हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास जिस युवक को जिंदा जलाया गया था उनकी मौत हो गई है। इस मामले में अब हरियाणा सरकार ने कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही है। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई और आगे की जांच की जा रही है। जो लोग भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जींद के कसार के रहने वाले 42 साल के युवक मुकेश को लेकर उनके भाई ने आरोप लगाया था कि मुकेश को किसान आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शनस्थल के पास जिंदा ही आग में झोंक दिया गया था। उन्होंने इस घटना में शामिल कुछ लोगों का नाम भी लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम किया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इस मामले में मृतक युवक के भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत पहले केस दर्ज किया गया था। लेकिन बाद में इसे 302 (हत्या) में तब्दील कर दिया गया
News source from : hindustan
