Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों की मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हैल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर जिला के नागरिक फोन कर मेंटल हैल्थ एक्सपर्ट्स से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ ही अगर उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है तो इसके लिए भी वह इस हेल्पलाइन नंबर पर एक्सपोर्ट चिकित्सकों से सलाह भी ले सकते हैं। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति को जितना शारीरिक तौर पर पड़ रहा है उतना ही दुष्प्रभाव…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] आज तक आपने पुलिस कर्मियों को सड़क पर चौक चौराहों पर अन्य स्थानों पर जहां कोई घटना घटित होती है वहां एक्शन लेते हुए देखा होगा। मगर कभी आपने इनके दिल का दर्द देखा है। कभी आप ने इन पुलिसकर्मियों को शेरो शायरी करते देखा है। मगर फरीदाबाद पुलिस ना इन दिनों शेरो शायरी कर रही है, बल्कि अपने दर्दे दिल का बयान भी कर रही है। वह भी टि्वटर हैंडल के माध्यम से। जहां वह ना सिर्फ फरीदाबाद वासियों को जागरूक करने के लिए दिन और रात जनसेवा में तत्पर हैं बल्कि संक्रमित…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] नगर निगम के गुस्साएं कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर आज नगर निगम मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन करते हुए लेखा अधिकारी विजय धमीजा का घेराव किया। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारियों के प्रधान बलवीर सिंह बाल गुहेर ने की तथा मंच का संचालन सचिव सोमपाल झिझोटिया ने किया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी, निगम रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारी व आऊटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों का वेतन और गेंहू के पैसे…

Read More

सपना चौधरी के डांस के दीवाने पूरी दुनिया में हैं।और अपने फैंस के प्यार से हमेशा सोशल मीडियो पर छाईं रहती हैं और अपनी फोटोज व वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वो जब भी कुछ पोस्ट करती हैं। उसके कुछ ही देर बाद उनकी पोस्ट पर लाखों लाइक और कमेंट आ जाते हैं। हाल ही में सपना का नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है। सपना चौधरी ने ये गाना अपने यूट्यूब चैनल Dreams Entertainment पर रिलीज़ किया है। यह गाना सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। गाने के बोल है ‘…

Read More

मौत और अंतिन संस्कार के 10 दिन बाद जब मृतक वापस लौट आए, तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा। लेकिन जो परिजन उसकी फोटो पर माला चढ़ा शोक सभा कर रहे थे, वो एक बार तो भूत-प्रेत समझ उससे दूर भागने लगे, लेकिन उसके बाद परिजनों की खुशी के ठिकाना नहीं रहा। हैरान करने वाला मामला राजस्थान के राजसमंद का है। जिस औंकारलाल का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके निधन पर परिजनों ने सिर मुंडवा लिया और घर के कोने कोने में मातम पसर गया वो औंकारलाल 10 दिन बाद जिंदा लौट आया। अपनी आंखों के सामने चिता को…

Read More

हरियाणा में राज्यपाल की मुहर लगने के साथ ही एक नया कानून लागू हो गया। प्रदेश में होने वाले हिंसक आंदोलन का नेतृत्व करने वालों के साथ उन लोगों की खैर नहीं जो इसमें शामिल होकर न केवल लोगों को उकसाते हैं बल्कि तोड़फोड़ करते और कराते हैं। अब यदि कोई भी नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई इन्हीं से की जाएगी। 18 मार्च को बजट सत्र के दौरान हरियाणा विधानसभा में पारित संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2021 अब कानून बन गया है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने इस बिल पर दस्तखत कर दिए हैं। 13 मई को प्रदेश सरकार ने अधिसूचना…

Read More

हरियाणा प्रदेश में जहां अभी तक मई माह में भी लोगों को गर्मी से काफी राहत है तो वहीं अब गर्मी अपना प्रकोप दिखाने वाली है। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि 19 मई से 23 मई के बीच हरियाणा के कई इलाकों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। जिसके चलते कई दिनों तक तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। लेकिन अब फिर से दिन के समय भीषण गर्मी पड़ने वाली है। वहीं अब दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर, नौतपा भी शुरू हो चुका…

Read More

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की 12वीं परीक्षाओं को लेकर मंगलवार (25 मई 2021) को लगभग सभी राज्यों ने अपने सुझाव भेज दिए हैं। अधिकांश राज्यों ने दूसरे वाले विकल्प (शॉर्ट आंसर या बहुविकल्पीय परीक्षा, कम समय में) से 19 प्रमुख विषयों की परीक्षा कराए जाने के पक्ष में सुझाव दिया। केवल दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों, शिक्षकों का वैक्सीनेशन होने तक परीक्षाएं कराने जाने विरोध किया है। किस राज्य में कब परीक्षा होनी चाहिए इस पर असमानता दिखी। क्योकि कुछ राज्यों जैसे बिहार, असम और उत्तराखंड में बाढ़ और अत्यधिक बारिश जैसे…

Read More

कहते है कि काबीलियत हो तो कोई भी काम कर फायदा उठाया जा सकता है. मध्‍य प्रदेश के आगर मालवा जिले के एक छोटे से ग्राम में रहकर पल-बड़कर शहर में अच्छी नौकरी कर रहा एक युवा 2020 में लगाए गए लॉकडाउन में गांव में ही फंस गया, तो प्रसिद्ध फार्मा कम्पनी में नौकरी छोड़ जैविक पद्धति से खेती शुरू की और खेती को लाभ का धंधा बना लिया.आगर मालवा जिले के छोटे से ग्राम सलियाखेड़ी में रहने वाले युवराज पाटीदार फार्मा की प्रसिद्ध कम्पनी ल्युपिन में सीनियर क़्वालिटी कंट्रोलर की पोस्ट पर काम करते थे. उससे पहले दमन में…

Read More

फेसबुक के मालिकाना हक वाली मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप  भारत सरकार के नए आईटी नियमों  के खिलाफ अदालत पहुंच गई है. नए नियमों में वॉट्सऐप और उस जैसी कंपनियों को अपने मैसेजिंग ऐप  पर भेजे गए मैसेज के ऑरिजिन, यानी जहां से सबसे पहले संदेश भेजा गया, का पता रखना होगा. इस नियम के खिलाफ कंपनी ने 25 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी है रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा, ‘मैसेजिंग ऐप को चैट का इस तरह ट्रेस रखने को कहना एक तरह से वॉट्सऐप पर भेजे गए सारे मैसेज पर…

Read More