सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में रोजाना कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार और तेजी से गिरावट आ रही है। हालांकि सरकार ने जोर दिया कि कोविड-19 संबंधी उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी और लहर को आने से रोका जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने महामारी की स्थिति पर आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि सात मई को चरम स्तर पर पहुंचने के बाद से दैनिक नए मामलों में करीब 79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कोविड की दूसरी लहर पर कहा…
Author: faridabadnews24
कोरोनाकाल के चलते अभी तक आपने पिछले दो साल से हर लॉक डाउन में पुलिस की सख्ती देखी होगी और कई जगह पुलिस के मारपीट के वीडियो भी देखे होंगे मगर आज हम पुलिस का एक अलग ही चेहरा दिखा रहे हैं जिसकी लोग सहारना कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अशोकनगर के थाना प्रभारी प्रदीप सोनी की जिन्होंने बिना मास्क घूमने वालों को या कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को सजा देने की बजाय दरियादिली दिखाते हुए फूल भेंट किए। दरअसल, थाना प्रभारी प्रदीप सोनी अपने दल बल के साथ के शहर के बस स्टैंड पहुंचे…
फरीदाबाद : कोरोना महामारी के चलते भाटिया एकता मंच ने 2E वजीरस्थान गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर लगाया।जिसमें उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी अपनी टीम शीतल अरोरा(कोषाध्यक्ष),नीलम गुप्ता(जिला अध्यक्ष),मीनाक्षी(जिला महासचिव),दीपक मदान व इंद्रा भी मौजूद रहीं।इस रक्तदान शिविर में शीतल अरोरा ने भी रक्त दान किया।इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि विधायक सिमा त्रिखा जी,मेयर सुमन बाला जी,प्रदेश सचिव रेनु भाटिया जी,हरियाणा ह्यूमन राइट्स ने ब्लड डोनर शीतल अरोरा को प्रशंसा पत्र दिया।इस अवसर पर उषा रानी जी ने भाटिया एकता मंच के प्रधान राधे श्याम भाटिया जी,और सह सचिव सुभाष भाटिया जी का व उनकी टीम सहित…
प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खण्डेलवाल, प्रवक्ता गिरीश जोशी ने वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने का एक तरीका ढूंढा है। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन करवाने वाले युवाओं को हम लकी ड्रा देंगे। जिसमें जीतने वाले को इतिहास का सबसे महंगा पेट्रोल दिया जाएगा। इस दौरान खंडेलवाल ने बीजेपी औऱ मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि अब युवाओं को बताया जाएगा किस तरह केंद्र की मोदी सरकार टैक्स के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाल रही है। कैसे जब कांग्रेस सरकार में 1 रुपया बढने पर पूरी भाजपा सड़कों पर आकर पूरे देश मे प्रदर्शन करती…
नई दिल्ली : बचपन में मां जब रागी के आटे का हलवा बनातीं तो पूरे घर में उसकी खुशबू फैल जाती थी। हलवा, लड्डू हो या रोटी मां के हाथों बना रागी का हर स्वाद आज भी जुबान पर है। आप में से ज्यादातर लोग रागी के इन स्वादों से परिचित होंगे और उसे खाने का मन भी होता होगा। नानी, दादी व मां के हाथों के उसी पारंपरिक स्वाद को गुरुग्राम निवासी होम शेफ मधु अग्रवाल लोगों तक पहुंचा रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए स्वाद और इम्युनिटी से भरपूर रागी के लड्डू, केक, इडली वड़ा, कांजी आदि का…
नई दिल्ली : अनलॉक के साथ ही दिल्ली के एयर कंडीशनर (एसी), फ्रिज, कूलर व पंखा बाजार में दुकानदारों के लिए कारोबार तेज होने की उम्मीद बढ़ गई है। सोमवार को ही इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के शोरूम खुलने के साथ ग्राहक आने लगे हैं। लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद थीं। इस कारण इतनी गर्मी व उमस के बाद भी लोग इन उत्पादों को नहीं खरीद पा रहे थे। ऐसे में जब दरियागंज, खान मार्केट, ग्रेटर कैलाश व लक्ष्मी नगर समेत दिल्ली के अन्य छोटे-बड़े बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खुलीं तो खरीदार भी पहुंचने लगे। रेफ्रिजरेशन व एंयरकंडीशनिंग ट्रेडर्स एसोसिएशन के…
जाफराबाद इलाके में रहने वाले सोहेल ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए 20 वर्ष इंतजार किया। मौका लगते ही उसने भाई की हत्या के कथित आरोपी की 40 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इतनी गोलियां चलने से जाफराबाद इलाका दहल उठा था। जाफराबाद थाना पुलिस ने आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके तीन साथियों की तलाश कर रही है। सोहेल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल नंबर, पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाफराबाद में रहने वाले व्यापारी कासिम (45) की पिछले सप्ताह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर…
चुनाव लड़ने की अटकलों पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी लेकिन सरकार के खिलाफ लोगों को जागरुक करता रहूंगा। राकेश टिकैत ने यह भी दावा किया है कि 2024 चुनावी साल है। उसी साल सरकार इन तीन कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। हरियाणा : हरियाणा के टोहाना में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मतदान किया, जिसकी वजह से वहां गैर-भाजपा सरकारें बनीं। राकेश टिकैत ने कहा कि नरेंद्र मोदी…
हरियाणा : हरियाणा के हिसार जिले के गांव हसनगढ़ से कुंभा खेड़ा मार्ग के नजदीक सुरबरा माइनर के किनारे गांव काकड़ोद निवासी 21 वर्षीय विकास का शव जन्मदिन के एक दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा। वहीं मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक विकास अविवाहित था। वारदात स्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। गांव काकड़ोद निवासी…
हरियाणा : हरियाणा के पानीपत जिले की देशराज कॉलोनी में फाइनेंसरों से तंग आकर एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी की मानें तो मृतक रवि द्वारा काम शुरू करने हेतु कुछ रुपये ब्याज पर लिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण वो समय पर पैसे नहीं लौटा पाया। उधर, रुपए लेने के लिए रवि पर लेनदार लगातार दबाव बना रहे थे। जिसके चलते टेंशन में उसने खुद को ही खत्म कर लिया।इस पूरे मामले पर रवि के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि लेनदार उसके भाई को पहले…
