दोस्त के साथ उसके साथ रहने वाले व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मूलरूप से बलरामपुर उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने बताया कि वह सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में पति के साथ किराए पर रहती है। उसके पति की दोस्ती करीब एक साल पहले इमरान अली से हुई थी। इमरान का अक्सर उनके घर आना जाना था। दोस्ती के कुछ समय बाद ही इमरान भी उनके घर आकर रहने लगा। आरोप है कि जब महिला का पति अपने काम पर चला जाता था तो आरोपी इमरान उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने…
Author: faridabadnews24
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का विशेष महत्व है क्योंकि 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 2019 में नरेन्द्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और इस बार भी 26 मई की तारीख का एक खास महत्व था। जवाहरलाल नेहरू बने थे पहले प्रधानमंत्री दरअसल 26 मई 2019 को ही राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई थी कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति भवन…
केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर किसान यूनियनों द्वारा‘काला दिवस’ मनाया जा रहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि आज हम काला दिवस मना रहे हैं, 6 महीने यहां पर हो गए हैं लेकिन सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है इसलिए हम काले झंडे हाथ में लिए हुए हैं। ये सब शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से मांगा समर्थन टिकैत ने कहा कि हम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। बाहर से कोई किसान यहां नहीं आएंगे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदलों, समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस…
बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 100 साल में कोरोना जैसी महामारी नहीं आई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दशकों में मानवता के सामने आया सबसे बुरा संकट है। इस महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनो के खिलाफ वैक्सीन अहम हथियार है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद पृथ्वी पहले जैसी नहीं रहेगी और हम घटनाओं को आने वाले समय में कोविड से पूर्व या कोविड से बाद की घटना के रूप में याद करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव और कौराली सीएचसी में वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनको दूर किया। आज राजेश नागर अचानक यहां पहुंच गए और लोगों से उनकी राय जानी। लोगों ने उन्हें स्टाफ की कमी व जलभराव की समस्या के बारे में बताया जिस पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक श्री नागर ने चिकित्सकों से भी कहा कि वह अपने स्टाफ के सहयोग से लोगों को अच्छी सुविधा देने का प्रयास करें। वहीं लोगों से…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] ईएसआई मेडिकल कॉलेज में छह घंटे में ब्लैक फंगस का पहला सफल आपरेशन किया गया। मरीज को अभी डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के नाक और चेहरे के आसपास के कई हिस्सों को निकलना पड़ा है। यदि आपरेशन में देरी होती तो खतरा बढ़ जाता। मेडिकल कालेज के रजिस्ट्रार डा. एके पांडेय ने बताया कि 39 वर्षीय मरीज को ब्लैक फंगस की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया युवक को पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। इलाज के दौरान स्टेरायड दवा दी गई थी। जांच…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के अस्पतालों में अब ऑक्सीजन गैस की कोई कमी नहीं रहेगी, क्योंकि अस्पतालों में तीन ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं। जबकि सात नए ऑक्सीजन प्लांटों के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी डीसी यशपाल यादव ने दी। यहां नए आक्सीजन प्लांट तैयार किए जाएंगे : यादव ने कहा कि पीएचसी व सीएचसी स्तर के अस्पतालों में मरीजों के लिए अब ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीके सिविल अस्पताल परिसर में जल्द ही एनएचपीसी की ओर से 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता का नया…
केंद्र सरकार ने सोमवार को 26 मई को आयोजित होने वाले किसानों के देशव्यापी प्रदर्शन को रद्द करने का आग्रह किया है। सरकार को चिंता है कि देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच चुका है, ऐसे में यह विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम सुपरस्प्रेडर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर के तीन सप्ताह के अंदर अब तक एक तिहाई मौत हो चुकी है और इसकी बड़ी वजह देश में चुनाव और कुंभ मेले जैसे राजनीतिक-धार्मिक आयोजनों को माना जा रहा है। देश…
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच देश के सबसे बड़े स्कूल शिक्षा बोर्ड वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक नया आदेश जारी हुआ है। इससे चहुंओर कयासबाजी एक बार फिर बढ़ गई हैं कि 10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों को भी सीधे पास किया जा सकता है। क्योंकि, यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड…
सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार को उत्तर रेलवे की तरफ से बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने सुशील कुमार को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया था कि सुशील कुमार को निलंबित किया जाएगा। ओलंपिक पुरस्कार विजेता सुशील कुमार उत्तर रेलवे में वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक है। वह 2015 से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली सरकार में हैं जिसने उन्हें स्कूली स्तर पर खेलों के विकास के लिए छत्रसाल स्टेडियम में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के तौर पर तैनात किया था। अधिकारियों ने बताया कि 2020…
