Author: faridabadnews24

कोरोना महामारी के बीच गुजरात से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोरोना संकट में संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार करने वाले लोगों ने ग्रामीणों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें इस काम की वजह से गांव प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है।मामला गुजरात के तापी जिले के व्यारा गांव का हैं। जहां पर श्रमिकों ने कहा है कि उन्हें उनके परिजनों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। न ही उन्हें वायरस के डर से पानी भरने दिया जा रहा है। एएनआई से बात करते हुए, श्रमिक कौशिक कुमार ने…

Read More

राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग में स्थित ईएसआई अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गुरुवार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाबी बाग के ईएसआई अस्पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग बुझाने का काम जारी है। घटना में अभी किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। news source from : hindustan

Read More

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को राजधानी में सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने 100 या इससे अधिक बेड वाले सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अपनी सामान्य जरूरतों से दो गुणा अधिक क्षमता का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा है, जबकि 50 से अधिक व 100 बेड से कम वाले अस्पतालों को अपनी नियमित जरूरतों के हिसाब से ऑक्सीजन प्लांट लगाने को निर्देश दिया है। जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की बेंच ने कहा कि महामारी में मौजूदा लहर में ऑक्सीजन…

Read More

कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करवाने के लिए अब आपको कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने घर पर ही कोविड जांच के लिए ‘कोविसेल्फ’ किट को मंजूरी दे दी है। इस किट की मदद से कोई भी घर बैठे कोरोना संक्रमण की जांच कर सकता है। आपको बता दें कि कोविसेल्फ को मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने डिवेल्प किया है। यह टैस्ट किट एक रैपिड एंटीजेन टैस्ट (आरएटी) किट है, जिसके उपयोग को लेकर एक एडवाईजरी भी जारी की गई है और इसी के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। 250 रुपए रखी गई…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को कहा कि टीकाकरण की रणनीति को लेकर केंद्र सरकार, राज्यों से मिले सभी सुझावों को आगे बढ़ा रही है और इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों को अगले 15 दिनों की, टीकों की खुराक की सूचना उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में टीकों की आपूर्ति आसान होगी और इससे टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्‍ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के जिला अधिकारियों और जमीनी स्तर पर काम…

Read More

इन दिनों राजधानी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुछ मरीज इलाज के दौरान ठीक हो रहे हैं तो कुछ की मौत भी हो जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक, ब्लैक फंगस ज्यादातर उन्हीं मरीजों में देखने को मिला है जो पहले से ही किसी बीमारी से पीडि़त हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज, सिर दर्द, बुखार, आंखों में दर्द, नाक बंद इत्यादि इसके प्रमुख लक्षण हैं। उधर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक…

Read More

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान ताउते अब भले कमजोर पड़ गया हो, लेकिन राजधानी दिल्ली पर इसका असर अभी भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली और एनसीआर में दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। दिल्ली में मई महीने में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई जब बुधवार को बारिश 60 मिमी के रेकॉर्ड को पार कर गई। बारिश रुक-रुककर अभी भी जारी है। नजफगढ़ में सड़क में समा गया ट्रक बारिश से दिल्ली-NCR में कई जगह पानी भरने की खबरें हैं। नजफगढ़ में बारिश से रात में सड़क धंस गई, जिससे एक…

Read More

यूपी में अयोध्या कोतवाली नगर के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. मौत के पहले रेलवे ट्रैक पर ही रिकॉर्ड किए अपने अंतिम बयान में उसने जो कुछ भी कहा वह हिला देने वाला है उसने सीधे तौर पर कहा कि वह अपने देश की कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार और न्यायालय से जहां ईमानदार आदमी के लिए कोई कहीं न्याय नहीं है, मेरी मौत का सिर्फ जिम्मेदार देवकाली चौकी इंचार्ज और हेमंत सिपाही और कोतवाल हैं और मेरे पड़ोसी राम उजागिर मौर्य रामू चाचा हैं ज‍िन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ…

Read More

कोरोना महामारी के बीच म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) बीमारी के बढ़ते प्रकोप से हरियाणा सरकार सकते में आ गई है. हालांकि, प्रदेश के फतेहाबाद जिले में बुधवार शाम को उम्मीद की एक बड़ी किरण दिखाई दी है. फतेहाबाद के जिला नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया हरियाणा सरकार की ओर से दिए गए आदेश में कहा गया कि सभी जिलों से ब्लैक फंगस रोग के मरीज मेडिकल कॉलेज या पीजीआई में रेफर किए जाएंगे और यहां पर सभी का इलाज किया जाएगा, लेकिन फतेहाबाद के जिला नागरिक अस्पताल में 45 साल के व्यक्ति का…

Read More

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों को ताउते तूफान के संबंध में अगले 48 घंटों के दौरान स्तर्क रहने और सुरक्षा की दृष्टि से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान का बहाव गुजरात, राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। आज दोपहर बाद से गुरुवार शाम तक राज्य के अधिकतर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। चौटाला ने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध…

Read More