Author: faridabadnews24

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मिनी किट प्रोग्राम की शुरुआत की। ये किसानों को दलहन और तिलहन की ऊंची पैदावार वाली बीजों के वितरण से जुड़ा एक कार्यक्रम है। मिनी किट’ कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा किसानों को दलहन और तिलहन की ऊंची पैदावार वाली बीजों के वितरण के साथ हुई। ये मिनी किट राष्ट्रीय बीज निगम (एनसीएस), नैफेड और गुजरात राज्य बीज निगम जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र राज्यों के सहयोग से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दलहन और तिलहन का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने…

Read More

दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में मंगलवार को चार युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद चारों युवकों मौके से फरार हो गए। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। मृतक कुणाल सांवरिया परिवार के साथ मदनगीर इलाके में रहता था। ‌परिवार में पिता पवन कुमार, मां विमला देवी, बड़ा भाई रवि कुमार और बहन कोमल हैं। कुणाल 12वीं…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] आज AMIGOS TRUST OF INDIA का पहला स्थापना दिवस बनाया। जिसमे AMIGOS TRUST OF INDIA के कार्यकर्ताओं फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर मौजूद जानवरो को केले खिलाये। सभी कार्यकर्ताओं ने सुबह सुबह ही अमिगोस कार्यलय पर इक्कठे होने के पश्चात अमिगोस के अध्यक्ष श्री सुधीर यादव जी ने कार्यकर्ताओं को दो टीमों में बांट। जिसमे एक टीम को मोहताबाद व एक टीम को गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर भेजा। दोनों टीमों ने मिलकर वह मौजूद बेजुबान जानवरो को केले बांटे। अमिगोस ट्रस्ट के अध्यक्ष व संस्थापक श्री सुधीर यादव जी ने बताया की गत वर्ष 3…

Read More

केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में वॉट्सऐप के खिलाफ शिकायत दी है। सरकार ने एक एफिडेविट फाइल करते हुए उच्च न्यायालय को बताया कि डेटा प्रोटेक्शन लॉ (डेटा संरक्षण विधेयक) के कानून के तौर पर लागू होने से पहले ही वॉट्सऐप अपने उपयोगकर्ताओं पर नई निजता नीति को लेकर रजामंदी पाने के लिए उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। सरकार का आरोप है कि वॉट्सऐप उनकी मंजूरी पाने के लिए हर रोज कई बार उन्हें नोटिफिकेशन भेज रहा है। केंद्र ने अदालत में कहा कि वॉट्सऐप अपने ग्राहकों को बार-बार नोटिफिकेशन भेज चालाकी से उनकी मंजूरी पाने के…

Read More

हरियाणा के परिवहन तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री  मूलचंद शर्मा ने दूसरे राज्यों, खासकर राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के नोयडा और पंजाब से खनन सामग्री लाने या ले जाने वाले ओवरलोडेड वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश ओवरलोडिंग को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री मूलचंद शर्मा आज यहां परिवहन और खान एवं भू-विज्ञान विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोडेड वाहनों के गुजरने के लिहाज से प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर शिफ्टों में नाके लगाए जाएं और इन नाकों पर आरटीए, माइनिंग और पुलिस…

Read More

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के मई माह के आंकड़ों के अनुसार बेरोजगारी के मामले में 29.1% दर के साथ हरियाणा देशभर में दूसरे स्थान पर है। यानी प्रदेश का लगभग हर तीसरा युवा बेरोजगार है। गांवों की तुलना में शहरों में बेरोजगारी ज्यादा है। सीएमआईई के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी दर देश के औसत के दोगुने से भी ज्यादा है। देश की औसत बेरोजगारी दर 11.9% है। सबसे ज्यादा 45.6% बेरोजगारी दर दिल्ली में रही। विशेषज्ञों का मत है कि कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन का प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों पर बड़ा असर हुआ। हालांकि, हरियाणा में…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीके की कमी काे लेकर बुधवार काे दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर सख्त टिप्पणी की। हाईकाेर्ट ने कहा कि अगर सरकार यह सुनिश्चित नहीं कर सकती कि लोगों को निर्धारित समय में कोवैक्सीन टीके की दोनों खुराक लगा दी जाएं, तो इतने धूमधाम से टीकाकरण की शुरुआत क्याें की? जस्टिस रेखा पल्ली ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया। इसमें सरकार काे यह बताने के लिए कहा है कि क्या वह कोवैक्सीन की पहली खुराक ले चुके लोगों को दूसरी खुराक मुहैया करा सकती है। बाॅम्बे हाईकाेर्ट : बुजुर्गाें के लिए घर में क्याें नहीं? बाॅम्बे हाईकाेर्ट…

Read More

भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफतार भले ही थम गई है लेकिन बच्चों को लेकर शिवराज सरकार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। इसी के मद्देनजर जून में स्कूल खुलने के फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 15 जून से स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, लेकिन स्कूल नहीं खोले जाएंगे। बच्चों को लेकर कोई रिस्क नहीं ले सकते हैं। स्थिति सामान्य होने पर ही यह संभव होगा। दरअसलस बुधवार को ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने के…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मॉडल किरायेदारी कानून (मॉडल टेनेंसी एक्ट) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत संपत्ति को किराये पर देने से पहले मकान मालिक और किरायेदार के बीच लिखित समझौता अनिवार्य होगा। इस कानून को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने यहां लागू कर सकेंगे। यह कानून किरायेदार और मकान मलिक दोनों को समान अधिकार देता है। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में खाली पड़ीं एक करोड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी को किराये पर चढ़ाया जा सकेगा। इस नए मॉडल कानून का खाका सबसे पहले 2019 में जारी किया गया था। मंत्रिमंडल के बुधवार के फैसलों…

Read More

यूपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर है। योगी सरकार ने यूपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में  शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी शामिल हुए। इस बात की पुष्टि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने की। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए CBSE, ICSE समेत कई स्‍टेट बोर्ड ने भी अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं की परीक्षा रद्द की है। डिप्टी सीएम ने…

Read More