कोविड संक्रमित के मामले में सोमवार को इंदौर में नया रिकार्ड बना। 3751 सैंपलों की जांच में एक ही दिन में 628 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में बड़ी तादाद में नए मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यही नहीं इंदौर में लगातार पांचवें दिन 600 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा संक्रमण दर 16.4 प्रतिशत रही। इंदौर में पिछले पांच दिनों में 3071 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सोमवार को 367 मरीजों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर पहुंचे। दो लोगों की मौत भी हुई है।…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में हरियाणा भवन में पारले-जी बिस्किट के रीजनल हेड जितेंद्र बक्शी से मुलाकात की और हरियाणा से बाजरा खरीदकर उसके बिस्किट व अन्य प्रोडक्ट बनाने बारे चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने खरीफ सीजन के दौरान 7.76 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की है, इसलिए राज्य सरकार पारले-जी कंपनी को बिस्किट व अन्य प्रोडक्ट बनाने के लिए बाजरा उपलब्ध करवाने में भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने काका नमकीन के रीजनल हेड से भी मुलाकात की और बाजरा का उपयोग नमकीन व अन्य प्रोडक्ट निर्माण में करने बारे विस्तार…
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद देश में कई जगहों पर आंधी-के साथ बारिश के आसार हैं, भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई राज्यों में पारा बढ़ेगा। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए इन पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ वर्षा और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा होने का भी पूर्वानुमान किया है। पूर्वोत्तर भारत में बंगाल की खाड़ी से आने…
हरियाणा में सोमवार 30 मार्च को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आई। बता दें कि लगातार चार दिन तक कीमतें स्थिर रखने के बाद आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई। हरियाणा में होली के एक दिन बाद पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ है। हरियाणा में आज पेट्रोल के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल के दाम 80.98 रुपए प्रति लीटर है। ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने सभी सक्रिय बिजली उपभोक्ताओं द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष की औसत बिलिंग के आधार पर जमा की गई अग्रिम खपत जमा (ए.सी.डी.) की समीक्षा करने का निर्णय लिया हैं। अगर किसी उपभोक्ता ने ज्यादा राशि जमा कर दी है उसे वापस या चार्ज किया जाएगा। रविवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के निर्देशानुसार सभी सक्रिय बिजली उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष में दो औसत…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बाबा दीप सिंह शहीद चौक से आंबेडकर चौक तक की प्याली सड़क का निर्माण नहीं किए जाने के विरोध में बीते पांच मार्च से धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को लोगों के बूट पॉलिस करके विरोध व्यक्त किया। बीते 24 दिन से बाबा दीप सिंह शहीद चौक पर धरना दे रहे अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह से निष्ठुर हो गया है। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लोग चोट खाते हैं कई लोगों की जान तक चली गई है। प्रशासन से पूरे शहर के…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा] जिले में रविवार को करीब चार केंद्रों पर करीब 188 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इनमें 125 बुजुर्गों ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई। बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक आयु के 49 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा दो फ्रंटलाइन वर्करों ने अपना पहला टीका लगवाया। जबकि 8 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 4 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज का टीका लगवाया। इसी के साथ जिले में अब तक 143489 टीकाकरण हो गया है और प्रदेश में जिला टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम के बाद दूसरे स्थान पर है। निजी…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने सभी सक्रिय बिजली उपभोक्ताओं द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष की औसत बिलिंग के आधार पर जमा की गई अग्रिम खपत जमा (ए.सी.डी.) की समीक्षा करने का निर्णय लिया हैं। इसके तहत प्रत्येक उपभोक्ता की साल में आने वाले औसतन दो बिलों के बराबर अग्रिम सुरक्षा राशि का जमा होना अनिवार्य है। अगर औसतन दो बिलों से कम अग्रिम सुरक्षा राशि जमा है तो उपभोक्ता से उसकी बकाया राशि वसूली जाएगी। अगर उसने पहले से ज्यादा अग्रिम राशि जमा कराई हुई तो निगम की ओर से उसे वह राशि…
नई दिल्ली : कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने होली के रंग में भंग डाल दिया है। कई राज्यों में कोरोना से हालात काफी खराब होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने कई पाबंदियां कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगाई हैं। कई राज्यों ने होली पर सार्वजनिक समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में होली के दौरान सार्वजनिक उत्सवों पर प्रतिबंध लगाया गया है। आइए आपको बताते राज्यों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्या-क्या गाइडलाइंस की गई हैं जारी। दिल्ली में…
नई दिल्ली : देशभर में आज यानी 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग इस रंगों के त्योहार को मनाने के लिए घर से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। हालांकि, इस बार कोविड को लेकर काफी जगहों पर सख्ती है। होली की इस मौके पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम व अन्य कई नेताओं ने बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और जीवन में खुशी, उत्साह, आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और…
