फरीदाबाद : जनता दल यूनाइटेड द्वारा बिजली बिलों को दो माह में देने की बजाए एक माह में देने के ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव सचिन तंवर की उपस्थिति में अतिरिक्त जिला उपायुक्त सतवीर मान मार्फत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय सचिव सचिन तंवर ने बताया कि ज्ञापन में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मांग की गई है कि प्रदेश में जहां बिजली का बिल 2 महीने में भेजा जाता है, सरकार उसे 1 महीने में भेजे। दो महीने में ज्यादा यूनिट इक_े हो जाती हैं और बिजली बिल का स्लैब भी…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा यातायात सुरक्षा के संबंध में दिए गए आदेशानुसार फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रफिक पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव की अध्यक्षता में यातायात विभाग के साथ हुई बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कुछ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ वाहन चालक शराब पीकर बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाते हैं परन्तु उन्हें आने वाले खतरे का आभास नहीं होता। उनकी एक छोटी सी गलती उनके साथ-साथ दुसरे लोगों के लिए भी मुसीबत का सबब…
फरीदाबाद : भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्ज्जर ने आज बुधवार सायं स्थानीय संजय कॉलोनी में गौंछी नाले की सफाई के लिए एक पायलट आधुनिक तकनीक का शुभारंभ किया। गौंछी नाला फरीदाबाद में एक महत्वपूर्ण गन्दे जल निकासी प्रणाली है। गौंछी ड्रेन हरियाणा के 11 सबसे प्रदूषित नालों में से एक है, जो हर दिन यमुना में 1002 मिलियन लीटर प्रदूषित पानी छोड़ती हैं। नदी में कचरे के बोझ को कम करने के लिए नाले की सफाई एक लंबा रास्ता तय करेगी। इस परियोजना में डेनिस एंवायरो-सेलन ए / एस, एक डेनिश कंपनी से एक आरआईएसई मशीन…
फरीदाबाद : सूरजकुंड स्थित पर्यटन केंद्रों के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर गेट मीटिंग कर निर्णय लिया कि 26 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला मुख्यालयों पर होने वाले धरने में शामिल होकर निगम प्रशासन के उदासीन रवैया अपनाने का कड़ा विरोध किया जाएगा। कर्मचारियों की गेट मीटिंग का नेतृत्व राज्य उपप्रधान डिगम्बर डागर महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री, उपमहासचिव सुभाषचन्द्र देशवाल, राज्य संगठन सचिव टीकाराम शर्मा, कार्यालय सचिव विरेन्द्र शर्मा, सचिव लच्छी राम, होटल राजहंस के प्रधान मुरारी लाल के नेतृत्व में वेतन की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए महासचिव युद्धवीर…
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने आज अपने कार्यालय सेक्टर 21c में एसपी क्राईम अगेंस्ट विमेन जयपाल सिंह एवं फरीदाबाद के तीनों महिला थाना प्रभारी सहित थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर 2 महीने से अधिक समय के केसो की समीक्षा। श्री सिंह ने कहा कि पीड़ितों की शिकायत पर जल्द सुनवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। रेप और पोक्सो के मामलों में 2 महीने से ऊपर पेंडिंग केसों की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त ने उनका जल्द चालान तैयार कर अदालत मे देने के आदेश दिए। मुकदमा दर्ज होने…
फरीदाबाद : देश में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों एवं बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पार्टी पर्यवेक्षक बिजेंद्र कादियान के नेतृत्व में सैक्टर 28 से लेकर ओल्ड फरीदाबाद चांदीवली धर्मशाला तक पैदल यात्रा निकालकर विरोध प्रकट किया। पैदल यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापिस लेने और आम जनता पर पड़ रही महंगाई की मार से मुक्ति दिलाने की बात की। विजय प्रताप ने कहा कि मोदी का पैट्रोल तो 100 रुपए प्रति लीटर है,…
फरीदाबाद : नारी शक्ति का करें सम्मान इन पंक्तियों को चरितार्थ किया Women’s Power की टीम ने जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों की महामारी से संबंधित परेशानियों को समझा और हर महीने फ्री सैनिटरी पैड्स बांटने का अभियान शुरू किया। महावारी जिसे महिलाओं के लिए अभिशाप समझा जाता है करीब 91% महिलाएं सैनिटरी पैड्स का यूज नहीं करती जिसके कई कारण हो सकते हैं पहला आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मार्केट में मिलने वाले महंगे सैनिटरी पैड्स ना खरीद पाने में असमर्थता दूसरा महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता की कमी तीसरा संकोच और शर्म की वजह से भी लड़कियां और…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे जी ने दिनांक 23-02-2021 को एकादशी के अवसर पर नरसिंहपुर जिले में स्थित ज्योर्तेश्वर वृद्ध आश्रम में बढ़ते हुए कोरोना को देखते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिला पुरुषों में मास्क वितरित किए गए साथ ही बिस्किट के पैकेट नमकीन के पैकेट और विक्स भी दिया गया। वृद्धों ने खाद्य सामग्री व मास्क लेने के बाद राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का धन्यवाद किया। संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने विवेक पांडे जी का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया व भविष्य में…
बसंत के मौसम में टेस्टी व सेहत से भरपूर फलों की बरमार होती है। इनमें से ही एक है बेर। खाने में खट्टे-मीठे स्वाद का बेर विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, वसा, आयरन, कॉपर, सोडियम, जिंक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ दिल और दिमाग स्वस्थ रहता है। इसके अलावा आयुर्वेद के अनुसार, इसके सेवन से शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। इसतरह दिखने में छोटा सा बेर किसी दवा से कम नहीं कहा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले की सीधे तौर पर फिल्मों से न जुड़ी हों, लेकिन फिर भी वो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वजह से तो कभी अपने फोटोज़ की वजह से मलाइका खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज़ वीडियोज़ अक्सर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नन्हे मेहमान का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो उसके साथ खेलती दिख रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मलाइका के पास कौन…
