Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी

राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2021No Comments2 Mins Read

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप पर गाली-गलौज और अश्लील वीडियो भी भेजे जा रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

भाकियू के जिला प्रभारी गाजियाबाद की ओर से कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाकियू के गाजियाबाद जिला प्रभारी जय कुमार मलिक की ओर से कौशांबी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मोबाइल पर अलग अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

साथ ही व्हाट्सएप पर गाली गलौज और अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं। उनका कहना है कि संभवत: ये अश्लील वीडियो तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाए गए हैं। कई बार इसे नजरअंदाज किया गया, लेकिन लगातार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही आरोपी 11 हजार रुपये की रंगदारी भी मांग रहा है।

रंगदारी नहीं देने पर व्हाट्सएप पर भेजे गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। जय कुमार की ओर से कौशांबी थाने में बृहस्पतिवार शाम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबरों के आधार पर सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जल्द नहीं पकड़े आरोपी तो नंबर करेंगे सार्वजनिक
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का पूरे मामले में कहना है कि जल्द ही अगर पुलिस आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा नहीं करती है तो वह यह सभी नंबरों को सार्वजनिक करेंगे।

पूर्व में दो बार मिल चुकी है धमकी
दिसंबर और 13 अप्रैल को भी राकेश टिकैत को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कौशांबी थाने में दोनों बार रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दिसंबर में धमकी देने के मामले में बिहार के एक युवक को पुलिस ने पकड़ा था। जिससे कोर्ट में पेश करने पर जमानत मिल गई थी।

जबकि अप्रैल माह में धमकी देने के मामले में आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले का युवक सामने आया था। एसएचओ कौशांबी ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसे नोटिस थमाया गया था।

 

news source from : amarujala

faridabadnews faridabadnews24 Threatened to kill Rakesh Tikait
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.