Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस जगह ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया आरंभ होने के साथ फिर से खुले बाजार

इस जगह ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया आरंभ होने के साथ फिर से खुले बाजार

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2021No Comments2 Mins Read

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर करीब एक महीने से लॉकडाउन लागू रहने के बाद आंशिक रूप से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू होने के साथ बाजार फिर से खुले गए। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। प्रशासन द्वारा रविवार को जारी नए दिशा-निर्देश में एक दिन के अंतराल पर दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी है। orange Zone के जिलों में सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ चलने की अनुमति है जबकि ‘रेड श्रेणी’ के जिलों में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

केंद्र शासित प्रदेश में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 की स्थिति में कुछ सुधार के बाद प्रशासन ने रविवार से लॉकडाउन में ढील देने की प्रक्रिया शुरू की है और ‘कोरोना कर्फ्यू’ को केवल रात तक और सप्ताहांत में लागू रखने का फैसला किया। ‘कोरोना कर्फ्यू’ में ढील देने का फैसला करते हुए जम्मू कश्मीर ‘प्रदेश’ कार्यकारिणी समिति (जेकेएसईसी) ने निजी कोचिंग केंद्रों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को 15 जून तक बंद रखने को कहा है।

सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, क्लब, जिम, स्पा भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। कश्मीर घाटी के 10 जिलों में से पुलवामा, अनंतनाग, बारामुला, बडगाम और कुपवाड़ा को Red जबकि श्रीनगर, शोपियां, गांदेरबल, कुलगाम और बांदीपुरा को orange श्रेणी में रखा है। जम्मू में भी आंशिक रूप से खुले बाजारों में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं और लोगों से कोविड के संबंध में उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को कहा।

सार्वजनिक परिवहन की गैरमौजूदगी में लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं और विभिन्न मार्गों पर तिपहिया वाहन चलते नजर आए। कोविड-19 के निर्देश आने पर निजी ट्रांसपोर्टर 21 अप्रैल को अनिश्चकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

 

नए दिशा-निर्देश के मुताबिक कोरोना रात्रि कर्फ्यू आठ बजे रात से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा जबकि सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुरुआत में 29 अप्रैल को 11 जिलों में कफ्र्यू लगाया था बाद में अगले दिन इसे सभी 20 जिलों में लागू कर दिया गया। आरंभ में तीन मई तक के लिए पहला कर्फ्यू लगाया गया और बाद में इसमें बढ़ोतरी की गयी।

faridabadnews faridabadnews24 Markets open again with the process of 'Unlock' started at this place
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.