बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही खबरें आईं थीं कि नुसरत जहां कोविड संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने सभी मीटिंग्स और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं अब इन खबरों पर नुसरत जहां ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों से इंकार किया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अभी तक उन्होंने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट कराया ही नहीं है। एक वेबपोर्टल से बात करते हुए नुसरत जहां ने कहा-‘मुझे बुखार था, जिसके लिए डॉक्टर ने मुझे वायरल…
Author: faridabadnews24
बागपत : इंडियन ऑयल बागपत की सेल्स मैनेजर स्वाति गुप्ता का बागपत से तबादला हो गया है। इसको लेकर बड़ौत में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गैस एजेंसी के संचालकों ने उन्हें विदाई दी। श्री कृष्णा इंडेन सेवा बागपत के संचालक राजीव गुप्ता ने स्वाति गुप्ता को फूल बुग्गा देकर उनका सम्मान किया, जबकि नए सेल्स मैनेजर कपिल कुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वाति गुप्ता का कार्यकाल बागपत में बहुत ही अच्छा रहा। वह सभी को एक साथ लेकर चली और उन्होंने अपने मृदु व्यवहार से सभी को एक साथ जोड़े रखा। कहा कि स्वाति…
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के कुनबे में लगातार इजाफा होना जारी है। इस कड़ी में मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा की उपस्थिति में मानसी गोयल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राघव चड्ढा ने इस मौके पर कहा कि मानसी ने AAP मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी की सदस्यता ली है। रिटायर्ड अतिरिक्त जिला जज मल्होत्रा AAP में शामिल यहां पर बता दें…
देश में कोरोना वैक्सीनेशन आज दूसरा चरण शुरू हो गया है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। पीएम मोदी सोमवार सुबह-सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे और कोरोना का टीका लगवाया। वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने देश की जनता से भी अपील की कि वे टीका लगवाए और राष्ट्र को इस महामारी से मुक्त करें। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित…
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार की खामोशी इशारा कर रही है कि सरकार किसानों के आंदोलन के खिलाफ कुछ रूपरेखा तैयार कर रही है। सरकार और किसान यूनियनों के बीच बातचीत का दौर थम जाने पर उन्होंने कहा कि फिर से बात करने का प्रस्ताव सरकार को ही लाना होगा। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जाते समय रविवार रात बिजनौर के अफजलगढ़ में पत्रकारों से कहा, 15-20 दिनों से केंद्र सरकार की खामोशी से संकेत मिल रहा है कि कुछ होने वाला है।…
चंडीगढ़ : शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन भेजकर पुनः दुर्घटना सहायता योजना शुरू करने की मांग की है जिसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से रखा जाए और इसमें दी जाने वाली सहायता राशि 1 लाख से बढ़कर 2 लाख तक की जाए।विजय बंसल का कहना है कि भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता है,देश के विकास में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय है। भारत मे आधुनिकता को लेकर डिजिटल युग मे देश को अग्रिम श्रेणी…
जिले में दहेज के चलते एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लोभियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि आठ दिनों के बीत जाने के बाद पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वे तीन-चार बार पुलिस प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन हत्या के 8 दिन बाद भी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। रविवार सुबह ककराली गांव के सैंकड़ों…
फरीदाबाद : 11 महीने के बाद सोमवार से पहली व दूसरी के छात्रों के लिए भी स्कूल खुल जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं। इस तरह से अब पूरी तरह से सभी कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से 22 मार्च से स्कूल बंद चल रहे हैं। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं नवंबर से शुरू हो गई थी। इसके बाद पिछले सप्ताह छठीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल शुरू कर दिया है और कोरोना संक्रमण के घटते मामलों…
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सुनारिया जेल से अपनी मां, डेरा प्रबंधन व अनुयायियों के नाम पत्र लिखा है। इस पत्र को रविवार को डेरे में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान पढ़ कर सुनाई गई। पत्र में डेरा प्रमुख ने किसान संगठनों व केंद्र सरकार के बीच चल रहे विवाद का जिक्र किया है। डेरा प्रमुख ने लिखा कि हम सतगुरु राम से प्रार्थना करते हैं कि देश के अन्नदाता व देश के राजा में जो विवाद चल रहा है, प्रभु आप दोनों को रास्ता दिखाएं। ताकि देश, जोकि अभी भी कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है,…
शराब के नशे में धुत होकर दोस्तों संग मस्ती कर रहे एक रईसजादे कार चालक की लापरवाही के कारण दो घरों का चिराग बुझ गए। शनिवार रात फेज-7 की लाइट प्वाइंट पर एक दर्दनाक हादसे में दो नौजवान लड़कों को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान प्रणव शर्मा (24) निवासी गांव गगरेट जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) व हरियाणा के जिला रिवाड़ी के गांव मैंदोला के विशाल यादव (22) के रुप में हुई है। दोनों युवकों ने खरड़ में किराए पर फ्लैट ले…
