हरियाणा के जिला करनाल के डबरी गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां देर रात एक परिवार में बाप-बेटे के बीच तनाव का माहौल बन गया जिसके कारण इनका झगड़ा हो गया। ये लड़ाई इतनी बढ़ गया कि बाप ने अपने ही बेटे पर गोली ही दाग दी। जब बाप ने बेटे पर फायरिंग की तो बीच-बचाव करने आई बहू को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी तो ये मिली है कि देर रात डबरी गांव के एक परिवार में बेटे अमरजीत सिंह और पिता महेंद्र सिंह में झगड़ा हो गया। इस…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के जींद जिले में बुधवार यानी आज सुबह एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें दिल्ली पटियाला हाईवे पर नरवाना के बेलरखा गांव के पास प्राइवेट बस पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दें कि ये बस नरवाना से पंजाब की ओर जा रही थी। बस में करीब 74 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है। उधर, हादसे की सूचना से अवगत होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी की मानें तो धान लगाने…
चंडीगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों, पैंशनरों/ पारिवारिक पैंशनरों और आश्रितों को सीमित कैशलैस चिकित्सा सुविधा में अब कोविड-19 बीमारी को भी जोड़ दिया गया है ताकि संबंधित मैडीकल बिलों की प्रतिपूर्ति की जा सकें। बीमारी के संबंध में प्रदान किए गए उपचार के बिलों को प्रतिपूर्ति के लिए संबंधित विभाग के डी.डी.ओ. को प्रस्तुत किया जाएगा। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संबंधित विभागाध्यक्षों, बोर्ड व निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडल आयुक्तों, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, प्रधान महालेखाकार, सूचना, जनसंपर्क एवं…
स्कूलों में दाखिला लेने वाले 14 वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब स्कूल संचालक आधार कार्ड नहीं होने पर उन्हें दाखिला देने से इनकार नहीं कर सकेंगे। इसके बगैर ही दाखिला देना होगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता ने खासा परेशान किया। खास कर दूसरे राज्यों से आए परिवारों के बच्चों को आधार…
हरियाणा पुलिस की कमांडो विंग में 520 जवानों की भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 14 से 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, वे फॉर्म नहीं भर सकेंगे। वही युवा आवेदन करें, जिनकी लंबाई 154 सेंटीमीटर है। इसके अलावा फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि कोई गलती न जाए, वरना वह मान्य नहीं होगा और फीस भी वापसी नहीं होगी। दोबारा आवेदन करना होगा, उसके लिए फीस भी नए सिरे से जमा करानी हाेगी। सामान्य वर्ग के लिए 100…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंग़ला द्वारा ओल्ड फ़रीदाबाद के बाबा फ़रीद पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसने 11 बड़ के वृक्ष लगाए गए । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने शिरकत की । कार्यक्रम में मुख्य तौर ज़िला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल , पार्षद विनोद भाटी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, गोल्डी अरोरा , ओल्ड मंडलाध्यक्ष सचिन शर्मा ,उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया, मोहित नागर , सुरेंद्र भटनागर ज़िला सचिव कृष्ण आर्य , कार्तिक वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी मुकुल चोपड़ा, कुलदीप गुप्ता, रंजीत रावल,…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में 10 ग्राम सोने का भाव 50,270.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 10.0 रुपये गिरा, वहीं चांदी का भाव 72,880.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद 10 ग्राम सोने का भाव 50,270.0 रुपये और चांदी का भाव 72,880.0 रुपये प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते…
फरीदाबाद : सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर बसे खोरी गांव राजस्व क्षेत्र की 100 एकड़ भूमि से छह सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का फैसला दिया है। सोमवार को आए सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले में अभी सिर्फ हरियाणा वन विभाग की जमीन खाली कराने का आदेश हुआ है, मगर इस क्षेत्र में इससे भी ज्यादा दिल्ली सरकार की जमीन पर इसी तरह का कब्जा है। वन विभाग की यह जमीन पंजाब भू- संरक्षण अधिनियम-1900 की धारा चार और पांच के तहत संरक्षित है। इसके तहत इस जमीन पर गैर वानिकी कार्य नहीं हो सकता। बावजूद यहां…
फरीदाबाद : फरीदाबाद थाना सराय ख्वाजा की पुलिस टीम ने यमुनानगर के रहने वाले लापता हुए 15 वर्षीय बच्चे को फरीदाबाद से बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।गश्त के दौरान पुलिस टीम को बदरपुर बॉर्डर के पास एक 15 वर्षीय किशोर लावारिस हालत में मिला जिसे देखकर पुलिस टीम उसके पास गई और उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की।किशोर ने बताया कि वह यमुनानगर का रहने वाला है और वह दिल्ली आया था परंतु यहां आकर वह लापता हो गया। पुलिस टीम ने किशोर को उसके परिजनों के पास पहुंचाने के उद्देश्य से उसके…
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए पेशेवर चोरों को चिन्हित कर कारर्वाई करने का निर्देश दिए है।इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ऊंचागाँव की पुलिस टीम ने बेहतर कार्य करते हुए एक पेशेवर चोर रिंकू उर्फ तुलसीराम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में चोरी और अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने के क्रम में उसके पास से एक बटनदार चाकू तथा एक-एक सिलाई मशीन व जूसर-मिक्सर बरामद किया गया।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी रिंकू ने बताया…
