अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दायर की गई 12000 पेज की चार्जशीट को खोखली बताया हैl रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने पिछले वर्ष ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद गिरफ्तार किया थाl इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया थाl वह करीब 1 महीने तक वह जेल में रही थीl अब रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैl हम अंत में हंसते हुए नजर आएंगेl टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सतीश मानेशिंदे ने कहा…
Author: faridabadnews24
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज भारतीय जनता पार्टी की तऱफ से यह लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के मुताबिक नंदीग्राम सीट जिस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती है वहां पर भाजपा ने शुभेंदू अधिकारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में दोनों की आमने सामने टक्कर होगी। शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। देखिए लिस्ट
अगर आप भी पीएनबी बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि आपको 31 मार्च तक कुछ जरूरी काम निपटाने होंगे वरना आपका लेन-देन लटक सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों से ट्विटर के जरिए कहा है कि पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को 1 अप्रैल से बदल दिया जाएगा। यानी 31 मार्च 2021 के बाद से ये कोड काम नहीं करेंगे। अगर आपको पैसे ट्रांसफर करने हैं तो उसके लिए आपको बैंक से नया कोड लेना होगा। गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2020 को सरकार ने पीएनबी, ओरिएंटल बैंक ऑफ…
भारत का जुगाड़ करने का तरीका पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। जैसे सामान ढोने के लिए दोपहिया वाहन को जुगाड़ कर तिपहिया वाहन में बदल लेना। लेकिन अब ऐसे बनाए गए मोटर वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा। 8 मार्च को प्रदेशभर में ट्रैफिक पुलिस मोटर वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। हरियाणा पुलिस अभी तक ऐसे वाहनों को सिर्फ चालान करती आ रही थी। बीते कुछ समय में हादसों के चलते सिरसा निवासी राजेंद्र कुमार ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसके आधार सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और पुलिस से जवाब मांगा है। सुप्रीम…
ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच की आंच अब टोहाना एसडीएम संदीप कुमार तक पहुंच गई है। इस मामले में एसडीएम से शनिवार को पानीपत में एसआईटी ने 5 घंटे पूछताछ की। जानकारी लगी है कि एसडीएम संदीप कुमार समालखा के पैराडाइज स्कूल से लीक करने के मास्टरमाइंड मतलौडा निवासी नरेश के जीजा हैं। नरेश अब तक फरार है। मामले में संदीप की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। एसआईटी ने नोटिस देकर एसडीएम संदीप को पूछताछ के लिए बुलाया था। अनाज मंडी स्थित सीआईए-2 में उनसे एसआईटी प्रमुख एएसपी पूजा वशिष्ठ, सीआईए-2 इंचार्ज विरेंद्र…
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को पूरे 100 दिन हो गए हैं। इसी बीच किसानों की मौत का सिलसिला भी रूकने का नाम नहीं ले रहा हैं। बता दें कि ताजा मामला बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर का हैं। जहां पर एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान हिसार जिले के सिसाय निवासी किसान राजबीर के रूप में हुई है। सुबह किसानों ने टिकरी बॉर्डर के पास खेतों में राजबीर का शव पेड़ पर लटका देखा। किसान राजबीर सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है। राजबीर सिसाय की आत्महत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण…
फरीदाबाद : [रिपोर्टर मिथलेश मिश्रा ] दिल्ली से सटे फरीदाबाद के गांव भैंसरावली में पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी लोगों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेकर चंपत हो गया। एक ग्रामीण पासबुक लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचे। वहां पता चला कि उन्होंने जो रकम जमा कराई, उसकी एंट्री उनकी पास बुक में तो है, मगर पोस्ट ऑफिस के किसी भी रिकॉर्ड में नहीं है। इससे उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस बारे में बताया तो वे भी अपनी पास बुक लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचे। उनके साथ भी यही समस्या थी। सभी ने पलवल निवासी रवि…
फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बृजमोहन वत्स ने कहा है कि समाज के उत्थान के लिए सभा की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही सभा के पदाधिकारी गांव गांव जाकर ब्राह्मण समाज के लोगों से मिलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयत्न करेंगे और समाज के हर वर्ग का डाटा तैयार करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मजबूत करके समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया जाएगा। श्री वत्स शनिवार को ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज…
फरीदाबाद : हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि समाज की सेवा करना और शिक्षा ग्रहण करना हमेशा स्वयं के अच्छे कार्यो में जुड़ता है। इसलिए जितना हो सके समाज की सेवा करनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने यह बात आदर्श समाज सहयोग समिति फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 16 मैगपाई में आयोजित गरीब एवं मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शिरकत कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अंतिम पंक्ति…
फरीदाबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद के द्वारा लघु सचिवालय बड़खल के पास स्वयं सहायता समूह के 16 महिलाओं द्वारा हाथ से बने हुए सामान की प्रदर्शनी लगवाई गयी। प्रदर्शनी का शुभारम्भ उपमंडल अधिकारी (ना) पंकज सेतिया द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सामान खरीद कर स्वयं सहायता समूह की महिलायों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता शर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सर्टिफिकेट तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा पम्पलेट वितरण किया तथा सुविधाओं की जानकारी दी गयी। प्रदर्शनी में सीडीपीओ शकुन्तला रखेजा, अनीता गाबा तथा वन…
