कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीते दिनों एक्टर सूरज पंचोली भी इस वायरस की चपेट में आ गए थे। लेकिन अब उन्होंने कोरोना से निजात पा लिया है। एक हफ्ते के बाद दोबारा लिए गये टेस्ट में अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन फिलहाल वो घर पर ही रहकर पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली ने मीडिया को बताया कि सूरज को सिर दर्द, बदन दर्द और जुकाम की शिकायत के बाद जब उनका कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकले। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में…
Author: faridabadnews24
दिल्ली में पिछले साल फरवरी माह में भड़के दंगों के दौरान मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी और दिल्ली के दंगा पीड़ित अंकित शर्मा के भाई को दिल्ली सरकार जल्द ही सरकारी नौकरी देने वाली है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि सौंपी थी। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया था वे उनके भाई को सरकारी नौकरी देंगे। आज इस संबंध में दिल्ली कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास करते हुए आईबी के दिवंगत कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को दिल्ली सरकार में नौकरी देने का प्रस्ताव…
कोरोना महामारी (COVID-19) दिल्ली में फिर से विकराल रूप धारण करती नजर आ रही है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों को फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है। बीते कुछ दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में तेजी से बढ़ते मामलों के बाद वहां नाइट कर्फ्यू और सख्ती बढ़ाए जाने से दिल्ली में भी इसकी आशंका जताई जाने लगी है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि लगातार जारी है। इस…
होली पर भांग, दारु, गांजा पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने अपने प्लान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है. ऐसे लोग जो ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं. उल्टा सीधा स्टंटबाजी करते हैं. तीन सवारी लेकर चलते हैं, बिना हेलमेट हैं या बिना लाइसेंस के चलते हैं. या नाबालिग हैं, ऐसे सभी बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने इंतजामात कर लिए हैं. 29 मार्च, सोमवार के दिन देश भर में होली मनाई…
इन दिनों सप्ताह में 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी को लेकर चर्चाए का माहौल बना हुआ है। कहा जा रहा कि केंद्र सरकार इस नई व्यवस्था को लागू करने की योजना बना रही है। यह भी चर्चा है कि वीक में चार दिन काम होने पर कर्मचारियों से ज्यादा घंटे काम कराने की छूट कंपनियों को मिल सकती है। अब केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यलयों में ऐसी व्यवस्था के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। श्रम मंत्री ने लोकसभा में जवाब दिया संतोष गंगवार ने एक…
देश में अगर कहीं भी अपनी पहचान सिद्ध करनी हो तो आपको किसी अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती, बस अपने पर्स में आधार कार्ड या अब तो मात्र मोबाइल में आधार कार्ड की PDF से भी इससे जुड़े सभी काम संभव हैं। वहीं नवजात बच्चों के माता-पिता को इसी आधार कार्ड के बनवाने की चिंता सताने लगी है। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंंकि अब कुछ ही मिनटों में बच्चों का भी आधार कार्ड बन जाएगा। आपको बता दें कि UIDAI सभी भारतीयों को आधार कार्ड जारी करता है। वहीं आधार कार्ड बनवाने के लिए…
होली के त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेन में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट तो चिंता न करें। आप बस से घर जा सकते है। बस से सफर करने वाले यात्रियों को आइआरसीटीसी का सुरक्षित प्लेटफार्म मिलेगा। अब वे भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) के माध्यम से बसों की आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। यह सुविधा देशभर के यात्रियों के लिए है। इसके लिए हाल ही में बस बुकिंग करने वाले दो पोर्टल के साथ समझौता किया गया है। अब तक ट्रेन और फ्लाइट बुकिंग की थी सुविधा आइआरसीटीसी अब तक ट्रेन व फ्लाइट की बुकिंग की सुविधा…
भारत सरकार ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस (DL), पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) और परमिट जैसे मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता को 30 जून तक बढ़ा दिया है। राज्यों के लिए जारी की गई एक एडवाइजरी में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने कहा कि लॉकडाउन के कारण जिन लोगों के वाहन संबंधी दस्तावेजों की वैधता 1 फरवरी 2020 को समाप्त हो गई थी या उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और वाहन के अन्य दस्तावेजों की वैधता 30 जून 2021 तक मानी जाएगी। इससे पहले मोटर वाहन अधिनियम,…
होली से पहले मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। बता दें कि उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जो पश्चिमी हिमालयी भागों की तरफ बढ़ रहा है। उम्मीद है कि 27 मार्च की रात से उसका प्रभाव उत्तर भारत के पहाड़ों पर दिखेगा। इसका असर 28 मार्च को उत्तर के पर्वतीय राज्यों के पास आने की उम्मीद है। जिसकी वजह से फिर पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ों के अलावा कुछ एक पूर्वोत्तर क्षेत्रों और दक्षिण भारत के…
हरियाणा में युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर के फाइनल रिजल्ट जारी करने पर जो रोक लगाई हुई थी जिसको अब कोर्ट ने हटा दिया है। हाईकार्ट के जस्टिस महावीर सिंह सिंधु ने यह आदेश हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस मामले में याची को इंटरव्यू के लिए प्रोविजनल तौर पर शामिल करने के फैसले के बाद यह आदेश जारी किया। गौरतालब है कि, इस मामले में शाहबाद निवासी मनप्रीत कौर ने याचिका दायर कर कहा था कि आयोग ने आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर के 816 पदों…
