फरीदाबाद : पिछले एक महीने से चल रहे लॉकडाउन से व्यापारियों की हालत पतली हो गई है। इसे लेकर जहां व्यापारी वर्ग ने जीएसटी, बिजली पानी के बिल माफ किए जाने कही मांग करते हुए आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की है, वहीं व्यापारियों ने बाजार खुलने का समय भी सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किए जाने की मांग की है। इसे लेकर व्यापारियों ने बुधवार को बल्लभगढ़ व सेक्टर-7 मार्केट में बैठक की। जिसमें काफी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लेकर यह मांग उठाई। व्यपार मंडल ने निर्णय लिया है कि गुरुवार…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : फरीदाबाद में 27 मई को सोने की कीमत 49,910.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 73,070.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 49,910.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 45,751.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल की तुलना में सोना आज 90.0 रुपये गिरा। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 73,070.0 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल सफेद धातु की कीमत 73,810.0 रुपये थी। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें।…
फरीदाबाद : राज्य कमेटी की अपील पर हरियाण रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बल्लभगढ़ डिपो पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी करने और रोडवेज को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने जीएम के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजर को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व रोडवेज सर्व कर्मचारी संघ के प्रधाान रविंद्र नागर ने किया। रोडवेज कर्मचारियों की मांग है कि कोरोना योद्धा कहे जाने वाले कर्मचारियों की कोरोना महामारी से मृत्यु होने पर 50 लाख रूपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी…
फरीदाबाद : ग्रामीणों के लिए मेडिकल किट संजीवनी साबित हो रही है। घर पर ही उपचार कर कोरोना को मात दे रहे हैं। अभी तक जिले में 40 हजार से अधिक मेडिकल किट का वितरण हो चुका है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल किट (कोविड दवाई) से उपचार के कारण जिले में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। तीन सप्ताह से कोरोना के मामलों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। सीएमओ डा. रणदीप सिंह पूनिया के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में कोविड लक्षण लोगों के लिए मेडिकल किट काफी मुफीद साबित हो रही है। बुखार, खांस,…
फरीदाबाद : नेशनल हाइवे पर धरना स्थल पर चल रहे किसान आंदालेन को छह महीने पूरे होने पर आंदोलनकारी किसानों ने बुधवार को काला दिवस बनाया। इस दौरान किसानों ने काले झंडे लेकर तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया। इन्होंने धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है। आंदोलन को कई राजनैतिक दलों के नेताओं व सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व रतन सिंह सौरोत ने कहा कि किसान धरना स्थल पर ही नहीं बल्कि गांवों में भी सरकार के खिलाफ काला दिवस मना…
कोरोना की दूसरी लहर ने चारों तरफ अफरातफरी मचा कर रखी है। जहां एक ओर लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं तो वहीं ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस भी लोगों को रह रहकर परेशान कर रहा है। ऐसे में उन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है जो शुगर पेशेंट है। इस वक्त जरूरी है कि जो शुगर पेशेंट हैं वो घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकलें और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें। मधुमेह के रोगी ब्लड शुगर लेवल को दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाकर नियंत्रण में कर सकते हैं। खास बात है कि…
खानपान का सीधा असर शरीर पर पड़ता है। मसाले दार और ज्यादा तैलीय चीजें खाने की वजह से सीने में जलन होने लगती है। इसके पीछे की वजह गैस यानी कि एसिडिटी होती है। जब एसि़डिटी की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो इससे और समस्याएं का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर गैस की समस्या तब होती है जब खाना ठीक तरह से पचता नहीं है। अगर आप गैस की समस्या की वजह से सीने में दर्द से परेशान हैं तो ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। जानें ये घरेलू नुस्खे क्या हैं और इन्हें…
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हार्ट डिजीज यानी दिल की बीमारी (Heart Disease) हर साल दुनियाभर में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। जिससे तकरीबन 1 करोड़ 80 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। दिल की बीमारी के लक्षण (Heart Disease Symptoms) शरीर में पहले से दिखने लगते हैं, जिन पर ध्यान देकर आप इस खतरे को टाल सकते हैं। दिल की बीमारियों को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी सीवीडी भी कहा जाता है। कुछ एहतियात और सावधानी बरतकर आप दिल की बीमारी से जान जाने का खतरा कम कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इन जरूरी सावधानियों और हार्ट…
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि स्पुतनिक वी के विनिर्माता दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधी टीके की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन टीके की कितनी खुराक मिलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 620 मामले हैं और इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्पुतनिक वी के विनिर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है लेकिन टीके की कितनी खुराकें मिलेंगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे…
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज द्वारका सेक्टर 12 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्धाटन किया। दिल्ली सरकार ने आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ मिलकर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की है। इस कैंपेन के जरिए कार-बाइक में बैठे-बैठे टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1550 केस मिले हैं और 207 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की मुहिम के सफल होने के बाद दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत की गई है। नोएडा, मुंबई यूपी समेत…
