ती के रहने वाले अनिल, सोनू, राजू, लक्ष्मी ने बताया कि इलाके में पानी की समस्या बनी हुई थी। शिकायत के बाद निगम की ओर से पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी गई लेकिन पिछले एक…
