फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] उपायुक्त यशपाल ने ज़िला के किसानों से अपील की है कि वे ‘ मेरा पानी-मेरी विरासत‘ योजना के तहत धान की जगह वैकल्पिक फसल उगाकर अगली पीढ़ी के लिए भू-जल बचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फसल विविधिकरण अपनाने पर किसानों को सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को ‘मेरा पानी-मेरी विरासत‘ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिला बागवानी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जिस किसान ने वर्ष-2020-21 में गिरदावरी रिपोर्ट अनुसार धान लगाया था। इस वर्ष…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] एक से 15 जून तक स्कूल केवल शिक्षकों के लिए खुले हैं। इस दौरान शिक्षकों नई जिम्मेवारी वहन करनी होगी, जिन छात्रों के अभिभावकों की मृत्यु कोरोना से हुई है। या जो छात्र इस महामारी से अनाथ हो गए हैं, ऐसे छात्रों का ब्यौरा तैयार करना और उनका स्कूल नहीं छूटे यह भी प्रयास शिक्षकों को करना होगा। ऐसे छात्रों को स्कूल में बनाए रखने के लिए अभिभावकों से ऑनलाइन या ऑफलाइन संपर्क करना होगा। शिक्षको को इसके लिए अभिभावकों की काउंसिलिंग भी करनी होगी। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता…
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से रात में पास हो रही यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में किसी शरारती तत्व ने पत्थर मार दिया। ट्रेन में सफर रहे एक यात्री के सिर में गंभीर चोट आयी है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन पत्थर मारने वाले का सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार यूपी के महोबा जिला निवासी अर्पित ने जीआरपी को दी शिकायत में कहा है कि वह दस साल से दिल्ली के विनोदनगर में रहकर मेहनत मजदूरी…
बीस साल से ज्यादा समय से नगर निकाय प्रॉपर्टी पर काबिज लोगों को अब मलकियत मिलेगी। उन्हें यह प्रॉपर्टी कलेक्टर रेट पर 20 से 50 फीसदी तक की छूट पर दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। यह योजना 1 जून से शुरू हो जाएगी। इसके दायरे में वही लोग आएंगे, जो 31 दिसंबर 2001 से पहले से काबिज हैं। इसके अलावा अब जिन दुकानों या मकानों के पास निकायों की खाली कोई जमीन का टुकड़ा या जगह है, वह बेची जाएगी। इसके लिए रेट थर्ड पार्टी से तय कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए प्रभारी चौकी संजय कॉलोनी और उनकी टीम ने 26 वर्षीय महिला और नाबालिक 8 वर्षीय बच्चे को तलाश करने में कामयाबी हासिल हुई है।पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 मई 2021 को उनको सूचना मिली थी कि उनके एरिया से एक 26 वर्षीय महिला अपने 8 वर्षीय बेटे सहित लापता हो गई है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कानून के तहत मामला थाना मुजेसर में दर्ज कर टीम गठित कर मां बेटे की तलाश करने के लिए…
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के बीच जब प्रतिबंध लगाए गए तो शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया. ‘जाम’ के चाहने वालों को इससे काफी दिक्कत हुई लेकिन अब दिल्ली सरकार ने शराब की होम डिलीवरी करने का फैसला लिया है. जैसे ही इस बारे में जानकारी सामने आई तो दिल्ली में लोगों ने बुकिंग करने के लिए मोबाइल ऐप और वेबसाइट को ढूंढना शुरू कर दिया. ऐसे में दिल्ली में ऑनलाइन शराब कब मिल पाएगी और कैसे मिल पाएगी क्या है दिल्ली सरकार का नया आदेश? दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग…
दिल्ली को स्पूतनिक की डोज 20 जून के बाद मिलनी शुरू हो जाएगी। पहले इसकी मात्रा सीमित होगी। अगस्त से भारत में ही जब इसका उत्पादन होने लगेगा तो वैक्सीन की मात्रा बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि केंद्र सरकार को वैक्सीन खरीदकर राज्यों को देनी चाहिए। वैक्सीन खरीदना केंद्र की जिम्मेदारी है, जबकि वैक्सीनेशन करवाना राज्यों की। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, जितनी जल्दी और जितने ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगेगी, उतने ही ज्यादा लोगों की जान बचेगी। लोगों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगानी चाहिए। केजरीवाल…
उच्चतम न्यायालय ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए आयातित ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर पर लगाए गए एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) को असंवैधानिक घोषित करने के फैसले पर मंगलवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अवकाशकालीन खंडपीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केंद्रीय वित्त मंत्रालय की अपील की सुनवाई करते हुए यह रोक लगायी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयातित ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर पर लगाये गये आईजीएसटी को असंवैधानिक घोषित किया था। शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हो रहे एटर्नी जनरल के…
जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर करीब एक महीने से लॉकडाउन लागू रहने के बाद आंशिक रूप से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू होने के साथ बाजार फिर से खुले गए। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। प्रशासन द्वारा रविवार को जारी नए दिशा-निर्देश में एक दिन के अंतराल पर दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी है। orange Zone के जिलों में सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ चलने की अनुमति है जबकि ‘रेड श्रेणी’ के जिलों में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम CBSE 12वीं की परीक्षा करवाए जाने या इसे रद्द करने पर बैठक करेंगे। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी पीएम मोदी को परीक्षा कराए जाने के सभी विकल्पों की जानकारी भी देंगे। साथ ही पीएम मोदी परीक्षा पर सभी राज्यों से आए सुझावों पर भी विचार करेंगे। बत दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद इससे संबंधित समस्याओं की वजह से मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। शिक्षा मंत्री निशंक आज CBSE, ICSE समेत अन्य स्टेट बोर्ड की 12वीं की…
