नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ विभिन्न धर्मों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की कोशिश करने की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है पुलिस ने बताया कि मामले में इंस्टाग्राम अकाउंट पर विभिन्न धर्मों के प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में गूगल और इंस्टाग्राम के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है कि यह इंस्टाग्राम अकाउंट किसका है और इसे कौन हैंडल कर रहा है संबंधित…
Author: faridabadnews24
मुजफ्फरनगर : चलती ट्रेन के एसी कोच में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों को एक सांप दिखाई दिया। ट्रेन के एसी कोच में सांप दिखने के बाद यात्रियों की सांसे अटक गई। हालांकि, एक यात्री ने ट्रेन में सांप होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम दिल्ली को दी। जिसके बाद ट्रेन को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। हालांकि, हरिद्वार-बलसाड एक्सप्रेस ट्रेन का यहां स्टापेज नहीं था जीआरपी व वन विभाग ने सांप की तलाश में खंगाले कोच वहीं, सांप की सूचना पर जीआरपी व वन विभाग की टीम भी पहुंच गई और जिस कोच में सांप की…
आज से मुख्य चांदनी चौक रोड पर दिन में सभी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार को उपराज्यपाल की अनुमति के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना के मुताबिक मुख्य चांदनी चौक रोड पर लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक किसी भी मोटर वाहन को हफ्ते में सभी दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलने की अनुमति नहीं होगी। केवल आपतकालीन सेवा में लगे वाहन जैसे पुलिस, एंबुलेंस आदि को इससे छूट दी गई है। वहीं, चांदनी चौक से सटे कुछ मार्गों को प्रतिबंध से अलग रखा गया है। इसके अलावा…
देश की राजधानी दिल्ली में तेज और मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली में कुछ जगहों (आईटीओ, राजीव चौक, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, बुद्धा जयंती पार्क) और उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, किठौर, नरौरा, देबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, अतरौली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश की आशंका जताई थी। राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। विभाग का…
बिठूर के संभरपुर गांव के मजरा मोहनपुरवा में बुधवार को एक युवक की चापड़ मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। झोपड़ी में घुसकर हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। शाम को जब उसका भाई घर पहुंचा तो खून से सना शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में आशनाई में वारदात को अंजाम देने का शक है। इसके अलावा भी कई अन्य बिंदुओं पर भी तफ्तीश जारी है। करीबी भी जांच के दायरे में हैं। मोहनपुरवा में सुरेश कुशवाहा उर्फ पुत्तन (28) मजदूरी करता था। गांव में वो झोपड़ी में रहता था। पड़ोस…
सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट तैयार करने को लेकर केंद्र ने तैयार किए गए फार्मूले की रिपोर्ट गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपी। 12वीं रिजल्ट तैयार करने को लेकर गठित 13 सदस्यीय समिति ने बताया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के रिजल्ट को 12वीं के फाइनल रिजल्ट का आधार बनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की तरफ से अटॉर्नी जनरल ने कहा कि सीबीएसई के नतीजे 31 जुलाई को आएंगे। ऐसे तैयार हो रहा रिजल्ट कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे मार्क…
बिलासपुर और कोरबा कलेक्टर ने बैंड पार्टी, धुमाल ग्रुप को अनलॉक कर दिया है। संडे लॉकडाउन को लेकर भी बुधवार शाम एक अहम आदेश जारी किया गया। हालांकि ये छूट कुछ शर्तों के साथ जारी की गई है। बिलासपुर में संडे पूरे दिन अनलॉक रहेगा। वहीं कोरबा में दोपहर 2 बजे तक ही लॉकडाउन में छूट दी गई है। जिलों में बैंड का इस्तेमाल लोग कर सकेंगे मगर सिर्फ 10 लोगों की टीम ही परफॉर्म करेगी। रात 10 बजे के बाद बैंड या धुमाल को इस्तेमाल नहीं होगा। इस रिपोर्ट में समझिए कि संडे अनलॉक और बैंड बाजे के इस्तेमाल…
60 दिन बाद नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) की OPD चालू हो रही है। 17 जून से मरीजों का OPD में इलाज होगा और 18 जून से इनडोर यानी वार्ड में भी मरीज भर्ती किए जाएंगे। जूनियर डॉक्टरों ने कोरोना के संक्रमितों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से इसकी मांग की थी। मांग के 24 घंटे में ही NMCH के अधीक्षक डॉ बिनोद सिंह ने डेडिकेटेड अस्पताल को सामान्य मरीजों के लिए चालू करने का आदेश जारी कर दिया है। OPD में इलाज के साथ सैनिटाइजेशन का होगा काम 17 जून को NMCH के सभी विभाग…
बिहार में स्थापित होने वाली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में कम से कम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित होगी। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित हो जाने से राज्य में खेलों को काफी बढ़ावा मिलेगा और बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। CM नीतीश कुमार ने आज इसको लेकर एक हाईलेवल बैठक की है। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट-2021 का प्रजेंटेशन आज CM नीतीश कुमार के सामने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रजेंटेशन दिया गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना किनी ने बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट-2021 के…
प्रदेश में 6 जिलों के करीब 70 हजार युवाओं को अलवर में होने वाली सेना भर्ती का इंतजार है। पहले यह भर्ती 20 अप्रैल से होनी थी लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर के कारण भर्ती को स्थगित कर दिया गया। लेकिन, अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भर्ती की नई तारीख जल्दी घोषित की जा सकती है। सेना में जाने का युवाओं में इतना जज्बा है कि अलावड़ा गांव के युवाओं ने खेत में रनिंग ट्रैक बना दिया। अब वहीं पर अभ्यास करते हैं। उनका कहना है कि सेना में भर्ती होने का अवसर खोना नहीं चाहते हैं। इसी…
