नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने पार्टी की ओर से बेरोजगारी के मुद्दे पर चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘अबकी बार, करोड़ों बेरोजगार। कौन ज़िम्मेदार? सिर्फ़ और सिर्फ़ मोदी सरकार!” कांग्रेस ने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन एकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से बेरोजगारी को लेकर किए गए ताजा अकालन के आधार पर सोशल मीडिया अभियान चलाया और केंद्र सरकार पर रोजगार बचा पाने…
Author: faridabadnews24
फर्रूखाबाद : कोरोना काल में कितनी मांओ ने अपने बेटे खो दिए व कितने बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। कोरोना ने कितने परिवारों के घर उजाड़ दिए जिससे बेटे बिन माँ, पति बिना पत्निया ब पिता बिना बच्चे अनाथ हो गए। घर में जो कमाने वाला था वह इस दुनिया में नहीं रहा। इसे ईश्वर की विडंबना कहे या सरकार के सिस्टम की लाचारी। ऐसा ही एक मामला फर्रुखाबाद के भोपत पट्टी में सामने आया है, जहां कोरोना ने पांच बच्चों के सिर से बाप का साया छीन लिया। परिवार में एक बेटा मात्र कमाने का साधन…
शिमला : टीवी पर जब भी मैगी का एड आता है तो उसमें कहा जाता है कि दो मिनट में मैगी तेयार, पर जब ऐसा नहीं हुआ तो एक टूरिस्ट रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों से भिड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आकर दोनों के बीच सुलह कराना पड़ी। मामला कुछ यूं है कि शिमला के प्रसिद्ध माल रोड पर मैगी बनाने में हुई देरी को लेकर पर्यटकों और रेस्टोरेंट मालिक में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद पुलिस पर्यटक और रेस्टोरेंट मालिक को रिपोर्टिंग रूम ले आई और…
बांदा : कहते हैं कि शादी दो जोड़ों के साथ ही दो परिवारों का भी भविष्य तय करती है। धूमधाम के साथ लड़का- लड़की सात वचन व कसमों वादों के साथ एक दूसरे के साथ हो जाते हैं। इसी उम्मीद और खुशियों के साथ उत्तर प्रदेश बांदा के राजेंद्र व पुष्पा की भी 5 दिनों पहले 26 मई को शादी हुई थी मगर नवविवाहिता नेपति को दूसरे कमरे में बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। भड़की आग ने मकान को भी चपेट में ले लिया। किसी तरह सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया गया,…
कोरोना महामारी के बीच मौसम के बदले मिजाज ने भारतीयों को परेशान कर दिया है। कभी गर्मी-कभी बारिश से मौसम वैज्ञानिक भी काफी हैरान है। फिलहाल देश में ‘मानसून सीजन’ स्टार्ट हो चुका है। गुरुवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से केरल और उसके आस-पास के राज्यों में बारिश का दौर भी जारी है। तो वहीं इसी बीच वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली बात कही है। दिल्ली में ‘हीटवेव’ देखने को नहीं मिलेगी मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि जो आसार हैं, उससे तो यही लगता है कि इस बार दिल्ली में ‘हीटवेव’ देखने को नहीं…
पंचकूला : हरियाणा में लॉकडाउन से प्रभावित छोटे व्यापारियों को राहत पैकेज देने की तैयारी है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने इसके लिए मसौदा तैयार किया है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जल्द मिलेंगे। बता दिया जाए कि, मनोहर लाल सरकार ने राज्य में व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित भी किया हुआ है। व्यापारी और छोटे उद्योगों के उद्यमी बोर्ड के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान के कुछ खर्चों में राहत मांग रहे हैं। व्यापारी चाहते हैं कि उनसे बंद संस्थानों के बिजली बिल केवल बिजली खपत के ही लिए जाएं।…
अब सीबीआई के अधिकारी अथवा स्टाफ जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज में नहीं दिखेंगे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नए डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल ने पद संभालते ही ड्यूटी के दौरान अधिकारियों अथवा स्टाफ के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया है। सीबीआई के नए चीफ ने आदेश दिया है कि एजेंसी के प्रत्येक अधिकारी / कर्मचारी कार्यालय में उचित फॉर्मल पोशाक पहनेंगे। उन्होंने कहा कि दफ्तर में जींस, टी-शर्ट्स और स्पोर्ट्स जूते नहीं चलेंगे। पुरुष अधिकारियों के लिए आदेश दिया गया है कि वे फॉर्मल शर्ट-पैंट और फॉर्मल जूते ही पहनेंगे। इतना ही नहीं, उन्हें प्रोपर शेविंग (दाढ़ी बनवाकर)…
गुरदासपुर के पास के गांव गोहत पोखर से संबंधित 2 बहनों के इकलौत भाई द्वारा मां की मामूली झिड़क कारण खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है, जिसकी लाश 13 दिनों बाद बब्बेहाली पुल नजदीक नहर से मिली। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह(15) पुत्र निशान सिंह निवासी गोहत पोखर के रूप में हुई है। मृतक गुरप्रीत ने हाल ही में करीब 100 प्रतिशत नंबर लेकर 10वीं कक्षा पास की थी। जानकारी के अनुसार उक्त लड़के के परिवार की आर्थिक हालत भी ज़्यादा अच्छी नहीं है, जिस कारण माता -पिता को अपने इस लड़के से बड़ी -बड़ी उम्मीदें थे। गत…
यमुनानगर : यमुनानगर में 12 वर्षीय किशोरी के पांच माह के गर्भवती होने का मामला सामने आया है । पेट में दर्द होने की शिकायत पर किशोरी की मां उसे अस्पताल में लेकर गई। जहां शक होने पर डाक्टरों ने जांच की, तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोरी की काउंसलिंग की तो पता चला घर मे ही रहने वाले व्यक्ति, जिसे वह ताऊ कहती है, ने यह घिनौना काम किया है । बताया जा रहा है कि पांच साल पहले किशोरी का परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से यहां गांव…
एलोपैथ बनाम आयुर्वेद विवाद में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दायर मुकदमे पर हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को समन जारी किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने योग गुरू रामदेव को पतंजलि की ‘कोरोनिल’ दवा को लेकर झूठी जानकारी देने से रोकने के लिए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका के संबंध में समन जारी किया। साथ ही भड़काऊ बयानबाजी से रामदेव बचने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने मौखिक रूप से योग गुरु रामदेव के वकील से कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख, 13 जुलाई तक उन्हें कोई भड़काऊ बयान न देने…
