दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की कोरोना और ड्रग मैनेजमेंट को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज के लिए लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी दवा के डिस्ट्रीब्यूशन पर नीति बनाने और रोगियों की प्राथमिकता तय करने का निर्देश दिया ताकि कुछ लोगों की जान बचाई जा सके। ब्लैक फंगस के इलाज में कारगर एम्फोटेरिसिन-बी दवाई की भारी किल्लत को लेकर कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि, हमें इस बीमारी की जद में आए बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं को बचाने पर ध्यान देना होगा। जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस…
Author: faridabadnews24
बाड़मेर में करीब डेढ माह बाद बुधवार को सुबह 6 बजे बाड़मेर और बालोतरा के बाजार खुले। बाजारों में सुबह नौ बजे तक ग्राहक कम ही नजर आए। कुछ दुकानों में जरूर भीड़ होने के कारण लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। व्यापारी बोले कि बाजार सुबह 6 से 11 बजे न खुलवाकर 10 से 3 तक बजे खुलवाये जाए। इस समय से तो अच्छा है कि सरकार लॉकडाउन लगा कर ही रखें। रेन बसेरा के आगे वाहनों का जाम भी नजर आया। मॉडिफाइड लॉकडाउन की पालना के लिए टीमें घूमती नजर आई। बुधवार को बाड़मेर शहर के स्टेशन रोड़, ढाणी…
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आश्वासन के एक दिन बाद प्रशासन ने मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए तथा प्राथमिक से पहले के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बस आधे घंटे तक और प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं केवल डेढ़ घंटे तक सीमित कर दीं। सिन्हा ने स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर नीति बनाने का निर्देश दिया था और महज 24 घंटे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। इससे पहले…
गूगल LLC ने दावा किया कि डिजिटल मीडिया के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के नियम उसके सर्ज इंजन पर लागू नहीं होते और दिल्ली हाईकोर्ट से बुधवार को अनुरोध किया कि वह एकल न्यायाधीश के उस आदेश को दरकिनार करे, जिसके तहत इंटरनेट से आपत्तिजनक सामग्री हटाने संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान कंपनी पर भी इन नियमों को लागू किया गया था। एकल न्यायाधीश की पीठ ने उस मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया था, जिसमें एक महिला की तस्वीरें कुछ बदमाशों ने अश्लील (पॉनग्रैफिक) सामग्री दिखाने वाली एक वेबसाइट पर अपलोड कर दी थीं और उन्हें…
सरकार और किसानों के बीच लगातार बढ़ते जा रहे टकराव को लेकर आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों को दो टूक बड़ी चेतावनी दे डाली। अनिल विज ने देवेंद्र बबली मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह का विरोध बर्दाश्त नहीं होगा। विज ने कहा कि किसानों को आंदोलन करना है तो करें काले झंडे-बैनर दिखाएं, लेकिन 200 मीटर दूर से। देवेंद्र बबली के जोरदार विरोध को लेकर विज काफी सख्त नजर आए और सख्त लहज़े में ही उन्होंने कहा कि आप किसी को कार्यक्रम में न जाने दे , घर न जाने दे…
कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीएससी 12की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है । वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने इस फैसले का स्वागत किया है। बच्चों के नंबर किस आधार पर लगाये जायेंगे इस बारे में बैठक कर फैसला लिया जाएगा । कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के हालात को देखते हुए 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है । उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यह निर्णय लिया है । शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] रक्तदान जीवनदान है, इसलिए ही इसे महादान कहा गया हैं, उक्त विचार वूमेंस पावर संस्था की प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली ने संस्था द्वारा लगाए गये ब्लड डोनेशन कैंप के शुभारम्भ के अवसर पर कहीं. वूमेंस पावर संस्था के द्वारा गौछी गांव में रक्तदान ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया जिसका शुभारम्भ वूमेंस पावर संस्था की प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली की माँ ने किया. इस अवसर पर बात करते हुए चांदनी आज़ाद अली ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] इस कोरोना महामारी की दुसरी लहर मे गाँव भी नहीं बच सके हैँ बीते दिनों गाँवो मे काफी लोग कोरोना से सक्रमित हुए हैँ और मौते भी हुई हैँ. जिला प्रशासन के अलावा गैर सरकारी संस्थाये भी लोगों को मदद व जागरूक करने का काम कर रही हैँ इसी कड़ी मे काम करते हुए ग्राम विकास एवं स्वराज समिति (रजि.) द्वारा गाँव सदपुरा गाँव मे लगातार सेनीटाईजैशन, मास्क वितरण और लोगों को इस कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा हैँ, इस समिति के प्रधान जयप्रकाश शर्मा नें बताया कि हमारी संस्था के…
आंधी और बारिश के बाद बुधवार को भी पानीपत में मौसम सुहाना रहा। हालांकि सुबह के समय हवाएं शांत रहीं, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से छाए बादलों ने गर्मी की तपिश को कम किया। बुधवार को बादल छाने के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यास तूफान और अरब खाड़ी पर बने हवाओं के चक्रवात के कारण सोमवार रात को आंधी और बारिश के बाद मंगलवार को भी दिन में रुक-रुककर बारिश होने के साथ दिनभर तेज हवाएं चलीं। जिस कारण तापमान में गिरावट के साथ तपती गर्मी से राहत…
फरीदाबाद : मंगलवार को शारीरिक शिक्षकों ने काला दिवस मनाया और लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया । हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघ समिति के बैनर तले शारीरिक शिक्षकों को लगातार अनशन करते हुए 352 दिन हो गए हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल, महासचिव गीतेश कुमार,एसकेएस प्रधान राजेश शर्मा,सचिव योगेश एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के नेताओं जोगिंदर डागर, रामपाल अत्री, प्रेमचंद और सुनील ने अपने बयान में कहा कि सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही है और उनकी बात…
