भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप पर गाली-गलौज और अश्लील वीडियो भी भेजे जा रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। भाकियू के जिला प्रभारी गाजियाबाद की ओर से कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाकियू के गाजियाबाद जिला प्रभारी जय कुमार मलिक की ओर से कौशांबी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश…
Author: faridabadnews24
कोरोना संकट को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के के डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन पर तैनात अन्य कर्मियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने अपना संवाद शुरू करते ही काशी के पारम्परिक हर हर महादेव का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक प्रयासों से स्थिति को संभालने में काफी हद तक मदद मिली है लेकिन यह संतोष का समय नहीं है और एक लंबी लड़ाई लड़नी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने ‘‘जहां बीमार, वहीं उपचार” का नारा दिया और छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्र…
बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन की मियाद 24 मई से बढ़ाकर सात जून तक करने की घोषणा शुक्रवार को की। राज्य में 10 मई से ही सख्त पांबदी लागू है और यह मियाद 24 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन नए आदेश के बाद यह रोक अब सात जून की सुबह तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, ‘‘हमने अपने वरिष्ठ मंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों से चर्चा करने के बाद लॉकडाउन के संबंध में कुछ निर्णय लिए हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘विशेषज्ञों के सुझाव पर…
सरकार व किसानों के बीच पिछले 4 महीने से बंद बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है, क्योंकि किसानों ने बातचीत शुरू करने की पहल करते हुए पी.एम. नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कोरोना महामारी के बीच चल रहे धरने को किसानों की मांग पूरी कर खत्म करवाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से पहल नहीं होने के कारण बात अटकी हुई थी जो अब किसानों के पत्र के बाद शुरू होने की उम्मीद है। कृषि कानून रद्द करवाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर बैठे…
हरियाणा में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के 64 और नए केस मिले हैं और करनाल में एक मरीज की मौत हो गई। गुरुग्राम में सबसे अधिक 31, हिसार 19, सिरसा 5, पानीपत 3, भिवानी-फरीदाबाद 2-2, फतेहाबाद-पंचकूला-रेवाड़ी-रोहतक-सोनीपत व यमुनागर में 1-1 ब्लैक फंगस का मरीज मिला है। वहीं, जींद से 10 संदिग्ध मरीजों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हो सकी। 332 पहुंची अब तक मिले केसों की संख्या अब तक ब्लैक फंगस के कुल 332 केस सामने आ चुके हैं। इनमें अंबाला 7, भिवानी 12, फरीदाबाद 42, फतेहाबाद 6, गुरुग्राम 140, हिसार 37, जींद 2, करनाल…
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज करा रहे राज्य के गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के मरीजों को एक और बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इन मरीजों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। हालांकि इससे पूर्व, राज्य सरकार ऐसे मरीजों को 35,000 तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। सीएम खट्टर ने शुक्रवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों और प्रशासनिक सचिवों के साथ कोविड-19 प्रबंधन की आठवीं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत…
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद राजीव गांघी चौक पर कांग्रेसियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर तिगांव विधानसभा के पूर्व विधायक ललित नागर व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कोरोना महामारी को देखते हुए लोगो को मास्क वितरित किये। इस अवसर पर ललित नागर ने कहाकि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव…
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा का कुरूक्षेत्र स्थित उनके निवास पर जाकर जोरदार स्वागत किया और पौधा भेंट कर उनको नई पारी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि राहुल राणा पार्टी के कर्मठ, ईमानदार एवं युवा नेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश की युवा विंग और बेहतरीन तरीके से कार्य करेगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेगी। राहुल राणा ने युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला का मुंह मीठा कराया और उनको अधिक मजबूती से काय करने का…
फरीदाबाद : शहर कोतवाली के गांव गोपालपुर निवासी युवक ने फरीदाबाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले युवक ने अपने भाई और दोस्त को मैसेज भेज कर पत्नी द्वारा अपमानित करने की जानकारी दी है। गोपालपुर निवासी उत्तम मिश्रा गुरुग्राम के फरीदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। पांच माह पहले उनका विवाह कानपुर निवासी तनु शुक्ला के साथ हुआ था। तनु मायके में रह रही है। 16 मई की रात उत्तम ने अपने दोस्त गांववासी सोनू मिश्रा और भाई विवेक मिश्रा को मैसेज भेजकर खुदकुशी करने की सूचना दी।। उस समय विवेक सो रहा था, लेकिन…
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए महिला थाना एनआईटी पुलिस टीम ने नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ पंकज निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश हाल किराएदार इंदिरा एनक्लेव के रूप में हुई है। महिला थाना एनआईटी पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको 19 अप्रैल 2021 को शिकायत मिली थी जिसमें दिल्ली निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ पंकज से उनकी मुलाकात दिनांक 8 फरवरी 2021…
