देश में जहां एक तरफ अब कोरोना का संकट कम होता नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों में कोरोना को लेकर अभी भी भय व्याप्त है. हरियाणा के सोनीपत से शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक बुजुर्ग ने कोरोना और ब्लैक फंगस के डर से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कोरोना और ब्लैक फंगस के डर के बारे में जिक्र है.
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ओम सिंह (65) है और वो सोनीपत के मॉडल टाउन का रहने वाला था. ओम सिंह के पास से मिले सुसाइड नोट में कोरोना और ब्लैक फंगस से डर की बात लिखी थी. मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मुझे कोरोना और ब्लैक फंगस का मन ही मन डर था. मैंने परिवार को नहीं बताया, लेकिन मैं इसी कारण से आत्महत्या कर रहा हूं. नोट में आगे निवेदन के रूप में लिखा गया कि मेरा परिवार मुझे बहुत प्यार करता है, कृपया किसी को परेशान नहीं किया जाए
पुलिस ने शुरू की जांच
