अंबाला : अंबाला जिले में रेलगाड़ी की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई। शव की पहचान 50 वर्षीय बलवान सिंह के रुप में हुई है जो एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। यह हादसा बुधवार सुबह बंद फाटक के पास हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी, सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई राज सिंह मौके पर पहुंचे और उसके बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सिक्योरिटी कंपनी कार्यालय में ही रहता था। वह बुधवार सुबह लाइन पार करते समय रेल हादसे का शिकार हो गया। पहचान पत्र…
Author: faridabadnews24
बाले का नगला क्षेत्र में 59 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी दौलत राम ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घर में उनकी पत्नी व बेटा अलग कमरे में पहले फ्लाेर पर साे रहे थे, जबकि नीचे दौलत राम ने सुसाइड कर लिया। परिवार सदस्यों ने सुबह शव पंखे से झूलता देखा ताे शाेर मचाया, जिसके बाद पड़ाेस के लाेग इकट्ठा हाे गए। मामले की जानकारी तोपखाना चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन की। मगर इस दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने…
12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा पहले ही स्थगित कर दी गई है। अब राज्य सरकार केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेगी। यही नहीं इंटरनल असेसमेंट के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। 12वीं कक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत करीब 2.40 लाख विद्यार्थी हैं। केंद्र ने एक जून को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके बाद हरियाणा में भी 12वीं की हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। दूसरी ओर दसवीं परीक्षा का परिणाम भी 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। यदि कोई बच्चा परीक्षा देना चाहता…
पानीपत में गुरुवार सुबह के समय गर्मी के तेवर कुछ नरम रहे। धूप हल्की और हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अब 8 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार बताए हैं। जिसमें गर्मी बढ़ने के साथ उमस और लू का भी सामना करना पड़ेगा। हालांकि गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यास तूफान और अरब खाड़ी पर बने हवाओं के चक्रवात के कारण पानीपत में मंगलवार तक मौसम सुहाना रहा। आंधी और बारिश ने तपती गर्मी से राहत…
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर शीघ्र घोषित किया जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे। 10वीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर देंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी हालात परीक्षा करवाने के अनुकूल नहीं हैं। लेकिन यदि कोई बच्चा परीक्षा देना चाहता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर ऐसे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती है। कोरोना…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] जिला फरीदाबाद के सभी पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों एवं युद्ध वीरांगनाओं को सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय, फरीदाबाद की ओर से अपील की जाती है कि वे अपने परिवार का पहचान पत्र शीघ्र अति शीघ्र बनवा कर उसकी प्रति सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय, सैक्टर- 16 फरीदाबाद में भिजवाने का कष्ट करें। यह जानकारी जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर नरेश शर्मा ने आज यहाँ दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपील की है कि पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों कोविड-19 मानकों जैसे मास्क पहनना,…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के मुख्य राज्य सूचना आयुक्त यशपाल यशपाल सिंघल ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए डॉक्टरों की भर्ती एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय बहल की आरटीआई की सुनवाई के दौरान राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त ने यह आदेश जारी किया है। सामाजिक कार्यकर्ता बहल ने चार मई 2021 को चिकित्सक शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग हरियाणा से सरकारी मेडिकल कॉलेज छांयसा फरीदाबाद में सरकार द्वारा की जाने वाली 120 डॉक्टरों की नियुक्ति एवं अन्य सेवाओं बारे सूचना…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कहावत सुनी होगी सिर मुंडाते ओले पड़े।ऐसा ही हाल बदमासी की सुरुवात करने वाले मोहित बैसला पर एन आईटी 86 विधानसभा फ़रीदाबाद में हुआ।अभी हाल ही में नंगला एनक्लेव पार्ट 2 के मनोज कुशवाह के साथ मोहित बैसला और इसके अन्य साथियों ने ड्यूटी से आते समय रास्ते मे मोबाइल और पैसे छीन लिए थे और मारपीट की थी।जिसका मुकदमा सारण थाने में दर्ज हुआ और कुछ आरोपी पकड़ पुलिस ने जेल भेज दिए और फिर दूसरी सुरुवात महेश पंडित के लड़के को अपहरण करके पेट्रोल पंप सोहना रोड पर ले जाकर मारपीट की।जिसकी…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने 5 मई को बी के सिविल अस्पताल के सीएमओ फरीदाबाद डॉ रणदीप पुनिया से मुलाकात की उन्होंने फरीदाबाद के निजी अस्पताल हो रही लूट खसोट के बारे में चर्चा की थी और उन्हें लिखित में दी शिकायत दी थी कि सेक्टर 10 निवासी वी के शर्मा के पुत्र क्षितिज भारद्वाज जो की कोरोना से पीड़ित था उस को बल्ल्भगढ़ के जेनिथ अस्पताल में 25 अप्रैल से भर्ती किया था है और कोरोना से जूझ रहा है…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] नगर निगम परिसर स्थित बैंक शाखा से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स न वसूलना निगम के गले की फांस बन गया है। अब इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने दखल देते हुए निगम प्रशासन को आदेश दिया है कि बैंक से बकाया वसूल कर एक सितंबर तक जवाब पेश करे। निगम मुख्यालय के अंदर बैंक की शाखा है। यह शाखा 1993 से चल रही है लेकिन अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है। ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी प्रशांत अटकान का कहना है कि बैंक पर करीब 1 करोड़ रुपए लीज के तौर पर बकाया है।…
