Author: faridabadnews24

फरीदाबाद  : [ मिथलेश मिश्रा ]  पुलिस आयुक्त  ओपी सिंह कोरोना महामारी के समय में शहर के जिम्मेवार लोगों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रूबरू हुए। ओपी सिंह ने इन विकट परिस्थितियों में लोगों की मदद करने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार  द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का शहर के जिम्मेदार लोग खुद से पालन करके पुलिस प्रशासन की मदद में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में जहां एक तरफ कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर गरीब लोगों की जेब काटने पर लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ…

Read More

हरियाणा में कोरोना की सुस्त पड़ती रफ्तार के साथ सरकार अब ब्लैक फंगस से निटपने पर जोर दे रही है। शनिवार को जहां राज्य में कोरोना के कुल केस 2000 से नीचे और 22 जिलों में से मात्र हिसार में ही 150 से अधिक नए संक्रमित मिले। वहीं ब्लैक फंगस के 54 नए केस सामने आने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 688 हो गई है। अब तक मिल चुके 810 केसों में से 55 की मौत हो चुकी है। ब्लैक फंगस के सक्रिय मरीजों को प्रतिदिन 4-6 इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी के लगाए जाते हैं। ऐसे में प्रतिदिन 4000 इंजेक्शन की…

Read More

देश में जहां एक तरफ अब कोरोना का संकट कम होता नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों में कोरोना को लेकर अभी भी भय व्याप्त है. हरियाणा के सोनीपत से शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक बुजुर्ग ने कोरोना और ब्लैक फंगस के डर से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कोरोना और ब्लैक फंगस के डर के बारे में जिक्र है. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ओम सिंह (65) है और वो सोनीपत के मॉडल टाउन का रहने वाला…

Read More

हरियाणा में कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उद्देश्य 18 वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चों, जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता या पिता अथवा माता-पिता, दोनों या कानूनी अभिभावकों को खो दिया है, का पुनर्वास और सहायता करना है। गैर-संस्थागत देखभाल में बच्चों के लिए वित्तीय सहायता- मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार के अनुसार जब से कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई है, रेहड़ी-पटरी वालों का गुजर बसर बिल्कुल ठप सा हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे लोगों को सामाजिक संस्थाओं की मदद से भोजन पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसी क्रम में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद की सहायता से भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने पूरे लॉकडाउन में हर रोज 400 परिवारों को भोजन वितरित किया। वहीं आज फरीदाबाद में बाटा चौक हनुमान मंदिर व नंगला की झुग्गियों तथा 17 नंबर चुंगी की झुग्गियों आदि विभिन्न बस्तियों में करीब 400…

Read More

गाजियाबाद :  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा टीम के उपाध्यक्ष, व वरिष्ठ समाज सेवी गौरव शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा बढाए गए हाउस टैक्स का मैं पूर्ण रूप से विरोध करता हूँ इस वैश्विक महामारी में आम जनता पर 15 परसेंट का अतिरिक्त टैक्स लगाना बिल्कुल जायज नही हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि मेरा मानना यह है आम नागरिक व जनता इस समय महामारी से परेशान है। आम आदमी को इस समय बिजली का बिल बैंक का लोन स्कूल फीस दुकान और मकान का किराया भी देना पड रहा है। कोरोना की महामारी में जनता महंगाई, बेरोजगारी…

Read More

लुधियाना : कोरोना की दूसरी लहर के चलते 9 अप्रैल से सस्पैंड चल रही लुधियाना दिल्ली फ्लाइट का संशोधित शैड्यूल जारी करते हुए एयर इंडिया ने  15 जून तक उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह लगातार चौथा मौका है जब लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट का शैड्यूल संशोधित कर उड़ानें कैंसिल की गई हैं। सबसे पहले 9 अप्रैल को फ्लाइटें स्थगित करने के बाद 10 मई, फिर 21 मई और तीसरी बार 31 मई तक रद्द कर दी गई थीं।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात में हाल में आए चक्रवातों का जिक्र करते हुए देश की जनता के हौंसले को सलाम किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार के 7 साल पूरे होने पर कहा कि इन वर्षों में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चला है। cyclone ‘ताऊ-ते, ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन, कोरोना जांच से लेकर  कृषि व्यवस्था तक पीएम मोदी ने आज इन मुद्दों पर की विस्तार से चर्चा। अभी अभी पिछले 10 दिनों में ही देश ने फिर 2 बड़े cyclone ‘ताऊ-ते’ और पूर्वी coast पर cyclone यास का सामना…

Read More

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर योगी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। जिन पत्रकारों का कोरोना काल के दौरान बीमारी से निधन हो गया है उनके परिजनों को योगी सरकार 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी।  दरअसल, कोरोना काल में कवरेज के दौरान कई पत्रकार संक्रमित हुए थे जिनमें से कुछ का निधन हो गया था। ऐसे में उनके परिवार के सामने भरण-पोषण की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इसी बात पर ध्यान देते हुए सरकार ने मृत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपए देने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि योगी सरकार ने इससे…

Read More

हिसार : हरियाणा में मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। देर रात पंचकूला चंडीगढ़ में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है जिसके चलते मौसम में बदलाव हो गया है। हरियाणा के कई हिस्सों में तेज हवाएं सुबह से ही चल रही है और आज दिन में कई जगहों पर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में यास तूफान का असर दिख रहा है जिस वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक रुक रुककर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के पंचकूला,…

Read More